सार
बीजेपी के सीनियर नेता किरण रिजिजू ने शुक्रवार को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के पदभार संभाल लिया है। कानून मंत्री के पद से हटाकर उन्हें विज्ञान मंत्रालय सौंपा गया।
विस्तार
2024 लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने अपने मंत्रीमंडल में एक बड़ा उलटफेर किया है।कानून मंत्री किरेन रिजिजू को उनके पद से हटा दिया गया है।उनकी जगह पर अर्जुन राम मेघवाल को नया कानून मंत्री बनाया गया है। जबकि अब किरन रिजिजू को कानून मंत्रालय की जगह पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के नए मंत्री किरण रिजिजू ने इस बात को खारिज कर दिया कि उन्हें कुछ गलत कामों के कारण कानून मंत्री के पद से हटाया गया है पत्रकारों के द्वारा पूछने पर किरण रिजिजू ने जवाब दिया कि यह बताना प्रसांगिक नहीं है और अब वह पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में सेवा के लिए उत्सुक हैं।
क्या है कानून मंत्री पद से हटाए जाने का कारण?
पूर्व कानून मंत्री किरण रिजू से यह पूछे जाने पर कि क्या न्यायपालिका के साथ टकराव के कारण उन्हें इस पद से हटाया गया? इस पर किरन रिजिजू ने जवाब देते हुए कहा – ” पिछले मंत्रालय से संबंधित सवाल ना पूछे क्योंकि वे अब अप्रासंगिक है।” यह बदलाव मेरी किसी गलती के कारण नहीं हुआ है बल्कि यह बदलाव तथा अलग-अलग जिम्मेदारियां सौपना सरकार के कार्य करने का एक बेहतरीन तरीका है।
इस प्रकार का निर्णय लेना हमारे प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार है।उन्हें अधिकार है कि वह अपनी सोच के अनुसार मंत्रालय जिम्मेदारियां दे सकते हैं।पृथ्वी एवं विज्ञान मंत्री किरण रिजिजू ने इस बात को भी खारिज कर दिया कि सरकार और न्यायपालिका के बीच किसी बढ़ते टकराव उन्हें के कानून मंत्री कानून मंत्री के पद से हटाया गया।