Close Menu
  • 🏠 होम
  • देश
  • धर्म
  • प्रेरणादायक
  • रोचक तथ्य
  • लाइफस्टाइल
  • वीमेन डायरी
  • हेल्थ एंड ब्यूटी
    • योग
    • होम्योपैथी
  • इंडिया मित्र सीरीज
    • लॉकडाउन के सितारे
    • गुदड़ी के लाल
Facebook X (Twitter) Instagram
  • About
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Facebook X (Twitter) Instagram
India MitraIndia Mitra
Download Our App
  • 🏠 होम
  • देश
  • धर्म
  • प्रेरणादायक
  • रोचक तथ्य
  • लाइफस्टाइल
  • वीमेन डायरी
  • हेल्थ एंड ब्यूटी
    • योग
    • होम्योपैथी
  • इंडिया मित्र सीरीज
    • लॉकडाउन के सितारे
    • गुदड़ी के लाल
India MitraIndia Mitra
Home»देश»तालिबान ने इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान के गठन का किया एलान।
देश

तालिबान ने इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान के गठन का किया एलान।

Updated:August 21, 2021
Facebook WhatsApp Twitter Telegram Pinterest LinkedIn Email
तालिबान ने इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान के गठन का किया एलान।
Share
Facebook WhatsApp Twitter Telegram LinkedIn Pinterest Email

अफगानिस्तान में आज अपने 102वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तालिबान ने इस्लामिक अमीरात आफ अफगानिस्तान का गठन किया.. तालिबान ने यह नाम 1996 से 2001 तक तब इस्तेमाल किया था जब इसका शासन था। दरअसल 2001 में अमेरिकी नेतृत्व वाले समूह ने तालिबान को सत्ता से हटा दिया था। कट्टरपंथी समूह तालिबान ने घोषणा की है कि वह जल्द नई सरकार के गठन की घोषणा करेगा।

तालिबान के काबुल में घुसने और पूरे अफगानिस्तान पर प्रभाव जमाने के बाद अब संगठन ने देश की नीतियों से जुड़े फैसले लेना भी शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में देश की आजादी के 102 साल पूरे होने के मौके पर तालिबान नेतृत्व ने अफगानिस्तान के इस्लामिक अमीरात के गठन का एलान भी किया। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि इस्लामिक अमीरात सभी देशों से अच्छे राजनयिक और व्यापारिक रिश्ते चाहता है।

क्या है इस्लामी अमीरात ?

बता दें कि तालिबान की तरफ से यह एलान उसके राजधानी काबुल में कब्जा करने के चार दिन बाद आया है। इस्लामी अमीरात में अमीरात शब्द अमीर से बना है, इस्लाम में अमीर का मतलब प्रमुख या प्रधान से होता है। इस अमीर के तहत जो भी जगह या शहर या देश आता है, वो अमीरात कहलाता है। इस तरह इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान का मतलब हुआ एक इस्लामिक देश। जैसे कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान।

तालिबान के एक वरिष्ठ नेता वहीदुल्लाह हाशिमी के मुताबिक,

“अभी अफगानिस्तान पर शासन के तरीके पर फैसला होना बाकी है, लेकिन अफगानिस्तान लोकतंत्र नहीं होगा। उन्होंने कहा कि देश में कोई लोकतांत्रिक प्रणाली नहीं हो सकती, क्योंकि इसका अफगानिस्तान में कोई आधार ही नहीं है। यहां सिर्फ शरिया कानून लागू हो सकता है और हम इस बारे में पहले से ही स्पष्ट हैं।”

सरकार शरीयत कानून के अनुसार चलाई जाएगी। तालिबान ने अमेरिका को हराने की घोषणा करके गुरुवार को अफगानिस्तान का स्वतंत्रता दिवस मनाया। यह दिवस मध्य एशियाई देश में ब्रितानी शासन का अंत करने वाली 1919 की संधि की याद में मनाया जाता है। तालिबान ने कहा, यह सौभाग्य की बात है कि हम ब्रिटेन से आजादी की वर्षगांठ मना रहे हैं। साथ ही हमारे जिहादी प्रतिरोध के परिणामस्वरूप दुनिया की एक और अहंकारी ताकत अमेरिका असफल हुआ। उसे अफगानिस्तान से बाहर जाने पर मजबूर होना पड़ा।

साथ ही वहीदुल्ला हाशिमी ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया, अफगानिस्तान के इस्लामिक अमीरात के गठन के बाद अब इस देश में सत्ता चलाने के लिए तालिबान के प्रमुख नेताओं की एक परिषद बनायी जायेगी । इस परिषद का नेतृत्व तालिबान का सरगना हैबतुल्लाह अखुंदजादा करेगा। इसी के साथ ईरान की तरह ही अफगानिस्तान में भी एक सुप्रीम लीडर का पद होगा।

Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Pinterest LinkedIn Email
Previous Articleइतिहास आज का: 21 अगस्त की महत्त्वपूर्ण व् ऐतिहासिक घटनाएँ
Next Article रक्षा पर्व के रूप में अटेवा में हुआ अनोखा पेन्शन राखी कार्यक्रम

Related Posts

जाने कौन थे दादा साहब फाल्के? जिनके नाम से प्रतिवर्ष दिया जाता है सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार

February 25, 2022

क्यों मनाया जाता है भारत मे सेना दिवस ?

January 15, 2022

अपनी कहानियों से वित्तीय स्वतंत्रता की ओर बढ़ रहें हैं , वाराणसी के ग्रामीण उद्यमी

March 8, 2021
लेटेस्ट स्टोरीज

नोबेल पुरस्कार 2026: जानिए सभी छह श्रेणियों के विजेताओं के नाम और उनके योगदान

October 15, 2026

नवरात्रि का चौथा दिन: माँ कूष्मांडा की पूजा, भजन और मातृशक्ति की महिमा

October 14, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति, केरल को मिली महिला राज्यपाल

October 13, 2026

माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा का दिन: तप, त्याग और अटूट श्रद्धा का प्रतीक

October 12, 2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: अजय राय की जगह आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिली प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

October 3, 2026

बेटियों की सुरक्षा पर योगी की सख्त चेतावनी: कानून का डर और भरोसेमंद व्यवस्था क्यों जरूरी है?

September 20, 2026

उत्तर प्रदेश के वस्त्र उद्योग को मिली नई उड़ान, अब वैश्विक बाजार तक पहुंच रहे UP के उत्पाद

September 10, 2026

उत्तर प्रदेश पुलिस का ‘ऑपरेशन साइ-वज्र’: साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी पहल

July 24, 2026
सरकारी योजनाये

FASTag यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा: अब बैंक बदलना होगा आसान, नहीं बदलना पड़ेगा स्टिकर

September 12, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार की पहल: UPSI अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस सेवा

March 12, 2026

आयुष्मान भारत मिशन क्या है, आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाये

August 24, 2023

क्या आप जानते हैं?.. क्या है उत्तर प्रदेश सरकार की ” परिवार कल्याण कार्ड योजना”

August 25, 2022

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 India Mitra | All Rights Reserved. Designed by RG Marketing.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.