लखनऊ। इटौंजा स्थित राम सेवक त्रिवेदी बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार को भारत विकास परिषद (समर्पण शाखा, जानकीपुरम) के सहयोग से ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता एवं गुरुवंदन छात्र-वंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अनुपमा तिवारी की अध्यक्षता में हुआ। विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य श्री रामकृष्ण त्रिवेदी एवं कुमारी ऋचा त्रिवेदी के संरक्षण एवं गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कक्षा 6 से अभिषेक शर्मा, कक्षा 7 से स्पंदन शर्मा, कक्षा 8 से हीबा, कक्षा 9 से माही सिंह, कक्षा 10 से शालिनी वर्मा तथा कक्षा 11 से अंजलि गुप्ता को सम्मानित किया गया। कक्षा 10 की शालिनी वर्मा को उनकी उत्कृष्ट सफलता के लिए विशेष ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान किया गया। विद्यार्थियों के सम्मान के दौरान सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

भारतीय संस्कृति की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय के समस्त शिक्षकों को भी उनके उत्कृष्ट एवं निष्ठावान योगदान के लिए विशेष पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह में भारत विकास परिषद, समर्पण शाखा के श्री रामेंद्र शुक्ला के संरक्षण एवं गरिमामयी उपस्थिति में समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष सर्वेश कुमार खेर, मंत्री संदीप माथुर, कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता, वरिष्ठ सदस्य राधेशुक्ला, प्रवीण सक्सेना, राजेश श्रीवास्तव सहित क्षेत्र के कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

