Close Menu
  • 🏠 होम
  • देश
  • धर्म
  • प्रेरणादायक
  • रोचक तथ्य
  • लाइफस्टाइल
  • वीमेन डायरी
  • हेल्थ एंड ब्यूटी
    • योग
    • होम्योपैथी
  • इंडिया मित्र सीरीज
    • लॉकडाउन के सितारे
    • गुदड़ी के लाल
Facebook X (Twitter) Instagram
  • About
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Facebook X (Twitter) Instagram
India MitraIndia Mitra
Download Our App
  • 🏠 होम
  • देश
  • धर्म
  • प्रेरणादायक
  • रोचक तथ्य
  • लाइफस्टाइल
  • वीमेन डायरी
  • हेल्थ एंड ब्यूटी
    • योग
    • होम्योपैथी
  • इंडिया मित्र सीरीज
    • लॉकडाउन के सितारे
    • गुदड़ी के लाल
India MitraIndia Mitra
Home»धर्म»गणेश चतुर्थी 2024(Ganesh Chaturthi)
धर्म

गणेश चतुर्थी 2024(Ganesh Chaturthi)

Updated:September 7, 2024
Facebook WhatsApp Twitter Telegram Pinterest LinkedIn Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter Telegram LinkedIn Pinterest Email

गणेश चतुर्थी हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार भारत के विभिन्न भागों में मनाया जाता है किन्तु महाराष्ट्र व कर्नाटक में बडी़ धूमधाम से मनाया जाता है। पुराणों के अनुसार इसी दिन भगवान श्री गणेश जी का जन्म हुआ था।गणेश चतुर्थी पर हिन्दू भगवान गणेशजी की पूजा की जाती है। सनातन शास्त्रों के अनुसार इसी दिन रिद्धि सिद्धि के दाता, विध्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी का जन्म हुआ था। प्रत्येक शुभ और मांगलिक कार्यों में सर्वप्रथम गणेश जी को पूजा जाता हैं। गणेश जी को प्रथम पूज्य देव कहा गया है। श्री गणेश जी सुख समृद्धि दाता भी है। इनकी कृपा से परिवार पर आने वाले संकट और विध्न दूर हो जाते हैं। कई प्रमुख जगहों पर भगवान गणेश की बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस प्रतिमा का नौ दिनों तक पूजन किया जाता है। बड़ी संख्या में आस पास के लोग दर्शन करने पहुँचते है। नौ दिन बाद गानों और बाजों के साथ गणेश प्रतिमा को किसी तालाब, महासागर इत्यादि जल में विसर्जित किया जाता है। गणेशजी को लंबोदर के नाम से भी जाना जाता है ।

गणेश जी की पूजा विधि

गणेश चतुर्थी की पूजा विधि बहुत ही सरल और प्रभावी है। सबसे पहले भगवान गणेश की मूर्ति के सामने दीपक जलाएं और उन्हें पुष्प और फल अर्पित करें। इसके बाद गणेश मंत्रों का उच्चारण करें और गणेश चालीसा का पाठ करें। पूजा के अंत में गणेश जी की आरती करें और प्रसाद का वितरण करें। गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें मोडक, लड्डू और दूर्वा घास अर्पित करना चाहिए।

कथा

शिवपुराण के अन्तर्गत रुद्रसंहिताके चतुर्थ (कुमार) खण्ड में यह वर्णन है कि माता पार्वती ने स्नान करने से पूर्व अपनी मैल से एक बालक को उत्पन्न करके उसे अपना द्वार पाल बना दिया। शिवजी ने जब प्रवेश करना चाहा तब बालक ने उन्हें रोक दिया। इस पर शिवगणोंने बालक से भयंकर युद्ध किया परंतु संग्राम में उसे कोई पराजित नहीं कर सका। अन्ततोगत्वा भगवान शंकर ने क्रोधित होकर अपने त्रिशूल से उस बालक का सिर काट दिया। इससे भगवती शिवा क्रुद्ध हो उठीं और उन्होंने प्रलय करने की ठान ली। भयभीत देवताओं ने देवर्षिनारद की सलाह पर जगदम्बा की स्तुति करके उन्हें शांत किया।

शिवजी के निर्देश पर विष्णुजीउत्तर दिशा में सबसे पहले मिले जीव (हाथी) का सिर काटकर ले आए। मृत्युंजय रुद्र ने गज के उस मस्तक को बालक के धड पर रखकर उसे पुनर्जीवित कर दिया। माता पार्वती ने हर्षातिरेक से उस गज मुख बालक को अपने हृदय से लगा लिया और देवताओं में अग्रणी होने का आशीर्वाद दिया। ब्रह्मा, विष्णु, महेश ने उस बालक को सर्वाध्यक्ष घोषित करके अग्रपूज्यहोने का वरदान दिया। भगवान शंकर ने बालक से कहा-गिरिजानन्दन! विघ्न नाश करने में तेरा नाम सर्वोपरि होगा। तू सबका पूज्य बनकर मेरे समस्त गणों का अध्यक्ष हो जा। गणेश्वर तू भाद्रपद मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी को चंद्रमा के उदित होने पर उत्पन्न हुआ है। इस तिथि में व्रत करने वाले के सभी विघ्नों का नाश हो जाएगा और उसे सब सिद्धियां प्राप्त होंगी। कृष्णपक्ष की चतुर्थी की रात्रि में चंद्रोदय के समय गणेश तुम्हारी पूजा करने के पश्चात् व्रती चंद्रमा को अ‌र्घ्य देकर ब्राह्मण को मिष्ठान खिलाए। तदोपरांत स्वयं भी मीठा भोजन करे। वर्ष पर्यन्त श्रीगणेश चतुर्थी का व्रत करने वाले की मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है।

पकवान और प्रसाद

मोदक भारत के महाराष्ट्र राज्य की एक प्रसिद्ध मिठाई है, इसे विशेष रूप से गणेश चतुर्थी पर प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है।

Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Pinterest LinkedIn Email
Previous Articleहरितालिका व्रत (कजरी तीज): ऐसे रखें व्रत और सुने कथा होगी महादेव और मां गौरी की कृपा
Next Article ऋषि पंचमी की व्रतकथा, विधान तथा महत्व

Related Posts

🪔 दीपावली क्यों मनाई जाती है? दीपावली का महत्व एवं पूजा का शुभ मुहूर्त

November 8, 2026

धनतेरस का क्या महत्व है? धनतेरस क्यों मनाई जाती है और इस दिन पूजा कैसे करें?

November 7, 2026

रमा एकादशी 2026: भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा पाने का पावन दिन, जानिए व्रत का महत्व, पूजा विधि और पारण का समय

November 5, 2026
लेटेस्ट स्टोरीज

योगी सरकार का बड़ा तोहफा! सिपाही से दरोगा बने 1057 पुलिसकर्मियों के 84.56 करोड़ रुपये माफ

November 12, 2026

भाई दूज की पौराणिक कथा – भगवान यमराज और माता यमुना की अमर कहानी

November 11, 2026

भाई दूज 2026: भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का पावन पर्व

November 10, 2026

UP TGT परीक्षा 2026 की तैयारी कैसे करें? जानिए सही रणनीति, संपूर्ण सिलेबस, बेस्ट किताबें और सफलता का मंत्र

November 9, 2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा तोहफा! सिपाही से दरोगा बने 1057 पुलिसकर्मियों के 84.56 करोड़ रुपये माफ

November 12, 2026

यूपी के शिक्षकों और शिक्षा कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सौगात मिलने की उम्मीद, योगी कैबिनेट की बैठक आज

October 27, 2026

उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: अजय राय की जगह आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिली प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

October 3, 2026

बेटियों की सुरक्षा पर योगी की सख्त चेतावनी: कानून का डर और भरोसेमंद व्यवस्था क्यों जरूरी है?

September 20, 2026
सरकारी योजनाये

FASTag यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा: अब बैंक बदलना होगा आसान, नहीं बदलना पड़ेगा स्टिकर

September 12, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार की पहल: UPSI अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस सेवा

March 12, 2026

आयुष्मान भारत मिशन क्या है, आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाये

August 24, 2023

क्या आप जानते हैं?.. क्या है उत्तर प्रदेश सरकार की ” परिवार कल्याण कार्ड योजना”

August 25, 2022

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 India Mitra | All Rights Reserved. Designed by RG Marketing.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.