इस वर्ष 2025 में 38 वे राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी उत्तराखंड राज्य करेगा।उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होगा। इस बार 11 शहरों में 34 मुख्य खेलों और 2 प्रदर्शनी खेलों के 46 इवेंट आयोजित होंगे। कुमाऊं मंडल के 7 शहरों में 13 खेलों के 15 इवेंट आयोजित किए जाएंगे।
उत्तराखंड के इस शहर में होगा इन खेलों का आयोजन
कुमाऊं के इन शहरों में होंगे खेल
हल्द्वानी: ट्राइथलॉन, मॉडर्न पेंटाथलॉन, ताइक्वांडो, फुटबॉल, फेंसिंग, स्वीमिंग, खो-खो
रुद्रपुर: वॉलीबाल, हैंडबॉल, साइकिलिंग ट्रैक, साइकिलिंग रोड
सातताल: एमटीबी साइकिलिंग
अल्मोड़ा: योगासन
पिथौरागढ़: बॉक्सिंग
खटीमा: मलखंभ
टनकपुर: राफ्टिंग- प्रदर्शनी खेल
गढ़वाल के इन शहरों में आयोजन
देहरादून, हरिद्वार, शिवपुरी ऋषिकेश, कोटी टिहरी
पुष्कर सिंह धामी ने किया मैस्कॉट का अनावरण

इस बार 36 प्रतिस्पर्धाओं में योगासन को भी शामिल किया गया है। देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खेलों की जर्सी, मस्कट, लोगो और एंथम का अनावरण किया। इस वर्ष उत्तराखंड को 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का मौका मिला है।
38 वे राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत आज से हो गई है।समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे, भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी. उषा और आयोजन से जुड़े अन्य गणमान्य मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक क्षण है।
सीएम धामी का कहना है कि इस आयोजन से न सिर्फ उत्तराखंड में खेलों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि देशभर में राज्य की एक अलग पहचान भी बनेगी। 38 वे राष्ट्रीय खेलों का मैस्कॉट मौली को तथा मशाल तेजस्विनी को बनाया गया।