उत्तर प्रदेश में पहली बार राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के जिला वाराणसी, गोरखपुर,गौतम बुध नगर एवं लखनऊ में आयोजित होगी। लखनऊ 8 स्थानों पर लगभग 12 खेल आयोजनों की मेजबानी करेगा। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के प्रतिभागियों का अद्भुत कौशल देखने को मिलेगा।
कब से कब तक होगा यह आयोजन…

अपनी वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट सुविधाओं के साथ उत्तर प्रदेश मे राष्ट्रीय स्तर के खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन पहली बार हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि यह प्रतियोगिता 25 मई से 3 जून 2023 तक चलेगी जिसमें 4000 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे तथा 208 से अधिक यूनिवर्सिटी की इसमें सहभागिता होगी।
उत्तर प्रदेश खेल प्रतियोगिता में कुल 21 गेम्स को शामिल किया गया है। यह प्रतियोगिता देश में उत्तर प्रदेश को गर्व से गौरव तक पहुंचाएगी । हर दिल में अब देश के खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022-23 की छवि होगी।
खेलो को बनाया जायेगा विशेष..

- गोरखपुर में वॉटर स्पोर्ट केंद्र की स्थापना की जाएगी।
- राज्य स्तर पर ई -स्पोर्ट का आयोजन किया जाएगा।
- कुश्ती और बैडमिंटन में सार्वजनिक निजी साझेदारी होगी।
- वाराणसी में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट एरीना।
- मेरठ में विश्व स्तरीय खेल विश्वविद्यालय का निर्माण किया जाएगा।
- अंतरराष्ट्रीय खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए खेल विशेष विकास कोष की स्थापना की जाएगी।
उत्तर प्रदेश सरकार पहली बार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी करेगी। खेलों का लोगो, शुभंकर और गान का विमोचन यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पांच मई को होगा और 10 दिवसीय मल्टीस्पोर्ट कार्यक्रम 25 मई से शुरू हो सकता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा है कि विशेष रूप से महिला एथलीटों की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए।उन्होंने कहा कि जब खिलाड़ी खेल के बाद लौटते हैं तो उन्हें उत्तर प्रदेश के बारे में अच्छी राय बनानी चाहिए। सीएम पूरे आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर सकते हैं।
किन खेलों को किया जाएगा शामिल?
खेलो इंडिया कार्यक्रम में एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, खो-खो, जूडो, जिम्नास्टिक, तीरंदाजी, टेबल टेनिस, तैराकी, निशानेबाजी, फुटबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, लॉन टेनिस, वालीबॉल, वेटलिफ्टिंग, हॉकी आदि जैसे खेल शामिल हैं।