केंद्रीय बजट 2026-27 में सरकार ने प्रमुख मंत्रालयों के लिए भारी भरकम राशि का प्रावधान किया है। रक्षा मंत्रालय को इस बजट में सबसे अधिक ₹5,94,585 करोड़ आवंटित किए गए हैं, जिससे साफ है कि राष्ट्रीय सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता में बनी हुई है।
इसके अलावा ग्रामीण विकास मंत्रालय को ₹2,73,108 करोड़, जबकि कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों के लिए ₹1,62,671 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
गृह मंत्रालय को ₹2,55,234 करोड़ और स्वास्थ्य मंत्रालय को ₹1,04,599 करोड़ आवंटित किए गए हैं।
शिक्षा क्षेत्र के लिए भी बजट में ध्यान दिया गया है और शिक्षा मंत्रालय को ₹1,32,889 करोड़ मिले हैं। वहीं दूरसंचार विभाग को ₹74,560 करोड़ और ऊर्जा मंत्रालय को ₹1,09,029 करोड़ आवंटित किए गए हैं। सरकार का कहना है कि यह बजट समावेशी विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर केंद्रित है।

