आज वर्तमान समय में ग्लोबलाइजेशन और बिजनेस के नए दौर में अब दुनिया काफी छोटी हो गई है। अभी अपने देश को लेकर भी विश्व की सोच में बदलाव आ रहा है। भारत विश्व के दूसरे देशों के साथ वैश्विक स्तर पर बिजनेस को बढ़ाने पर लगातार जोर दे रहा है।इसमें परस्पर संबंध पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है परंतु इन सब के लिए आवश्यक है भाषा का सही ज्ञान भाषा का सही ज्ञान ना प्राप्त होने पर आप बाहर भी बिजनेस करने में अपने आप को सक्षम नहीं पाते हैं। ऐसे में फॉरेन लैंग्वेज एक्सपर्ट की भूमिका अहम हो जाती है इसमें प्रोफेशनल्स की मांग भी तेजी से बढ़ती जा रही है।
कैसे सीखे नई भाषा और कम्युनिकेशन?
![](https://i0.wp.com/indiamitra.com/wp-content/uploads/2023/05/communication-skills-in-hindi-7.jpg?resize=788%2C443&ssl=1)
आज के दौर में किसी भी नई भाषा को सीखना बेहद आसान हो गया है क्योंकि बढ़ती टेक्नॉलॉजी से आज देश विदेश की जानकारी घर बैठे हम प्राप्त कर सकते हैं।
यदि कोई व्यक्ति या चाहता है कि वह भी विदेशी लैंग्वेज सीखे तो वह अपने मोबाइल अथवा कंप्यूटर के माध्यम से घर बैठे यूट्यूब अथवा अन्य किसी ऐप के माध्यम से फॉरेन लैंग्वेज आसानी से सीख सकता है।
महान विद्वान विलियम शेक्सपियर ने कहा था कि सभी लोग सुन सकते हैं लेकिन कुछ ही लोग ऐसे हैं जिन्हें बोलना आता है। दरअसल कम्युनिकेशन का दायरा काफी विस्तारित हो रहा है और जब इस स्किल को निखारने की बात आती है तो इसमें बोलने, लिखने, सुनने की कला को भी शामिल किया जाता है अर्थात इसमें LSRW का एक माध्यम है।
![](https://i0.wp.com/indiamitra.com/wp-content/uploads/2023/05/Conquer-the-Greatest-Enemy-of-Productive-Communication-Fear-768x339-1.jpg?resize=768%2C339&ssl=1)
जब कोई इस स्किल में माहिर हो जाता है तो निश्चित तौर पर कम समय में ज्यादा से ज्यादा अपना प्रभाव छोड़ पाता है। मतलब यह है कि कम्युनिकेशन स्किल को निखारने के लिए पर्सनल में भी निखार लाना जरूरी है। यही वजह है कि कम्युनिकेशन स्किल को बेहतर बनाने पर आज वर्तमान समय में काफी जोर दिया जा रहा है।
आज के समय की मांग लिया है कि यदि आपको भाषा ज्ञान अधिक नहीं है तो आप बहुत ही पिछड़े व्यक्ति माने जाते हैं परंतु यदि आप भाषाओं के मास्टर है तो दुनिया आपका खुले मन से स्वागत करेगी। ऐसे जरूरी है कि आप हिंदी, अंग्रेजी के अलावा नई भाषाओं का भी ज्ञान हासिल करें। उसमें महारत हासिल करें। यह आपके करियर को एक नया विकल्प देगा और बड़े पैमाने पर आपको सफलता की ओर ले जाएगा।
![](https://i0.wp.com/indiamitra.com/wp-content/uploads/2023/05/How-to-improve-communication-skills-in-Hindi_1.webp?resize=680%2C366&ssl=1)
जब हम बात कम्युनिकेशन स्किल की करते हैं तो सबसे पहले ध्यान अंग्रेजी भाषा पर जाता है।
जहां तक भाषा का सवाल है तो दुनिया में भाषाओं की कमी नहीं है और इस बात को लेकर वैचारिक मतभेद भी है कि कौन सी भाषा का प्रयोग सबसे अधिक किया जाता है। कुछ लोग चीन की मंदारिन भाषा को सबसे ज्यादा बोलने वाली भाषा मानते हैं तो तो कुछ लोग हिंदी प्रेमी है जो मानते है कि हिंदी हमारे सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषा है।
जहां तक अंग्रेजी ऐसी भाषा का सवाल है तो कहा जा सकता है कि यह भाषा विभिन्न देशों में कम्युनिकेशन का एक सशक्त माध्यम है। ग्लोबलाइजेशन के दौर में सभी देशों में अंग्रेजी का प्रयोग किया जा रहा है।अंग्रेजी भाषा का महत्व काफी बढ़ गया है।आज के दौर में यह भाषा जॉब का आधार बन चुकी है हालांकि इसको लेकर कुछ समस्याएं भी देखने को मिल रही हैं जैसे कि स्टूडेंट्स इंग्लिश में शॉर्ट मैसेज के चक्कर में शब्दों से खिलवाड़ कर रहे हैं। चैट के जरिए इतने शार्ट शब्दों को लिखते हैं कि समझना ही मुश्किल हो जाता है। एक टीचर बताती है कि स्टूडेंट्स और शब्दों का प्रयोग ज्यादा करने लगे हैं और इस समस्या का समाधान हमें करना पड़ता है।कई बार एग्जाम में देते समय बच्चे ऐसे शब्दों का प्रयोग कर बैठते हैं जिसका व्याकरण में कोई भी अर्थ नहीं होता है। इसके लिए जरूरी है कि सही अंग्रेजी पढ़े और सही अंग्रेजी ही लिखे ताकि इंग्लिश भाषा के साथ कोई खिलवाड़ ना हो और आप भविष्य के लिए अच्छे अंग्रेजी सीख सकें
क्या है लोगों की सोच?
![](https://i0.wp.com/indiamitra.com/wp-content/uploads/2023/05/Six-Ways-to-build-communication-skills-980x551-1.jpg?resize=788%2C443&ssl=1)
सत्य है कि फॉरेन लैंग्वेज सीखने को लेकर यूथ में काफी क्रेज दिख रहा है यह एक ऐसा जरिया है जिसके माध्यम से उन्हें अच्छी कंपनी में जॉब के अवसर मिल जाते हैं और सभी जगह अंग्रेजी भाषा का महत्व बढ़ गया है या भाषा में आप मास्टर भी कर सकते हैं निश्चित तौर पर इससे ज्यादा अवसर प्राप्त होने की संभावनाएं हो जाती है। यदि आप अंग्रेजी के अलावा दूसरी वैश्विक भाषा के मास्टर हैं तो विकल्प और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं जैसे आज के दौर में टूरिज्म,एंबेसीज, डिप्लोमेटिक सर्विस,पब्लिक रिलेशंस,मास कम्युनिकेशन पब्लिशिंग क्षेत्र आदि पदों पर आवेदन से कार्य कर सकते हैं। कई कॉरपोरेट ऑफिस में फ्रेंच, जर्मन,रशियन, चाइनीस, जापानी, कोरियन, पुर्तगाली के जानकारों को भी जॉब पर रखा जाता है जो कि कंपनी के बिजनेस को इंप्रूव करने में अहम भूमिका अदा करते हैं।