Close Menu
  • 🏠 होम
  • देश
  • धर्म
  • प्रेरणादायक
  • रोचक तथ्य
  • लाइफस्टाइल
  • वीमेन डायरी
  • हेल्थ एंड ब्यूटी
    • योग
    • होम्योपैथी
  • इंडिया मित्र सीरीज
    • लॉकडाउन के सितारे
    • गुदड़ी के लाल
Facebook X (Twitter) Instagram
  • About
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Facebook X (Twitter) Instagram
India MitraIndia Mitra
Download Our App
  • 🏠 होम
  • देश
  • धर्म
  • प्रेरणादायक
  • रोचक तथ्य
  • लाइफस्टाइल
  • वीमेन डायरी
  • हेल्थ एंड ब्यूटी
    • योग
    • होम्योपैथी
  • इंडिया मित्र सीरीज
    • लॉकडाउन के सितारे
    • गुदड़ी के लाल
India MitraIndia Mitra
Home»inspirational»महान गणितज्ञ रामानुजन जिन्होंने सुलझाए हजारों साल पुराने रहस्य
inspirational

महान गणितज्ञ रामानुजन जिन्होंने सुलझाए हजारों साल पुराने रहस्य

Updated:October 20, 2023
Facebook WhatsApp Twitter Telegram Pinterest LinkedIn Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter Telegram LinkedIn Pinterest Email

महान गणितज्ञ रामानुजन जिन्हे आज हर कोई जानता है। रामानुजन ने हजारों साल पुराने रहस्य सुलझाएं जिन्हें अभी तक लोगों ने नहीं जाना था ।

रामानुजन की कहानी और उनके जीवन के बहुत सारे हिस्‍से हैं कि कैसे एक छोटे से गांव के बेहद गरीब परिवार में जन्‍मा ये लड़का बचपन से ही जीनियस था। घर की दीवारों और दरवाजों से लेकर, दुआरे के चबूतरे और स्‍कूल की हरेक ब्‍लैकबोर्ड तक पर हर वक्‍त गणित के सवाल हल करता रहता था। वो विज्ञान, इतिहास, अंग्रेजी और भूगोल की कक्षा में भी सिर्फ गणित ही पढ़ता रहता था।

आईए जानते हैं उन महान गणितज्ञ रामानुजन की जीवन के बारे में जिन्होंने अपने जीवन में अद्भुत रहस्य को उलझा कर एक विशेष नाम प्राप्त किया

रामानुजन का जीवन परिचय

रामानुजन का जन्म एक गरीब परिवार में 22 दिसम्बर, 1887 को तमिलनाडु के इरोड़ कस्बे में हुआ था। उनके पिता एक साड़ी की दुकान पर क्लर्क का काम करते थे। रामानुजन के जीवन पर उनकी माँ का बहुत प्रभाव था। जब वे 11 वर्ष के थे, तो उन्होंने SL Loney द्वारा लिखित गणित की किताब की पूरी मास्टरी कर ली थी।

संघर्षमय रहा जीवन

हाईस्‍कूल में गणित और अंग्रेजी में अच्‍छे अंक मिले थे तो स्‍कॉलरशिप भी मिल गई। लेकिन फिर बारहवीं में पहुंचने तक गणित के प्रति दीवानगी ऐसी बढ़ी कि बाकी विषय उन्‍होंने पढ़ना ही छोड़ दिया। नतीजा ये हुआ कि गणित छोड़ बाकी हर विषय में फेल हो गए।स्‍कॉलरशिप मिलनी बंद हो गई।परिवार के पास इतने पैसे नहीं थे कि जीनियस बेटे को अपने दम पर पढ़ा पाते। प्राइवेट परीक्षा दिलवाने की कोशिश हुई तो वहां भी गणित छोड़ बाकी हर विषय में फेल हो गए।

रामानुजन की जिंदगी का वो पूरा दौर बहुत तकलीफों और संघर्षों भरा था पांच रुपए महीना में गणित का ट्यूशन पढ़ाकर वो अपना खर्चा चलाते तभी उनका विवाह हो गया। नौकरी करनी चाही तो नौकरी मिली नहीं क्‍योंकि वो तो बाहरवीं पास भी नहीं थे।

गणित का ज्ञान तो जैसे उन्हें ईश्वर के यहाँ से ही मिला था। 14 वर्ष की उम्र में उन्हें मेरिट सर्टीफिकेट्स एवं कई अवार्ड मिले। इसके अलावा रामानुजन को वर्ष 1904 में जब उन्होंने टाउन हाईस्कूल से स्नातक पास की, तो उन्हें के. रंगनाथा राव पुरस्कार, प्रधानाध्यापक कृष्ण स्वामी अय्यर द्वारा प्रदान किया गया।

जाने विवाह और नौकरी के बारे में…

वर्ष 1909 में उनकी शादी हुई, उसके बाद वर्ष 1910 में उनका एक ऑपरेशन हुआ। घरवालों के पास उनके ऑपरेशन हेतु पर्याप्त राशि नहीं थी। एक डॉक्टर ने उनका मुफ्त में यह ऑपरेशन किया था। इस ऑपरेशन के बाद रामानुजन नौकरी की तलाश में जुट गए। वे मद्रास में जगह-जगह नौकरी के लिए घूमे। इसके लिए उन्होंने ट्यूशन भी किए। वे पुनः बीमार पड़ गए।

इसी बीच वे गणित में अपना कार्य करते रहे। ठीक होने के बाद, उनका सम्पर्क नेलौर के जिला कलेक्टर-रामचन्दर राव से हुआ। वह रामानुजन के गणित में कार्य से बेहद प्रभावित हुए। उन्होंने रामानुजन की आर्थिक मदद भी की।

जाने कैसे बने रामानुजन गणितज्ञ …

वर्ष 1912 में उन्हें मद्रास में चीफ अकाउण्टेंट के ऑफिस में क्लर्क की नौकरी भी मिल गई। वे ऑफिस का कार्य जल्दी पूरा करने के बाद, गणित का रिसर्च करते रहते, इसके बाद वे इंग्लैण्ड चले गए। वहाँ उनके कार्य को खूब प्रशंसा मिली। उनके गणित के अनूठे ज्ञान को खूब सराहना मिली।

वर्ष 1918 में उन्हें ट्रिनिटी कॉलेज कैम्ब्रिज का फेलो (Fellow of Trinity College Cambridge) चुना गया। वह पहले भारतीय थे, जिन्हें इस सम्मान (Position) के लिए चुना गया।

बहुत मेहनती एवं धुन के पक्के थे। कोई भी विषम परिस्थिति, आर्थिक कठिनाइयाँ, बीमारी एवं अन्य परेशानियाँ उन्हें अपनी ‘धुन’ से नहीं डिगा सकीं। वे अन्ततः सफल हुए।

आज उन्हें विश्व के महान् गणितज्ञों में शुमार किया जाता है। 32 वर्ष की छोटी उम्र में ही इस प्रतिभाशाली व्यक्ति का देहावसान हो गया।

Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Pinterest LinkedIn Email
Previous Articleजाने किसे मिला वर्ष 2023 का दादा साहब फाल्के पुरस्कार…
Next Article पुलिस स्मृति दिवस

Related Posts

🇮🇳 लेफ्टिनेंट कमांडर यशस्वी सोलंकी: राष्ट्रपति की पहली महिला ADC बनकर रचा इतिहास

August 31, 2026

सहारनपुर की कक्षा 8 पास बेटी ने रचा इतिहास अमेरिका में गाड़े झंडे : हर्षिता अरोड़ा

April 13, 2026

नई पीढ़ी का नया इतिहास: नेपाल में 25 साल की रूबी ठाकुर बनी सबसे कम उम्र की डिप्टी स्पीकर

April 12, 2026
लेटेस्ट स्टोरीज

नवरात्रि का छठा दिन: माँ कात्यायनी की महिमा, पूजा विधि और दिव्य मंत्र, जानें माँ की कृपा का महत्व 🌺

October 16, 2026

नोबेल पुरस्कार 2026: जानिए सभी छह श्रेणियों के विजेताओं के नाम और उनके योगदान

October 15, 2026

नवरात्रि का चौथा दिन: माँ कूष्मांडा की पूजा, भजन और मातृशक्ति की महिमा

October 14, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति, केरल को मिली महिला राज्यपाल

October 13, 2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: अजय राय की जगह आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिली प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

October 3, 2026

बेटियों की सुरक्षा पर योगी की सख्त चेतावनी: कानून का डर और भरोसेमंद व्यवस्था क्यों जरूरी है?

September 20, 2026

उत्तर प्रदेश के वस्त्र उद्योग को मिली नई उड़ान, अब वैश्विक बाजार तक पहुंच रहे UP के उत्पाद

September 10, 2026

उत्तर प्रदेश पुलिस का ‘ऑपरेशन साइ-वज्र’: साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी पहल

July 24, 2026
सरकारी योजनाये

FASTag यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा: अब बैंक बदलना होगा आसान, नहीं बदलना पड़ेगा स्टिकर

September 12, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार की पहल: UPSI अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस सेवा

March 12, 2026

आयुष्मान भारत मिशन क्या है, आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाये

August 24, 2023

क्या आप जानते हैं?.. क्या है उत्तर प्रदेश सरकार की ” परिवार कल्याण कार्ड योजना”

August 25, 2022

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 India Mitra | All Rights Reserved. Designed by RG Marketing.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.