जानिए क्या है आपके बालों के बीमार होने का कारण और उससे बचाव के बारें में।
लखनऊ। दुनिया में 60% से अधिक लोग बालों से जुड़ी हुई अनेकों प्रकार की समस्याओं से परेशान हैं जैसे कि बालों का समय से पहले सफेद होना, झड़ना ,टूटना गंजापन आदि।
क्या है आपके बालों की बीमारी का कारण
बीमारी से अगर बचाव करना चाहते है तो बीमारी का कारण समझना बहुत जरूरी होता है।
महिलाओं , बच्चो और पुरुषों में अनेक कारणों से बालों की समस्याएं पैदा होती हैं। इसमे सबसे मुख्य कारण है शरीर में पोषक तत्वों का हो जाना,जैसे आयरन, विटामिन्स, प्रोटीन, कैल्सियम, जिंक आदि पोषक तत्वों की कमी से बालों की समस्याएं आम बनती जा रही हैं।
दूसरा कारण ,लम्बे समय तक गैर जरूरी दवाइयों का सेवन भी बालों को कमजोर करके बीमार कर देता है।आजकल के प्रदूषित वतावरण में फंगल इन्फेक्शन भी बालों के झड़ने का एक बड़ा कारण बन गया है ।
चिन्ता, निराशा, थकान और फास्ट फूड जैसे खाद्य पदार्थ भी हमारे सिर की रौनक को बर्बाद कर रहे हैं।
किसी किसी में यह समस्या अनुवांशिक भी पाई जाती है।
बालों को स्वस्थ रखने का उपाय
अपनी दिनचर्या और सही खान-पान को अपनाकर बालों की सभी तरह की समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। बस हमे थोड़ा सा जागरूक होने की जरूरत है।
नियमित योग को अपनाकर भी हम अपने बालों को बनाये रख सकते हैं।
● बालों से संबंधित बीमारी में प्रभावी है होमियोपैथिक इलाज़
1.कम उम्र में बालों का झड़ना
LYCOPODIUM 200 सप्ताह में एक बार रात में सोने से पहले।
2.लम्बी बीमारी के बाद बालों का झड़ना
CHINA 30 दिन में 3 बार 5-5बूंद।
3.यदि बालों में अधिक पसीना आने से बाल झड़ रहे हों तो
MERC. SOL.30 दिन में 3 बार 5-5 बूंद ले।
4.बालों का दोमुंहा होना
BORAX 200 सप्ताह में एक बार
5.फोड़े फुंसी के कारण गंजापन
MEZERIUM 30
प्रतिदिन 3 बार 5-5बूंद।
6.बालों में रूसी होना
KALI SULPH 6X
खाना खाने से पहले 5-5 टैब.
NAT MUR 6X
खाना खाने के बाद 5-5टैब.
7.दाढ़ी, मूँछ,भौं के बाल गिर जाना
SELENIUM 30 दिन में 2 बार 10-10 बूंद।
8. *Leucorrhoea* की समस्या से बालों का झड़ना।
ALUMINA30
सुबह 20 बूंद गुनगुने पानी के साथ।
SEPIA 30
सोने से पहले 20 बूंद गुनगुने पानी के साथ।
नोट: लेखक डॉ अरविंद कुमार सिंह योग ट्रेनर और होमियोपैथिक चिक्तिसक है। दवाइयों का प्रयोग करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।