उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गए है। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव 2023 के पहले चरण में UP के 37 जिलों में गुरुवार के दिन वोट पड़े तथा दूसरे चरण के चुनाव 11 मई को होंगे हैं।
मतदान के पहले चरण में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वोट डाला और उसके बाद उन्होंने क्रू हैंडल के द्वारा लोगों के संबोधन में लिखा-

“गोरखपुर में मैंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आपका एक वोट अपराध मुक्त, भयमुक्त,दंगा मुक्त उत्तर प्रदेश के संकल्प को मजबूत करेगा इसलिए पहले मतदान फिर जलपान और फिर कोई अन्य काम करें “ अपने नगर निकाय को और अधिक सशक्त और मजबूत बनाने के लिए आप भी मतदान में सहयोग करें

कितने जिलों में हुआ मतदान?
उत्तर प्रदेश नगर निगम चुनाव में पहले ही चरण में 37 जिलों में मतदान हुआ इसमें से प्रमुख जिले जैसे हापुड़,आगरा, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, गोरखपुर, बुलंदशहर, मथुरा, अलीगढ़ आदि जिलों में 2.28 करोड़ लोगों ने अपने वोट का प्रयोग किया। जिसमे 1.24 करोड़ पुरुष,1.04 करोड़ महिलाये, तथा 1448 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल थे।