गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2022
गणतंत्र दिवस : भारतीय संविधान को सम्मान देने के लिए 26 जनवरी को पूरे सम्मान के साथ हर वर्ष भारत में गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज के ही दिन 1950 में भारतीय संविधान लागू हुआ था।
भारतीय संविधान में 1935 अधिनियम को बदल कर खुद को भारत ने एक ऐसे संचालक दस्तावेज के रूप में स्थापित किया जिस पर पूरे भारत देश को गर्व है । इसने जनसाधारण भारतीय जनता को भी अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान किया। भारतीय संविधान एक ऐसा संप्रभु संविधान है , जो सभी नागरिकों को एक समान अधिकार और अवसर प्रदान करता है तथा यह लोकतंत्र के एक सच्चे स्वरूप को स्थापित करने वाला है।
![](https://i0.wp.com/indiamitra.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG_20220126_133848.jpg?resize=713%2C724&ssl=1)
भारत सरकार द्वारा इस दिन को राष्ट्रीय अवकाश के रूप में घोषित किया गया है। भारतीय संविधान सभा द्वारा नए भारतीय संविधान की रूपरेखा तैयार हुई एवं स्वीकृति मिली भारत के गणतंत्र देश बनने की खुशी में इसे हर वर्ष 26 जनवरी को मनाए जाने की घोषणा हुई।
भारतीय गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2022 (Republic Day of India)
भारत में वर्ष 2022 का गणतंत्र दिवस 26 जनवरी बुधवार को मनाया जा रहा है। इस साल 2022 में भारत अपना 73वा गणतंत्र दिवस मना रहा है। भारत ने अपना पहला गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 में मनाया था।
![](https://i0.wp.com/indiamitra.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220126-WA0015.jpg?resize=788%2C532&ssl=1)
इस खास मौके पर राजधानी दिल्ली के राजपथ पर भव्य परेड का आयोजन होने जा रहा है। इसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचते हैं देश इस बार आजादी के 75 साल भी पूरे कर रहा है आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है इसकी झलक में जश्न में नजर आएगी इस खास मौके पर दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था भी की गई है। साथ में corona जैसी समस्याओं को देखते हुए उसके लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं “जय हिंद, जय भारत।”
![](https://i0.wp.com/indiamitra.com/wp-content/uploads/2022/01/modi-varansi-1.jpg?resize=788%2C443&ssl=1)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस खास अवसर पर बधाई देते हुए लोगों से कहा कि सभी को 73वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाइयां और शुभकामनाएं । हमारा देश हमारा गणतंत्र उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्य व भारतीय संविधान के प्रति सदैव अखंड और निष्ठावान रहे हमारी विविधता में एकता की समेकित अभिव्यक्ति सदा ही बनी रहे। आइए हम सब एक भारत ,श्रेष्ठ भारत, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु संकल्पित हो । “जय हिंद, जय भारत।”
![](https://i0.wp.com/indiamitra.com/wp-content/uploads/2022/01/22_12_2021-cm_yogi_adityanath_22315995_12549847.jpg?resize=650%2C540&ssl=1)
जाने किस देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने भी दिया गणतंत्र दिवस की बधाई
हम आपको बता दें दोस्तों कि नेपाल के राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और विदेश मंत्री डॉ नारायण हर गाने 73 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत के लोगों को बधाई।
परेड में दिखेंगे इस बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर खास हथियार
अमृत महोत्सव के तहत दिल्ली के राजपथ पर 1965 और 1971 के समय में युद्ध में भारत की पाकिस्तान पर जीत का जश्न भी देखने को मिलेगा इस वर्ष दिल्ली के राजपथ पर होने वाले समारोह में 1965 व 1971 की जीत में शामिल उन हथियारों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही इसमें कई झांकियों के भी शामिल किया जाएगा जिन्हें देखने के लिए लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं ।
![](https://i0.wp.com/indiamitra.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG_20220126_133142.jpg?resize=694%2C511&ssl=1)
राजपथ पर राष्ट्रगान के बाद भरा जाएगा राष्ट्रीय ध्वज
आज 26 जनवरी 2022 को दिल्ली के राजपथ पर मुख्य समारोह होगा परंपरा के अनुसार राष्ट्रगान के बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए जाएगा और 21 तोपों की सलामी भी दी जाएगी परेड की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सलामी देने के साथ होगी इस साल पर 10:15 बजे कि निर्धारित समय के बजाय 10:30 बजे शुरू होगी इस बार परेड रायसिना हिल्स से शुरू होकर राजपथ , इंडिया गेट से होते हुए नेशनल स्टेडियम पर खत्म हो जायेगी। जबकि राज्यों विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की झांकी लाल किले तक जाएगी।
किन लोगों को परेड में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी
दोस्तों हम आपको बता दें कि दिल्ली में राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं क्योंकि कोरेना की समस्या चरण शीर्ष तक पहुंच चुकी है और पुनः एक बार ओमिक्रॉन के नाम से इसका एक नया वेरिएंट भी आ गया है । इस कारण सरकार ने लोगों से कहा कि वे टीकाकरण का प्रमाण पत्र साथ लेकर आएं 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को समारोह में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी।
सशस्त्र सैनिकों के अलावा ड्रोन और तकनीकी माध्यम से की जाएगी कड़ी निगरानी
![](https://i0.wp.com/indiamitra.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220126-WA0008-3.jpg?resize=788%2C532&ssl=1)
राजधानी दिल्ली में 27 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती 26 जनवरी की परेड में की गई है किसी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस दस्तों के अलावा अन्य सुरक्षा एजेंसियों के 200 दस्ते भी तैनात किए गए हैं हम आपको बता दें कि सशस्त्र सैनिकों के अलावा ड्रोन और अन्य तकनीकी से कड़ी निगरानी की व्यवस्था सरकार के द्वारा की गई दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रपति और आसपास के इलाकों की किलेबंदी कर दी है बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के साथ से पहचान करने वाली प्रणाली और 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे के प्रबंध किए गए।
![](https://i0.wp.com/indiamitra.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG_20220126_134712.jpg?resize=720%2C593&ssl=1)
बीएसएफ की सीमा भवानी मोटरसाइकिल टीम का ने किया शानदार प्रदर्शन
सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ किसी मां भवानी मोटरसाइकिल टीम ने गणतंत्र दिवस परेड में शानदार प्रदर्शन किया।
![](https://i0.wp.com/indiamitra.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220126-WA0013.jpg?resize=788%2C443&ssl=1)
आज देश 73वा गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंच कर शहीद हुए करीब 26000 जवानों को नमन किया। व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के राजपथ राजपथ पर पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर स्वागत किया ।
![](https://i0.wp.com/indiamitra.com/wp-content/uploads/2022/01/1595579688_image-38.jpg?resize=788%2C525&ssl=1)
इसके साथ राष्ट्रगान 21तोपों की सलामी के बाद परेड की शुरुआत की गई।
इसमें गणतंत्र दिवस परेड में एरोहेड फॉरमेशन में उड़ान भरने वाले पांच राफेल के साथ विनाश के फॉर्मेशन का नजारा भी दर्शाया गया।
17 जगुआर अमृत फॉर्मेशन में किए गए शामिल
दोस्तों मैं आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के राजपथ हुए समारोह के दौरान अमृत फॉर्मेशन का दृश्य दिखाया गया । इंफॉर्मेशन में 17 जगुआर शामिल किए गए इसका नेतृत्व ग्रुप कैप्टन अविनाश सिंह, ग्रुप कैप्टन गौरव अर्जरिया, विंग कमांडर संदीप जैन, ग्रुप कैप्टन एंड पी वर्मा, विंग कमांडर प्रखर , विंग कमांडर रोहित राय, विंग कमांडर सिद्धार्थ, विंग कमांडर अंकुश पवार ने किया।
![](https://i0.wp.com/indiamitra.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220126-WA0000.jpg?resize=749%2C506&ssl=1)
यूपी की झांकी में जहां दिखा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का अद्भुत दृश्य वहीं पंजाब की झांकी में स्वतंत्रता संग्राम का दृश्य देखने को मिला
इस बार 26 जनवरी की गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश की झांकी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के विकास का प्रदर्शन दिखाया गया इसके अलावा राज्य सरकार की नई सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम नीति एमएसएमई एवं औद्योगिक विकास नीति पर आधारित एक ” जिला एक, एक उत्पाद “ के माध्यम से कौशल विकास और रोजगार के माध्यम से उपलब्ध दिखाई गई
![](https://i0.wp.com/indiamitra.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220126-WA0018.jpg?resize=788%2C532&ssl=1)
पंजाब की झांकी में दिखा स्वतंत्रता संग्राम का दृश्य
जहां उत्तर प्रदेश की झांकी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर देखने को मिला वहीं पंजाब की झांकी में स्वतंत्रता संग्राम में पंजाब के योगदान को दर्शाया गया झांकी में भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव को भी दर्शाया गया है इसमें लाला लाजपत राय और उधम सिंह के नेतृत्व में साइमन कमीशन के खिलाफ माईकल डायर को गोली मारने की विरोधी दर्शाया गया जिस का दृश्य अद्भुत रहा।
![](https://i0.wp.com/indiamitra.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220126-WA0016.jpg?resize=788%2C532&ssl=1)
अन्य और किन राज्यों ने किया अपनी झांकी का प्रदर्शन
हम आपको बता देना चाहती है कि उत्तर प्रदेश, पंजाब के साथ-साथ हरियाणा (की झांकी जिसकी थीम खेल में नंबर वन है।) , उत्तराखंड गुजरात मेघालय आदि राज्यों की झांकियां भी प्रदर्शन में शामिल हुई।
![](https://i0.wp.com/indiamitra.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220126-WA0019.jpg?resize=788%2C532&ssl=1)
परेड में मेघालय की झांकी दिखाई गई झांकी में एक महिला को बांस की टोकरी और कई बांस के उत्पादों का बुनती हुए दिखाया गया
![](https://i0.wp.com/indiamitra.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220126-WA0014.jpg?resize=788%2C532&ssl=1)
जबकि गुजरात की झांकी को गुजरात के आदिवासी आंदोलन की टीम से प्रदर्शित करता दिखाया गया।
परेड में सिख लाइट इन्फेंट्री दस्ते ने लिया भाग
राजपत्र होने वाले गणतंत्र दिवस परेड में सिख लाइट इन्फेंट्री दस्ती ने भी भाग लिया सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने इस रेजीमेंट जो वर्तमान कर्नल हैं उन्होंने इसका नेतृत्व किया।
![](https://i0.wp.com/indiamitra.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220126-WA0009.jpg?resize=788%2C376&ssl=1)
परेड में सबसे आगे रही हॉर्स कैवेलारी
परेड में सबसे आगे हॉर्स कैवालरी 61 की पहली टुकड़ी रही यह दुनिया में एकमात्र सेवारत सक्रिय हो कैवलरी रेजीमेंट है
![](https://i0.wp.com/indiamitra.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220126-WA0010-1.jpg?resize=726%2C431&ssl=1)
गणतंत्र दिवस परेड में चार Mi-17v5 हेलीकॉप्टर ने भरी उड़ान
गणतंत्र दिवस परेड मैदान में वाइन ग्लास परफॉर्मेंस में 155 हेलीकॉप्टर यूनिट के चार Mi-35 हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी और राजपत्र पुष्प बरसाए
![](https://i0.wp.com/indiamitra.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220126-WA0008-1.jpg?resize=788%2C532&ssl=1)
जाने कौन रहा इस बार गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि
हम आपको बता दें दोस्तों की 2021 में गणतंत्र दिवस पर कोई भी मुख्य अतिथि के रूप में नहीं आया क्योंकि कोरोना महामारी उसमें पूरे देश में फैली हुई थी पूरे विश्व में इस समस्या से सभी लोग परेशान थे परंतु आज भी समस्या ज्यादा स्तर तक नहीं सुधरी है। यानी कि बीते साल की तरह इस साल भी किसी बिना किसी विदेशी मुख्य अतिथि के ही राजपथ पर परेड का आयोजन किया जाएगा
जी हां , इस बार गणतंत्र दिवस की परेड पर भी corona वायरस का असर दिखने लगा है कोरॉना के कारण इस बार की परेड में कोई विदेशी मेहमान बतौर मुख्य अतिथि शिरकत नहीं लेंगे । गौरतलब है कि हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य पर किसी भी देश का राष्ट्रीय अध्यक्ष परेड में शामिल होते हैं शुरू से या परंपरा हमारे देश में रही है।
जहां तक ध्यान देने वाली बात यहां है कि इस बार 5 देशों को आमंत्रण भेजा गया था जिसमें कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान, तुर्किमेनिस्तान और उज़्बेकिस्तान था जिसके नेताओं को समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बुलाया गया था लेकिन कोरोना के कारण बिगड़ते हालात को देखते हुए इनका समारोह में शामिल होना मुश्किल रहा ।
ऐसी और भी खास जानकारी के लिए जुड़े रहिए हमारी वेबसाइट India Mitra के साथ।