क्या आप उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं? क्या आप UP TGT परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं, लेकिन समझ नहीं पा रहे कि शुरुआत कहाँ से करें, कौन-सी किताब पढ़ें और सिलेबस कैसे पूरा करें?
अगर हाँ, तो यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी होने वाला है।
UP TGT परीक्षा केवल पढ़ाई करने से नहीं, बल्कि सही दिशा में पढ़ाई करने से पास होती है। कई अभ्यर्थी घंटों पढ़ाई करते हैं, बहुत सारी किताबें खरीदते हैं, फिर भी अच्छे अंक प्राप्त नहीं कर पाते। इसका मुख्य कारण होता है—बिना योजना के तैयारी करना, बार-बार किताबें बदलना और पुराने प्रश्नपत्रों का अभ्यास न करना।

इस लेख में हम जानेंगे कि UP TGT की तैयारी शून्य से कैसे शुरू करें, सिलेबस कहाँ से पढ़ें, कौन-सी किताबें उपयोगी हैं और कम समय में बेहतर तैयारी कैसे करें।
1. सबसे पहले UP TGT परीक्षा को समझिए
UP TGT यानी उत्तर प्रदेश प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती परीक्षा। इसका उद्देश्य माध्यमिक स्तर के विद्यालयों में विषय-विशेष के शिक्षकों का चयन करना है।
इस परीक्षा में अभ्यर्थी को अपने चुने हुए विषय की अच्छी समझ होनी चाहिए। इसलिए सबसे पहले आपको अपने विषय की शैक्षणिक नींव मजबूत करनी होगी।
याद रखिए: केवल कठिन प्रश्न हल करना ही तैयारी नहीं है। आसान प्रश्नों पर पकड़, सूत्रों की समझ और प्रश्न हल करने की गति भी बहुत जरूरी है।
2. UP TGT परीक्षा 2026 का नया एग्जाम पैटर्न
इस बार अभ्यर्थियों को परीक्षा के नए पैटर्न को ध्यान में रखकर तैयारी करनी चाहिए।
UP TGT परीक्षा 2026 का नया एग्जाम पैटर्न
इस बार अभ्यर्थियों को परीक्षा के नए पैटर्न को ध्यान में रखकर तैयारी करनी चाहिए।
UP TGT 2026 परीक्षा पैटर्न
कुल प्रश्न 120, कुल अंक- 360
परीक्षा अवधि−2 घंटे
गलत उत्तर पर अंक कटौती
विषय प्रश्न अंक
सामान्य ज्ञान : 30 -90
विषय विशेष : 90- 270
कुल: 120 -360
प्रत्येक सही उत्तर पर 3 अंक और गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती।
3. सबसे पहले आधिकारिक सिलेबस कहाँ से डाउनलोड करें?
तैयारी शुरू करने से पहले सबसे महत्वपूर्ण काम है आधिकारिक सिलेबस प्राप्त करना।
कई अभ्यर्थी पुराने सिलेबस और पुरानी किताबों के आधार पर तैयारी करते रहते हैं। इससे उनका समय ऐसे टॉपिक्स में खर्च हो सकता है जो नए पाठ्यक्रम में नहीं हैं।
सिलेबस डाउनलोड करने के लिए:
UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
Syllabus सेक्शन में जाएँ।
TGT का चयन करें।
अपने विषय की PDF डाउनलोड करें।
प्रत्येक टॉपिक को अपनी कॉपी में लिखें और तैयारी पूरी होने पर उसके सामने निशान लगाएँ।
UP TGT की तैयारी के लिए पुराने प्रश्नपत्र क्यों जरूरी हैं?
* पुराने प्रश्नपत्र किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं।
✅इनसे आपको पता चलता है:
* प्रश्नों का स्तर कैसा रहता है?
* किन अध्यायों से प्रश्न पूछे जाते हैं?
* किस प्रकार के सूत्रों का प्रयोग होता है?
* किस टॉपिक में आपकी तैयारी कमजोर है?
* निर्धारित समय में कितने प्रश्न हल कर सकते हैं?

