Close Menu
  • 🏠 होम
  • देश
  • धर्म
  • प्रेरणादायक
  • रोचक तथ्य
  • लाइफस्टाइल
  • वीमेन डायरी
  • हेल्थ एंड ब्यूटी
    • योग
    • होम्योपैथी
  • इंडिया मित्र सीरीज
    • लॉकडाउन के सितारे
    • गुदड़ी के लाल
Facebook X (Twitter) Instagram
  • About
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Facebook X (Twitter) Instagram
India MitraIndia Mitra
Download Our App
  • 🏠 होम
  • देश
  • धर्म
  • प्रेरणादायक
  • रोचक तथ्य
  • लाइफस्टाइल
  • वीमेन डायरी
  • हेल्थ एंड ब्यूटी
    • योग
    • होम्योपैथी
  • इंडिया मित्र सीरीज
    • लॉकडाउन के सितारे
    • गुदड़ी के लाल
India MitraIndia Mitra
Home»धर्म»बड़े मंगल की व्रतकथा
धर्म

बड़े मंगल की व्रतकथा

Updated:June 11, 2024
Facebook WhatsApp Twitter Telegram Pinterest LinkedIn Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter Telegram LinkedIn Pinterest Email

ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और उनके परम भक्त हनुमान जी की भेंट हुई थी। अतः ज्येष्ठ माह के प्रत्येक मंगलवार पर बुढवा मंगल मनाया जाता है। हनुमान जी को संकट मोचन बाबा के नाम से भी जाना जाता है तथा उनके बाल रुप को लोग बालाजी सरकार नाम से लोग पूजते हैं। संकट मोचन बाबा अपने भक्तों के सभी कष्ट दूर करते हैं एवं सब हमेशा उनकी रक्षा करते हैं।

बड़े मंगल पर राम परिवार संग हनुमान जी की पूजा करने से साधक के सभी बिगड़े काम बन जाते हैं।

बड़े मंगल की व्रत कथा

प्राचीन समय की बात है। एक गांव में ब्राह्मण दंपति रहता है। दंपति को कोई संतान नहीं थी। इसके लिए पति और पत्नी दोनों चिंतित और दुखी रहते थे। ब्राह्मण की पत्नी हनुमान जी की भक्त थी। एक दिन पत्नी से सलाह लेकर ब्राह्मण वन की ओर प्रस्थान कर गए। वन में ब्राह्मण व्यक्ति हनुमान जी की तपस्या करने लगे। वहीं, ब्राह्मण की धर्मपत्नी घर पर हनुमान जी की पूजा करती थी। साथ ही मंगलवार के दिन व्रत उपवास भी रखती थी। इस दिन विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा करती थी और हनुमान जी को भोग लगाने के बाद ही भोजन ग्रहण करती थी।

एक बार की बात है, जब ब्राह्मण की धर्मपत्नी हनुमान जी को भोग लगाना भूल गई। इसके बाद महिला को अहसास हुआ कि उससे बड़ी गलती हुई है। उसी समय ब्राह्मण महिला ने प्रण किया कि अगले मंगलवार को भोग लगाने के बाद भी भोजन ग्रहण करूंगी। तब तक अन्न का एक दाना भी ग्रहण नहीं करूंगी। लगातार पांच दिनों तक भूखे रहने के चलते महिला की सेहत बिगड़ गई। मंगलवार के दिन महिला मूर्छित हो गई। यह देख हनुमान जी को दया आ गई। उस समय हनुमान जी ने दर्शन देकर सारी मनोकामना पूर्ण की।

कालांतर में ब्राह्मण महिला को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। महिला ने अपने पुत्र का नाम मंगल रखा। कुछ समय के बाद ब्राह्मण घर लौटा तो मंगल को देखा। अनजाने बच्चे को घर में देख ब्राह्मण अपनी धर्मपत्नी से बोला- ये बालक कौन है? ब्राह्मण की पत्नी ने कहा कि ये मंगल है और अपना पुत्र है। हालांकि, ब्राह्मण को विश्वास नहीं हुआ। उसके बाद ब्राह्मण ने एक दिन मौका पाकर बालक मंगल को कुएं में धकेल दिया। ब्राह्मण को लगा कि मंगल अब बच नहीं पाएगा। इसके बाद ब्राह्मण घर लौट आया।

उस समय मंगल अपने पिता के पीछे खड़ा था। वह आवाज देकर बोला- मां मैं यही हूं। बालक मंगल को देख ब्राह्मण सकते में आ गया। उस रात ब्राह्मण को नींद नहीं आ रही थी। अपने किए पर दुख हो रहा था। उस समय ब्राह्मण ने हनुमान जी से क्षमा याचना की। तब हनुमान जी ने सपने में आकर ब्राह्मण को बोला- मेरे आशीर्वाद से तुम्हें पुत्र की प्राप्ति हुई। यह जान ब्राह्मण बेहद प्रसन्न हुआ। इसके बाद ब्राह्मण दंपति हर मंगलवार को श्रद्धा भाव से हनुमान जी की पूजा करने लगे। साथ ही मंगलवार का व्रत रखने लगे।

Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Pinterest LinkedIn Email
Previous Articleजेष्ठ का तीसरा बड़ा मंगल-11 जून 2024
Next Article प्याज के रस को इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल, कमर के नीचे होगी चोटी

Related Posts

देवशयनी एकादशी 2026: भक्ति, आत्मसंयम और आध्यात्मिक जागरण का पावन पर्व

July 25, 2026

अपरा एकादशी क्यों है इतनी खास? जानिए व्रत का महत्व और पूजा नियम

May 14, 2026

जाने क्यों मनाया जाता है बड़ा मंगल क्या है इसका महत्व

May 5, 2026
लेटेस्ट स्टोरीज

कारगिल विजय दिवस: वीरता, साहस और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक

July 26, 2026

देवशयनी एकादशी 2026: भक्ति, आत्मसंयम और आध्यात्मिक जागरण का पावन पर्व

July 25, 2026

कारपेंटर की बेटी ने रचा इतिहास, 108 देशों के छात्रों को पछाड़कर अंतरिक्ष मिशन के लिए चुनी गई

July 24, 2026

उत्तर प्रदेश पुलिस का ‘ऑपरेशन साइ-वज्र’: साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी पहल

July 24, 2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश पुलिस का ‘ऑपरेशन साइ-वज्र’: साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी पहल

July 24, 2026

उत्तर प्रदेश पुलिस ने साइबर अपराध के विरुद्ध ‘ऑपरेशन साइबर वज्र’ शुरू किया

July 18, 2026

उत्तर प्रदेश के 15 लाख से अधिक शिक्षकों को बड़ी सौगात! अब ₹5 लाख तक मुफ्त कैशलेस इलाज

July 17, 2026

भारत की शान: अनु रानी – संघर्ष, समर्पण और सफलता की मिसाल

June 30, 2026
सरकारी योजनाये

उत्तर प्रदेश सरकार की पहल: UPSI अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस सेवा

March 12, 2026

आयुष्मान भारत मिशन क्या है, आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाये

August 24, 2023

क्या आप जानते हैं?.. क्या है उत्तर प्रदेश सरकार की ” परिवार कल्याण कार्ड योजना”

August 25, 2022

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज व आवेदन की प्रक्रिया

May 4, 2022

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 India Mitra | All Rights Reserved. Designed by RG Marketing.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.