Close Menu
  • 🏠 होम
  • देश
  • धर्म
  • प्रेरणादायक
  • रोचक तथ्य
  • लाइफस्टाइल
  • वीमेन डायरी
  • हेल्थ एंड ब्यूटी
    • योग
    • होम्योपैथी
  • इंडिया मित्र सीरीज
    • लॉकडाउन के सितारे
    • गुदड़ी के लाल
Facebook X (Twitter) Instagram
  • About
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Facebook X (Twitter) Instagram
India MitraIndia Mitra
Download Our App
  • 🏠 होम
  • देश
  • धर्म
  • प्रेरणादायक
  • रोचक तथ्य
  • लाइफस्टाइल
  • वीमेन डायरी
  • हेल्थ एंड ब्यूटी
    • योग
    • होम्योपैथी
  • इंडिया मित्र सीरीज
    • लॉकडाउन के सितारे
    • गुदड़ी के लाल
India MitraIndia Mitra
Home»धर्म»कार्तिक मास प्रदोष व्रत (13 नवम्बर 2024),जाने पूजा का शुभ मुहूर्त कथा व विधान
धर्म

कार्तिक मास प्रदोष व्रत (13 नवम्बर 2024),जाने पूजा का शुभ मुहूर्त कथा व विधान

Updated:November 13, 2024
Facebook WhatsApp Twitter Telegram Pinterest LinkedIn Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter Telegram LinkedIn Pinterest Email

हिंदू सनातन धर्म में एकादशी के एक दिन बाद यानी त्रयोदशी को प्रदोष मनाया जाता है । इस दिन महिलाएं प्रदोष का व्रत भगवान शिव के लिए रखती हैं जिससे भगवान प्रसन्न होते है। नवम्बर 2024 में आज 13 नवंबर बुधवार के दिन शाम के समय शुभ मुहूर्त में प्रदोष व्रत की पूजा की जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष व्रत रखने से संतान प्राप्ति की मनोकामना पूर्ण होती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन शिवजी की पूजा की जाती है और महिलाएं शिवजी का व्रत पूजन बड़ी श्रद्धा के साथ करके प्रदोष का व्रत संपन्न करती हैं। इस व्रत के करने से भगवान शंकर की विशेष कृपा प्राप्त होने के साथ-साथ संतान प्राप्ति का आशीर्वाद दी प्राप्त होता है। इस व्रत को शाम के समय सूर्यास्त से पहले किया जाता है।

प्रदोष व्रत

कार्तिक माह का आज दूसरा प्रदोष व्रत है  दिन बुधवार होने की वजह से इसे बुध प्रदोष व्रत कहा जाएगा।  कहते हैं कि इस दिन भगवान शिव की आराधना करने से बच्चों की बुद्धि और स्वास्थ्य उत्तम रहता है।  इस दिन महादेव की पूजा करने वालों का निश्चित ही उद्धार होता है। बुध प्रदोष के दिन भगवान शिव के साथ-साथ माता पार्वती और विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा का भी विधान है।

प्रदोष व्रत करने का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी तिथि 13 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 1 मिनट से लेकर 14 नवंबर को सुबह 9 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। ऐसे में बुध प्रदोष व्रत व्रत 13 नवंबर यानी आज रखा जाएगा। बुध प्रदोष व्रत की पूजा शाम के समय प्रदोष काल में की जाएगी।

प्रदोष व्रत करने का विधान व सही तरीका

प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा का विधान माना जाता है। प्रदोष के दिन भोलेनाथ की पूजा बड़ी श्रद्धा और भक्ति भाव से करनी चाहिए

 प्रदोष के दिन स्नानादि के बाद साफ और हल्के रंग के कपड़े धारण करें। भगवान गणेश जी के सामने घी का दीपक जलाकर ‘ॐ गं गणपतये नमो नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें फिर भगवान शिव के मंत्र  ॐ नमः शिवाय का जाप करें शाम के समय प्रदोष काल मे भगवान शिव को पंचामृत (दूध, दही, घी शहद और शक्कर) से स्न्नान कराएं. इसके बाद शुद्ध जल से स्न्नान कराकर रोली, मौली, चावल, धूप, दीप से पूजन करें। भगवान शिव को सफेद चावल की खीर का भोग लगाएं। आसन पर बैठकर शिवाष्टक का पाठ करें। सारे विघ्न और दोषों को खत्म करने की प्रार्थना भगवान शिव से करें।

कार्तिक मास 13 नवंबर प्रदोष की व्रत कथा

पौराणिक कथा के अनुसार, एक पुरुष का नया-नया विवाह हुआ।विवाह के दो दिन बाद उसकी पत्नी मायके चली गई कुछ दिनों के बाद वह पुरुष अपनी पत्नी को वापस लेने के लिए गया।बुधवार को जब वह पत्नी को लेकर लौटने लगा तब ससुराल पक्ष ने उसे रोकने की कोशिश की, कहा विदाई के लिए बुधवार शुभ नहीं होता लेकिन वह नहीं माता और पत्नी के साथ बैलगाड़ी में चल पड़ा विवश होकर सास ससुर ने अपने जमाई और पुत्री को भारी मन से विदा किया नगर के बाहर पहुंचने पर पत्नी को प्यास लगी । पुरुष लोटा लेकर पानी की तलाश में चल पड़ा। पत्नी एक पेड़ के नीचे बैठ गई।

जब थोड़ी देर बाद पुरुष पानी लेकर वापस आया तो उसने देखा कि उसकी पत्नी किसी से हंस-हंसकर बात कर रही है और लोटे से पानी पी रही है। यह देखकर वह क्रोधित हो गया जब वह पास पहुंचा तो उसने देखा कि उस आदमी की शक्ल उसकी तरह ही है । पत्नी भी सोच में पड़ गई है दोनों पुरुष झगड़ने लगे । धीरे धीरे वहां भीड़ एकत्रित हो गई और सिपाही भी आ गए हमशक्ल आदमियों को देखकर वे भी हैरान हो गए उन्होंने स्त्री से कहा कि उसका पति कौन है?

स्त्री को दुविधा हो गई तब पुरुष भगवान शंकर से प्रार्थना करने लगा कि हे भगवान हमारी रक्षा करना मुझसे बहुत बड़ी भूल हो गई मैंने सास-ससुर की बात नहीं मानी और बुधवार को पत्नी को विदा करा लिया। मैं भविष्य में ऐसा बिल्कुल भी नहीं करुंगा जैसे ही पुरुष की प्रार्थना पूरी हुई, दूसरा व्यक्ति अंतर्ध्यान हो गया पति-पत्नी सकुशल अपने घर पहुंच गए उसके बाद पति-पत्नी ने नियमपूर्वक बुध प्रदोष व्रत करने लगे।

Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Pinterest LinkedIn Email
Previous Articleदेवउठनी एकादशी की पौराणिक कथा, जिसके सुने बिना व्रत और पूजा है अधूरी…
Next Article जाने कौन है समांथा हार्वी जिन्हें मिला वर्ष 2024 का अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार

Related Posts

अपरा एकादशी क्यों है इतनी खास? जानिए व्रत का महत्व और पूजा नियम

May 14, 2026

जाने क्यों मनाया जाता है बड़ा मंगल क्या है इसका महत्व

May 5, 2026

🌸गुरु पूर्णिमा: जीवन बदल देने वाला पर्व

May 1, 2026
लेटेस्ट स्टोरीज

JEE में असफल हुए, फिर उसी परीक्षा के चेयरमैन बने; IIT मद्रास के डायरेक्टर वी कामकोटी की प्रेरक कहानी

June 4, 2026

Protected: भारत के यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल: हमारी सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत का गौरव

June 4, 2026

डॉ. अंबेडकर का संघर्ष: संविधान निर्माण और सामाजिक समानता का ऐतिहासिक सफर

June 4, 2026

भारत के पवित्र मंदिर: आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता के महान केंद्र

June 3, 2026
उत्तर प्रदेश

Protected: भारत के यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल: हमारी सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत का गौरव

June 4, 2026

भारत के पवित्र मंदिर: आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता के महान केंद्र

June 3, 2026

भारत के ऐतिहासिक स्मारक: गौरवशाली अतीत की अमर पहचान

June 2, 2026

भारत के प्रसिद्ध लोक नृत्य: संस्कृति, परंपरा और उत्सव की जीवंत पहचान

June 1, 2026
सरकारी योजनाये

उत्तर प्रदेश सरकार की पहल: UPSI अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस सेवा

March 12, 2026

आयुष्मान भारत मिशन क्या है, आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाये

August 24, 2023

क्या आप जानते हैं?.. क्या है उत्तर प्रदेश सरकार की ” परिवार कल्याण कार्ड योजना”

August 25, 2022

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज व आवेदन की प्रक्रिया

May 4, 2022

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 India Mitra | All Rights Reserved. Designed by RG Marketing.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.