Close Menu
  • 🏠 होम
  • देश
  • धर्म
  • प्रेरणादायक
  • रोचक तथ्य
  • लाइफस्टाइल
  • वीमेन डायरी
  • हेल्थ एंड ब्यूटी
    • योग
    • होम्योपैथी
  • इंडिया मित्र सीरीज
    • लॉकडाउन के सितारे
    • गुदड़ी के लाल
Facebook X (Twitter) Instagram
  • About
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Facebook X (Twitter) Instagram
India MitraIndia Mitra
Download Our App
  • 🏠 होम
  • देश
  • धर्म
  • प्रेरणादायक
  • रोचक तथ्य
  • लाइफस्टाइल
  • वीमेन डायरी
  • हेल्थ एंड ब्यूटी
    • योग
    • होम्योपैथी
  • इंडिया मित्र सीरीज
    • लॉकडाउन के सितारे
    • गुदड़ी के लाल
India MitraIndia Mitra
Home»धर्म»करवा चौथ व्रत की पौराणिक कथा
धर्म

करवा चौथ व्रत की पौराणिक कथा

Updated:October 19, 2024
Facebook WhatsApp Twitter Telegram Pinterest LinkedIn Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter Telegram LinkedIn Pinterest Email

वर्ष 2024 में करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर को पड़ रहा है करवा चौथ का व्रत कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है इस दिन महिलाएं खास तौर पर सुहागन स्त्रियां अपने पति की दीर्घायु की कामना करती हैं और उनके लिए व्रत रखती हैं एवं सहायक कल के समय पूजन करके चांद देखने के बाद अपने पति के हाथों से जल ग्रहण करके अपना व्रत खोलती हैं। करवा चौथ के व्रत में कथा भी कही जाती है आज इस लेख में हम ऐसी ही एक पौराणिक कथा के बारे में जानेंगे जो करवा चौथ के व्रत में कहीं जाती है।

यह व्रत शुभ मुहूर्त में करना चाहिए लखनऊ में चांद निकलने का सही समय शाम को 7:42 बताया गया है। आईए जानते हैं कि क्या है करवा चौथ व्रत की पौराणिक कथा –

पौराणिक कथा

पुराणों के अनुसार करवा नाम की एक पतिव्रता धोबिन अपने पति के साथ तुंगभद्रा नदी के किनारे स्थित गांव में रहती थी। उसका पति बूढ़ा और निर्बल था। 

एक दिन जब वह नदी के किनारे कपड़े धो रहा था तभी अचानक एक मगरमच्छ वहां आया, और धोबी के पैर अपने दांतों में दबाकर यमलोक की ओर ले जाने लगा। वृद्ध पति यह देख घबराया और जब उससे कुछ कहते नहीं बना तो वह करवा..! करवा..! कहकर अपनी पत्नी को पुकारने लगा।

पति की पुकार सुनकर धोबिन करवा वहां पहुंची, तो मगरमच्छ उसके पति को यमलोक पहुंचाने ही वाला था। तब करवा ने मगर को कच्चे धागे से बांध दिया और मगरमच्छ को लेकर यमराज के द्वार पहुंची। 

उसने यमराज से अपने पति की रक्षा करने की गुहार लगाई और साथ ही यह भी कहा की मगरमच्छ को उसके इस कार्य के लिए कठिन से कठिन दंड देने का आग्रह किया और बोली- हे भगवन्! मगरमच्छ ने मेरे पति के पैर पकड़ लिए है। आप मगरमच्छ को इस अपराध के दंड-स्वरूप नरक भेज दें।

करवा की पुकार सुन यमराज ने कहा- अभी मगर की आयु शेष है, मैं उसे अभी यमलोक नहीं भेज सकता। इस पर करवा ने कहा- अगर आपने मेरे पति को बचाने में मेरी सहायता नहीं की तो मैं आपको श्राप दूंगी और नष्ट कर दूंगी।

करवा का साहस देख यमराज भी डर गए और मगर को यमपुरी भेज दिया। साथ ही करवा के पति को दीर्घायु होने का वरदान दिया। 

तब से कार्तिक कृष्ण की चतुर्थी को करवा चौथ व्रत का प्रचलन में आया। जिसे इस आधुनिक युग में भी महिलाएं अपने पूरी भक्ति भाव के साथ करती है और भगवान से अपनी पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं

Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Pinterest LinkedIn Email
Previous Articleकरवा चौथ व्रत 2024: जाने क्या है सही तिथि और पूजा करने का मुहूर्त…
Next Article जाने कौन बनी राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW ) की नई अध्यक्ष…

Related Posts

अपरा एकादशी क्यों है इतनी खास? जानिए व्रत का महत्व और पूजा नियम

May 14, 2026

जाने क्यों मनाया जाता है बड़ा मंगल क्या है इसका महत्व

May 5, 2026

🌸गुरु पूर्णिमा: जीवन बदल देने वाला पर्व

May 1, 2026
लेटेस्ट स्टोरीज

भारत ने रचा नया इतिहास: निजी अंतरिक्ष क्षेत्र की उड़ान ने खोला भविष्य का नया अध्याय

July 20, 2026

कौन हैं सोनम वांगचुक? जानिए उनके परिवार और जीवन के बारे में

July 19, 2026

उत्तर प्रदेश पुलिस ने साइबर अपराध के विरुद्ध ‘ऑपरेशन साइबर वज्र’ शुरू किया

July 18, 2026

उत्तर प्रदेश के 15 लाख से अधिक शिक्षकों को बड़ी सौगात! अब ₹5 लाख तक मुफ्त कैशलेस इलाज

July 17, 2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश पुलिस ने साइबर अपराध के विरुद्ध ‘ऑपरेशन साइबर वज्र’ शुरू किया

July 18, 2026

उत्तर प्रदेश के 15 लाख से अधिक शिक्षकों को बड़ी सौगात! अब ₹5 लाख तक मुफ्त कैशलेस इलाज

July 17, 2026

भारत की शान: अनु रानी – संघर्ष, समर्पण और सफलता की मिसाल

June 30, 2026

UPTET 2026: 16 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 2 से 4 जुलाई तक होगी परीक्षा, इस बार नकल पर रहेगा सबसे कड़ा पहरा

June 29, 2026
सरकारी योजनाये

उत्तर प्रदेश सरकार की पहल: UPSI अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस सेवा

March 12, 2026

आयुष्मान भारत मिशन क्या है, आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाये

August 24, 2023

क्या आप जानते हैं?.. क्या है उत्तर प्रदेश सरकार की ” परिवार कल्याण कार्ड योजना”

August 25, 2022

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज व आवेदन की प्रक्रिया

May 4, 2022

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 India Mitra | All Rights Reserved. Designed by RG Marketing.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.