उत्तर प्रदेश। बुधवार को आपूर्ति निरीक्षक मोहम्मद याकूब ने उन्नासी गावं पहुंचकर ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। आपको बता दें, की ग्रामीणों ने गत दिनों एसडीएम से मिलकर कोटेदार पर प्रति कार्ड एक किलोग्राम खाद्यान्न कम देने का आरोप लगाया था। एसडीएम के निर्देश पर आपूर्ति निरीक्षक आरोपों की जांच करने पहुंचे थे।

