सार
देश की पहली महिला सुप्रीम कोर्ट जज मीरा साहब फातिमा बीबी का 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने केरल की एक प्राइवेट अस्पताल में अंतिम सांस ली।
विस्तार
सर्वोच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश मीरा साहिब फातिमा बिबी थी, जिनकी नियुक्ती सन 1989 मे हुई थी।। वर्तमान मे सर्वोच्च न्यायालय मे तीन महिला न्यायाधीश है। भारतीय उच्चतम न्यायालय की सबसे पहली महिला न्यायाधीश फ़तिमा बीबी थी। उन्होंने 1989 में उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाला था।
देश की पहली महिला सुप्रीम कोर्ट जज फातिमा बीबी का 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उन्होंने गुरुवार सुबह कोल्लम जिले की एक प्राइवेट अस्पताल में अंतिम सांस ली उनका जन्म 30 अप्रैल 1927 को केरल में हुआ था उन्होंने तिरुवनंतपुरम स्त्री लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री ली थी वही 1950 में वकील के तौर में रजिस्ट्रेशन भी कराया था उसके बाद 1989 में सुप्रीम कोर्ट में फिर 29 अप्रैल 1992 तक में अपने पद पर बनी रही और अंतिम रूप से उन्होंने जज के साथ ही तमिलनाडु के राज्यपाल के तौर पर भी अपनी अहम छाप छोड़ी है।
दृढ़ इच्छा शक्ति वाली महिला
जॉर्ज ने एक बयान में कहा कि वह एक बहादुर महिला थीं, जिनके नाम कई रिकॉर्ड हैं। वह ऐसी हस्ती थीं, जिन्होंने अपने जीवन से यह दिखाया कि दृढ़ इच्छाशक्ति और मकसद को लेकर समझ होने से किसी भी विपरीत परिस्थिति से पार पाया जा सकता है।