देश में तेजी से बढ़ रही कैंसर, डायबिटीज और ऑटो-इम्यून बीमारियों को देखते हुए सरकार ने बजट 2026-27 में बायोफार्म सेक्टर को बड़ी राहत दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में ‘बायोफार्म शक्ति’ नामक एक नई पहल की घोषणा की है।
इस योजना के तहत अगले 5 वर्षों में ₹10,000 करोड़ का निवेश किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य भारत को ग्लोबल बायोफार्म हब के रूप में विकसित करना है। इस निवेश से बायोलॉजिक्स, नई थैरेपी और रिसर्च-मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से न सिर्फ दवाओं की घरेलू उपलब्धता बढ़ेगी, बल्कि भारत की वैश्विक फार्मा इंडस्ट्री में स्थिति भी मजबूत होगी। साथ ही रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
Previous Articleबजट 2026-27: रक्षा, कृषि और ग्रामीण विकास पर सरकार का बड़ा फोकस
Archana Dwivedi
I’m Archana Dwivedi - a dedicated educator and founder of an educational institute. With a passion for teaching and learning, I strive to provide quality education and a nurturing environment that empowers students to achieve their full potential.

