सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE ने 10वीं सेशन – 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.99% है, लबकि लड़कों का रिजल्ट 92.95% दर्ज किया गया है। ट्रांसजेंडर छात्रों ने भी इस बार 91.30% रिजल्ट के साथ शानदार प्रदर्शन किया है। 99.75% के साथ त्रिवेंद्रम रीजन का रिजल्ट बेस्ट रहा है।
यहां से चेक करें अपना रिजल्ट
कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। लगभग 25 लाख स्टूडेंट्स इस साल CBSE बोर्ड 10वीं की सेशन 1 परीक्षा में शामिल हुए हैं जिनका रिजल्ट जारी किया गया है।

33% पासिंग मार्क्स जरूरी
सीबीएसई 10वीं सेशन – 1 की परीक्षाओं में पास होने के लिए, थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट दोनों में न्यूनतम 33% अंक लाना जरूरी है। इस साल 10वीं बोर्ड सेशन – 1 एग्जाम देश के 8 हजार से ज्यादा एग्जाम सेंटर पर आयोजित की गई थी। स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
25 लाख से ज्यादा स्टूडेंट शामिल
सीबीएसई 10वीं सेशन – 1 की परीक्षा इस साल 25 लाख से ज्यादा स्टूडेंट ने दी थी। इस साल 10वीं और 12वीं के रिजल्ट अलग-अलग जारी होंगे। इसे लेकर बोर्ड ने कोई क्लेरिफिकेशन जारी नहीं किया है।

