Close Menu
  • 🏠 होम
  • देश
  • धर्म
  • प्रेरणादायक
  • रोचक तथ्य
  • लाइफस्टाइल
  • वीमेन डायरी
  • हेल्थ एंड ब्यूटी
    • योग
    • होम्योपैथी
  • इंडिया मित्र सीरीज
    • लॉकडाउन के सितारे
    • गुदड़ी के लाल
Facebook X (Twitter) Instagram
  • About
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Facebook X (Twitter) Instagram
India MitraIndia Mitra
Download Our App
  • 🏠 होम
  • देश
  • धर्म
  • प्रेरणादायक
  • रोचक तथ्य
  • लाइफस्टाइल
  • वीमेन डायरी
  • हेल्थ एंड ब्यूटी
    • योग
    • होम्योपैथी
  • इंडिया मित्र सीरीज
    • लॉकडाउन के सितारे
    • गुदड़ी के लाल
India MitraIndia Mitra
Home»मौसम (weather ) की जानकारी»भीषण ठंड के बीच 3 राज्यों में बारिश का अलर्ट, 29 शहरों में खतरनाक शीतलहर
मौसम (weather ) की जानकारी

भीषण ठंड के बीच 3 राज्यों में बारिश का अलर्ट, 29 शहरों में खतरनाक शीतलहर

Updated:January 8, 2026
Facebook WhatsApp Twitter Telegram Pinterest LinkedIn Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter Telegram LinkedIn Pinterest Email

बदलते मौसम और सर्दियों को देखते हुए देश में जहां शीतलहर और घने कोहरे का रौद्र रूप देखने को मिलने रहा है, वहीं, अब मौसम विभाग ने 8 जनवरी के लिए 3 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। इस दौरान लोगों को बेहद सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इतना ही नहीं उत्तर भारत के 29 शहरों में शीतलहर का सबसे प्रचंड रूप देखने को मिल सकता है। दिल्ली वालों को सबसे अधिक सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि यहां सुबह में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने वाली है, जो कि स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। पहाड़ी राज्यों में लोगों की परेशानी और बढ़ने वाली है। तो चलिए जानते हैं देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा…

उत्तर भारत के 29 शहरों में शीतलहर की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 8 जनवरी को उत्तर भारत के 29 शहरों में भीषण शीतलहर से लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है। यूपी के अयोध्या, प्रयागराज, बिजनौर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, आगरा, अलीगढ़, टुंडला और गौतम बुद्ध नगर में भीषण शीतलहर का प्रकोप रहेगा।

हरियाणा के पानीपत, गुरुग्राम और सोनीपत में शीतलहर का रौद्र रूप देखने को मिलेगा। पंजाब के फिरोजपुर, बरनाला, अमृतसर, बठिंडा, जालंधर, पटियाला और गुरदासपुर में तेज रफ्तार की शीतलहर पड़ेगी। इसके अलावा हिमाचल के बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और सोलन में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में आज मौसम कैसा रहेगा

आईएमडी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के 15 से अधिक जिलों में कंपकंपी छुड़ाने वाली शीतलहर पड़ेगी। जिन शहरों में घने कोहरे की सबसे अधिक चोट होगी उनमें देवरिया, गोरखपुर, सीतापुर, मैनपुरी, शाहजहांपुर, आजमगढ़ शामिल हैं। वहीं, शीतलहर की चपेट में आने वाले शहर की बात करें तो उनमें राजधानी लखनऊ, प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, बरेली, अमेठी, टुंडला, आगरा, मथुरा और अलीगढ़ शामिल हैं। यूपी की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 8 जनवरी को बिहार के 19 जिलों में घने कोहरे का प्रचंड रूप देखने को मिलेगा। जिन जिलों में सुबह के समय घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है उनमें राजधानी पटना, बक्सर, भोजपुर, सिवान, गया, जहानाबाद, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी शामिल हैं। वहीं जिन शहरों में शीतलहर की चेतावनी है उनमें सीमांचल के पूर्णिया, किशनगंज, अररिया और कटिहार जिले शामिल हैं। पटना में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा

दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 8 जनवरी को दिल्ली में सुबह 11 बजे तक तेज गति की शीतलहर चलने की संभावना है। इस दौरान ठंडी हवा की रफ्तार भी हड्डी गलाने वाली होगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। दिल्ली में 8 जनवरी को अधिकतम तापमान गिरकर 16 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा

झारखंड में आज मौसम कैसा रहेगा

आईएमडी के मुताबिक आज यानी 8 जनवरी को झारखंड की राजधानी रांची, पलामू, गुमला, कोडरमा, जमशेदपुर, बोकारो और हजारीबाग में भीषण शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी, गढ़वा और दुमका में घने कोहरे से बुरा हाल होने वाला है। रांची में आज अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।

Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Pinterest LinkedIn Email
Previous Articleतेनालीराम की कहानी:ब्राह्मण किसकी पूजा करें…?!
Next Article बोर्ड परीक्षा की सफलता का मंत्र: सही तैयारी, सही रणनीति और सही सोच

Related Posts

कड़ाके की ठंड का डबल अटैक: पहाड़ों में भारी बर्फबारी, मैदानी इलाकों में शीतलहर अलर्ट

January 6, 2026
लेटेस्ट स्टोरीज

कोचिंग सेंटर खोलने से पहले जान लें ये जरूरी मानक, वरना हो सकती है बड़ी परेशानी

June 23, 2026

लखनऊ अग्निकांड: अलीगंज की इमारत में आग लगने से 15 बच्चों की मौत, 5 घायल

June 22, 2026

चेहरे पर नेचुरल ग्लो बढ़ाने के लिए करें ये 5 योगासन

June 21, 2026

5 आदतें बदल सकती हैं स्किन का रंग, साफ और सेहतमंद त्वचा पाने के लिए अपनाएं

June 20, 2026
उत्तर प्रदेश

कोचिंग सेंटर खोलने से पहले जान लें ये जरूरी मानक, वरना हो सकती है बड़ी परेशानी

June 23, 2026

5 आदतें बदल सकती हैं स्किन का रंग, साफ और सेहतमंद त्वचा पाने के लिए अपनाएं

June 20, 2026

भारत के बड़े एयरपोर्ट्स: आधुनिक हवाई परिवहन और विकास के प्रतीक

June 13, 2026

भारत के डिजिटल गांव: तकनीक के माध्यम से ग्रामीण विकास की नई क्रांति

June 12, 2026
सरकारी योजनाये

उत्तर प्रदेश सरकार की पहल: UPSI अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस सेवा

March 12, 2026

आयुष्मान भारत मिशन क्या है, आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाये

August 24, 2023

क्या आप जानते हैं?.. क्या है उत्तर प्रदेश सरकार की ” परिवार कल्याण कार्ड योजना”

August 25, 2022

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज व आवेदन की प्रक्रिया

May 4, 2022

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 India Mitra | All Rights Reserved. Designed by RG Marketing.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.