आज इसका आज फैसला हो जाएगा कि देश का 15वां राष्ट्रपति कौन बनेगा,राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मु और यशवंत सिंह सिन्हा में कौन इस पद को जीतेगा, इसका फैसला हो जाएगा आज सुबह 11 बजे राष्ट्रपति पद के लिए किसी एक नाम पर निर्वाचन आयोग की मुहर लगेगी।
हम आपको बता दें कि देश के अलग-अलग राज्यों से बैलेट बॉक्स दिल्ली पहुंच गए हैं और आज सुबह 11 बजे से इन बैलेट बॉक्स की गिनती शुरू हो जाएगी। राष्ट्रपति वोटिंग काउंटिंग में 99% वोट एनडीए की तरफ से खड़ी उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के तरफ आ रहे हैं मतलब चुनाव के लिए 99% से ज्यादा मतदान किया गया है। NDA की तरफ से द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं। वहीं, UPA की तरफ से यशवंत सिन्हा मैदान में थे। मतदान के दौरान क्रॉस वोटिंग (Cross Voting) को लेकर भी खबरें आई थीं।
किस आधार पर होती है वोटों की काउंटिंग कैसे इसका निर्णय लिया जाता है?
राष्ट्रपति चुनाव में ऐसा नहीं है कि एक जनप्रतिनिधि के वोट वैल्यू का निर्धारण उसके निर्वाचन क्षेत्र की जनसंख्या के आधार पर होता है. विधायक के वोट का मूल्य निकालने के लिए उस राज्य की कुल जनसंख्या में कुल विधायक का भाग दिया जाता और उस संख्या में 1000 का भाग दिया जाएगा। इसके बाद जो संख्या आएगी, वो उस राज्य के विधायक का वोट मूल्य होगा। वहीं, सांसद के वोट का मूल्य सभी राज्यों के विधायकों के वोटों के कुल मूल्य में संसद सदस्यों का भाग दिया जाएगा। इसके बाद जो संख्या आएगी, वो सांसद के वोट का मूल्य होगा। इन वोट मूल्य में सबसे पहले कोटा पाने वाला उम्मीदवार ही विजयी माना जाएगा
कब आएगा इसका निर्णय
राष्ट्रपति चुनाव के लिए 21 जुलाई को नतीजे आएंगे। मौजूदा राष्ट्रपति का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। इसके बाद देश के नए राष्ट्रपति उनकी जगह लेंगे। हालांकि, नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह 24 जुलाई को ही होना है. हालांकि, अभी देखना ये है कि राष्ट्रपति की कुर्सी कौन संभालता है?
यह भी पढ़े:राष्ट्रपति पद की पहली आदिवासी महिला उम्मीदवार बनी द्रौपदी मुर्मू :जाने उनके बारे में सब कुछ