Close Menu
  • 🏠 होम
  • देश
  • धर्म
  • प्रेरणादायक
  • रोचक तथ्य
  • लाइफस्टाइल
  • वीमेन डायरी
  • हेल्थ एंड ब्यूटी
    • योग
    • होम्योपैथी
  • इंडिया मित्र सीरीज
    • लॉकडाउन के सितारे
    • गुदड़ी के लाल
Facebook X (Twitter) Instagram
  • About
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Facebook X (Twitter) Instagram
India MitraIndia Mitra
Download Our App
  • 🏠 होम
  • देश
  • धर्म
  • प्रेरणादायक
  • रोचक तथ्य
  • लाइफस्टाइल
  • वीमेन डायरी
  • हेल्थ एंड ब्यूटी
    • योग
    • होम्योपैथी
  • इंडिया मित्र सीरीज
    • लॉकडाउन के सितारे
    • गुदड़ी के लाल
India MitraIndia Mitra
Home»Uttar Pradesh | उत्तर प्रदेश»मानव सेवा माधव सेवा के विवेकानंद के संदेश को ह्रदयंगम करे युवा : स्वामी मुक्तिनाथानंद
Uttar Pradesh | उत्तर प्रदेश

मानव सेवा माधव सेवा के विवेकानंद के संदेश को ह्रदयंगम करे युवा : स्वामी मुक्तिनाथानंद

Updated:January 12, 2023
Facebook WhatsApp Twitter Telegram Pinterest LinkedIn Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter Telegram LinkedIn Pinterest Email

लखनऊ । 12 जनवरी, 2023 को राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रामकृष्ण मठ के अध्यक्ष स्वामी मुक्तिनाथानन्द जी ने युवाओं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार बनने व स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र एवं सिद्धान्तों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया । श्रद्धावान,आत्मज्ञानी, परोपकारी आध्यात्मिक रूप से जाग्रत रहने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि आज दिनांक 12 जनवरी 2023 से श्री राम कृष्ण मठ लखनऊ से प्रदेश के 21 जिलों में विवेकानंद संदेश यात्रा जाएगी जो 23 जनवरी 2023 को श्री रामकृष्ण मठ में पूर्ण होगी।

प्रबल इच्छा शक्ति से किये गए सत्कर्मों द्वारा चरित्र निर्माण होता है । स्वामी विवेकानंद युवाओं के ही नहीं पूरे भारत के हृदय सम्राट हैं ।अपने ओजस्वी विचारों से उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अविस्मरणीय योगदान दिया । भारत के स्वाभिमान को जाग्रत कर उन्होंने दुनिया में आध्यत्मिक वैभव और मानवीय मूल्यों की पुनर्स्थापना की। उन्होंने वसुधैव कुटुम्बकम का सन्देश देकर पूरी दुनिया को भारतीय दृष्टिकोण से परिचय कराया। उक्त विचार श्री भानु प्रताप सिंह जी एक्स आईपीएस , सदस्य रेरा यूपी सरकार द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस पर रामकृष्ण मठ के सभागार में स्वामी विवेकानंद युवा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रखे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में युवाओं को संबोधित करते हुए सरदार भगतसिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेकनोलॉजी एन्ड मैनेजमेंट के वाईस चेयरमैन डॉ विवेक तांगड़ी ने कहा कि विवेकानंद की तरह लक्ष्य बनाकर अपना व्यवहार , विनम्र आचरण उत्तम रखते हुए उसके लिए अनथक, अविचल, अविराम संघर्ष के साथ जुटना होगा। पाश्चत्य सभ्यता की गलत प्रथाओं की नकल को छोड़ कर अपनी संस्कृति अपनी विरासत पर गर्व करना चाहिए । भारत को विश्व गुरु बनाने का काम युवाओं का है विचारशून्यता को समाप्त करना होगा।राष्ट्र निर्माण के लिए चरित्र निर्माण करना बहुत जरूरी है।

गाइड समाज कल्याण संस्थान की संस्थापक डॉ. इंदु सुभाष ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के शिव भावे ,भाव सेवा “मंत्र के विषय में बताते हुए कहा “

जिस पल मुझे यह ज्ञात हो गया कि हर मानव के हृदय में भगवान हैं तभी से मैं अपने सामने आने वाले हर व्यक्ति में ईश्वर की छवि देखने लगा हूं और उसी पल मैं हर बंधन से छूट गया।”

स्वामी जी के उक्त कथन से स्पष्ट है कि जब सभी में ईश्वर की झलक दिखने लगती है , तभी कहीं व्यक्ति के भीतर“नर सेवा नारायण सेवा “ का भाव पनपता है , और व्यक्ति के लिए सेवा सहज योग बन जाती है ।स्वामी विवेकानंद के लिए धर्म, अध्यात्म से मंडित जीवन का राजमार्ग था जिससे मानव मन में सत्संगति के प्रति ललक उत्पन्न होती है ।यदि समाज से इसे हटा देते हैं, तो क्या शेष रह जाएगा…पशुवत जीवन और दुष्ट एवं धूर्तों की मंडली, जिनसे समाज में नैतिकता एवं मानवीय मूल्यों की स्थापना कदापि नही की जा सकती।

इसीलिए स्वामी जी ने कहा ,

उठो जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको, कर्तव्य का पालन करो तथा अधिकारों का दुरुपयोग न करो।

युवाओं को स्वनुशासित ,चिंतनशील ,संयमी ,परिवार व समाज के प्रति उत्तरदायी बनने का आवाहन करते हुए डॉ इंदु सुभाष ने कहा,


“कथानक व्याकरण समझे तो सुरभित छन्द हो जाये ,

मेरे भारत मे फिर से सुखद मकरंद बह जाए ।

विनती है ईश से हमारी कि युवा पीढ़ी निखर कर के,

फिर से विवेकानंद हो जाये “

कार्यक्रम में स्वामी इष्टकृपानंद ने भजन, समरनाथ निगम,सिद्धार्थ सिंह , सौरभ शर्मा आयुष श्रीवास्तव,आदि अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम में भाषण एवम कविता आदि का पाठ किया । कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थानों के विद्यार्थियों, श्री राम औद्योगिक अनाथालय की बालिकाओं आदि ने प्रतिभागिता की । कार्यक्रम का स्वागत भाषण एवम संचालन श्री हरिओम जी द्वारा की गई ।यह कार्यक्रम रामकृष्ण मठ के यूट्यूब चैनल द्वारा भी सीधा प्रसारण किया गया।

संस्थान के द्वारा इस अवसर पर पुरस्कार भी दिए गए


1- स्वामी विवेकानंद युवा सम्मान 2023 से बख्शी का तालाब क्षेत्र के ग्रामीण क्षैत्र में स्थापित शैक्षिक संस्थान एस आर ग्लोबल के युवा वाइस प्रेसिडेंट श्री पीयूष सिंह चौहान को ग्राम्य अंचल के सामाजिक व आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के युवाओं को उच्च शिक्षा देने की कटिबद्धता के लिए सम्मानित किया गया।

2. शाश्वत सुभाष (छात्र राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय ) एवम टीम को स्वामी विवेकानंद वरिष्ठ जन सेवा सम्मान 2023 बुजुर्गों को इ- लिटरेसी के माध्यम से आधुनिक जीवन से जोड़ना ,ऑनलाइन वरिष्ठ जन पंजीकरण फॉर्म बनाकर बुजुर्गों की समस्याओं को digital रूप से एकत्र करना, विभिन्न शैक्षिक संस्थानों के युवाओं को वरिष्ठ जन सेवा सम्मान अभियान से जोड़ना के लिए दिया गया।

कार्यक्रम के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन श्री राजेश वर्मा उपाध्यक्ष यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा किया गया तथा विवेकानन्द साहित्य वितरित किया गया।

Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Pinterest LinkedIn Email
Previous Articleगंगा नदी में चलेगा दुनिया का सबसे लंबा क्रूज “गंगा विलास”: आप भी कर सकते हैं इसमें यात्रा… जाने कैसे?
Next Article यदि आप भी रहना चाहते हैं ठंडक में स्वस्थ ,खाये ये ड्राई फ्रूट्स…

Related Posts

🚀 10वीं की छात्रा ने कर दिखाया कमाल! ‘ShakthiSAT’ स्पेस मिशन में बनाई जगह

June 28, 2026

पहली महिला NDA टॉपर बनीं हरियाणा की शनन ढाका, अब बनीं सेना में लेफ्टिनेंट

June 27, 2026

निर्जला एकादशी 2026: पुण्य, व्रत का महत्व और शुभ मुहूर्त

June 25, 2026
लेटेस्ट स्टोरीज

🚀 10वीं की छात्रा ने कर दिखाया कमाल! ‘ShakthiSAT’ स्पेस मिशन में बनाई जगह

June 28, 2026

पहली महिला NDA टॉपर बनीं हरियाणा की शनन ढाका, अब बनीं सेना में लेफ्टिनेंट

June 27, 2026

निर्जला एकादशी 2026: पुण्य, व्रत का महत्व और शुभ मुहूर्त

June 25, 2026

🏅 पद्म पुरस्कार 2026: देश के अनमोल रत्नों को मिला सम्मान

June 24, 2026
उत्तर प्रदेश

🚀 10वीं की छात्रा ने कर दिखाया कमाल! ‘ShakthiSAT’ स्पेस मिशन में बनाई जगह

June 28, 2026

पहली महिला NDA टॉपर बनीं हरियाणा की शनन ढाका, अब बनीं सेना में लेफ्टिनेंट

June 27, 2026

निर्जला एकादशी 2026: पुण्य, व्रत का महत्व और शुभ मुहूर्त

June 25, 2026

कोचिंग सेंटर खोलने से पहले जान लें ये जरूरी मानक, वरना हो सकती है बड़ी परेशानी

June 23, 2026
सरकारी योजनाये

उत्तर प्रदेश सरकार की पहल: UPSI अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस सेवा

March 12, 2026

आयुष्मान भारत मिशन क्या है, आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाये

August 24, 2023

क्या आप जानते हैं?.. क्या है उत्तर प्रदेश सरकार की ” परिवार कल्याण कार्ड योजना”

August 25, 2022

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज व आवेदन की प्रक्रिया

May 4, 2022

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 India Mitra | All Rights Reserved. Designed by RG Marketing.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.