Close Menu
  • 🏠 होम
  • देश
  • धर्म
  • प्रेरणादायक
  • रोचक तथ्य
  • लाइफस्टाइल
  • वीमेन डायरी
  • हेल्थ एंड ब्यूटी
    • योग
    • होम्योपैथी
  • इंडिया मित्र सीरीज
    • लॉकडाउन के सितारे
    • गुदड़ी के लाल
Facebook X (Twitter) Instagram
  • About
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Facebook X (Twitter) Instagram
India MitraIndia Mitra
Download Our App
  • 🏠 होम
  • देश
  • धर्म
  • प्रेरणादायक
  • रोचक तथ्य
  • लाइफस्टाइल
  • वीमेन डायरी
  • हेल्थ एंड ब्यूटी
    • योग
    • होम्योपैथी
  • इंडिया मित्र सीरीज
    • लॉकडाउन के सितारे
    • गुदड़ी के लाल
India MitraIndia Mitra
Home»यूपीएससी(संघ लोक सेवा आयोग)»लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव बने यूपीएससी टॉपर, किया देश का नाम रोशन….
यूपीएससी(संघ लोक सेवा आयोग)

लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव बने यूपीएससी टॉपर, किया देश का नाम रोशन….

Facebook WhatsApp Twitter Telegram Pinterest LinkedIn Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter Telegram LinkedIn Pinterest Email

लखनऊ के रहने वाले आदित्य श्रीवास्तव ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पहला स्थान हासिल करके राजधानी का नाम रोशन किया है। आदित्य श्रीवास्तव इस समय अंडर ट्रेनी आईपीएस ऑफिसर के रूप में हैदराबाद में तैनात हैं। रिजल्ट जारी होते ही एल्डिको आईआईएम रोड स्थित उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।

आदित्य ने निजी कंपनियों में नौकरी करने के बाद सिविल सेवा की तैयारी शुरू की। पहली बार प्रारंभिक परीक्षा में सफलता नहीं मिली। पिछली परीक्षा में 236वीं रैंक के साथ आईपीएस के रूप में चयनित होने के बाद अब आईएएस बनने में सफलता हासिल की है।

आदित्य श्रीवास्तव की पृष्ठभूमि

देश की सबसे बड़ी परीक्षा मानी जाने वाली यूपीएससी एग्जाम में लखनऊ के रहने वाले आदित्य श्रीवास्तव ने प्रथम रैंक हासिल की है। कहते हैं मेहनत किसी की मोहताज नहीं होती ऐसे ही आदित्य ने भी अपनी मेहनत के बल पर देश का नाम रोशन इस परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया है। आदित्य श्रीवास्तव के पिता कहते हैं कि उनको अपने बेटे पर  गर्व है।

आदित्य के पिता अजय श्रीवास्तव सेंट्रल ऑडिट डिपार्टमेंट में सहायक लेखाकार के पद पर कार्यरत हैं। उनकी मां आभा श्रीवास्तव गृहिणी, दादा शिवराम श्रीवास्तव आईटीआई से सेवानिवृत्त और छोटी बहन प्रियांशी नई दिल्ली में सिविल परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। सीएमएस अलीगंज से12वीं पास करने के बाद आदित्य ने आईआईटी कानपुर से बीटेक एवं एमटेक किया

बधाई देने वालों को लग गया तांता

आदित्य श्रीवास्तव के पिता सेंट्रल ऑडिट डिपार्टमेंट में सहायक लेखाकार के पद पर कार्यरत  है । उनका नाम अजय श्रीवास्तव है। अजय श्रीवास्तव और उनकी पत्नी मां आभा श्रीवास्तव मंगलवार दोपहर घर पर ही थे। इसी बीच अचानक हैदराबाद में ट्रेनी आईपीएस के रूप में तैनात उनके बेटे आदित्य की वीडियो कॉल आई। बेटे की कॉल देखकर मां-पिता दोनों उत्साह से भर गए। बेटे ने जैसे ही उनको देखा तो बोला- ….पापा कुछ ज्यादा ही हो गया, शायद पहली रैंक आ गई। इतना सुनते ही दोनों पति-पत्नी की आंखों में आंसू आ गए।

बचपन से ही पढ़ाई में था अव्वल

अजय श्रीवास्तव ने बताया कि बेटा हमेशा से पढ़ाई में अच्छा था। एक बार जो ठान लेता है तो पूरा करके ही मानता है। आदित्य को क्रिकेट खेलना पसंद है और डायनासोर में रुचि है। आदित्य की मां के मामा विनोद कुमार  ट्रेनिंग एकेडमी मसूरी के डायरेक्टर रहे हैं। उन्हीं से आदित्य को आईएएस बनने की प्रेरणा ली। इसलिए बीटेक करने के बाद उसने सिविल सेवा की तैयारी शुरू कर दी। पहली बार प्री परीक्षा में सफलता नहीं मिली। इसके बावजूद उसने हिम्मत नहीं हारी और पिछली बार 236वीं रैंक हासिल की। इसके बाद वह आईपीएस की ट्रेनिंग करने लगा। 

Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Pinterest LinkedIn Email
Previous Articleनवरात्रि का नवां दिन: मां दुर्गा के स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा
Next Article चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की कामदा एकादशी का माहात्म्य

Related Posts

संघर्ष से सफलता तक : अनुज की प्रेरणादायक कहानी जिन्होंने UPSC में हासिल की AIR 1st रैंक

March 8, 2026

UPSC मोटिवेशनल कहानी 2025

December 4, 2025

UPSC प्रारंभिक परीक्षा स्थगित

March 20, 2024
लेटेस्ट स्टोरीज

वाराणसी में शहर से बाहर होंगी मांस-मछली की दुकानें, नगर निगम की नई योजना को मंजूरी

June 7, 2026

भारत के राष्ट्रीय उद्यान: वन्यजीव संरक्षण और प्राकृतिक सौंदर्य की अनमोल धरोहर

June 7, 2026

धौलपुर के हर्ष तोमर ने बढ़ाया जिले का गौरव, डीआरडीओ में वैज्ञानिक पद पर हुआ चयन

June 6, 2026

भारत के ऊँचे पर्वत: प्रकृति की भव्यता और साहस का प्रतीक

June 6, 2026
उत्तर प्रदेश

वाराणसी में शहर से बाहर होंगी मांस-मछली की दुकानें, नगर निगम की नई योजना को मंजूरी

June 7, 2026

भारत के ऊँचे पर्वत: प्रकृति की भव्यता और साहस का प्रतीक

June 6, 2026

Protected: भारत के यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल: हमारी सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत का गौरव

June 4, 2026

भारत के पवित्र मंदिर: आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता के महान केंद्र

June 3, 2026
सरकारी योजनाये

उत्तर प्रदेश सरकार की पहल: UPSI अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस सेवा

March 12, 2026

आयुष्मान भारत मिशन क्या है, आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाये

August 24, 2023

क्या आप जानते हैं?.. क्या है उत्तर प्रदेश सरकार की ” परिवार कल्याण कार्ड योजना”

August 25, 2022

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज व आवेदन की प्रक्रिया

May 4, 2022

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 India Mitra | All Rights Reserved. Designed by RG Marketing.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.