लखनऊ। महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण देश के विकास में महत्वपूर्ण कारक हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस, जिसे देश के सबसे बड़े राज्यीय पुलिस में से एक माना जाता है, ने महिला प्रशासन अभियान के तहत ‘महिला बीट/महिला हेल्पडेस्क’ की स्थापना की थी। यह पहल प्रदेश में महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने का एक महत्वपूर्ण कदम है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं के लिए सुरक्षा और मदद सेवाओं के लिए एक विशेष केंद्र प्रदान करना है।
सार
महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत आज सिग्नेचर बिल्डिंग लखनऊ में महिला बीट/महिला हेल्पडेस्क के अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु महिला आरक्षी प्राची द्विवेदी, सविता उपाध्याय, एवं पुष्पा सागर को उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक द्वारा सम्मानित किया गया, महिला सशक्तिकरण अभियान का लक्ष्य देश के हर क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बनाना है, ताकि वे अपने अधिकारों का उपयोग कर सकें और सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक दृष्टिकोण से स्वतंत्र हो सकें। इस अभियान के तहत, महिला बीट और महिला हेल्पडेस्क के अभियान का आयोजन किया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य था महिलाओं की सुरक्षा और समस्याओं के समाधान में मदद करना। गौरतलब है कि महिला आरक्षी प्राची द्विवेदी पहले भी इंटरनेट पर अपने अच्छे कार्यो की वजह से प्रसिद्धि पाती रही है।
विस्तार
आज उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक द्वारा महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत महिला बीट/महिला हेल्पडेस्क में अद्वितीय काम करने वाली 3 महिला आरक्षियों को यह सम्मान लखनऊ के सिग्नेचर बिल्डिंग में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया। प्राची (लखीमपुर खीरी), सविता उपाध्याय हरदोई (सांडी), पुष्पा सागर अयोध्या(रुदौली) में तैनात हैं।
क्या है महिला बीट/महिला हेल्पडेस्क ?
महिला बीट/महिला हेल्पडेस्क एक नई पहल है जो उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं के लिए सुरक्षित और विशेष सहायता प्रदान करना है। यह सेवा महिलाओं को उनके जीवन में होने वाली बाधाओं और समस्याओं का समाधान प्रदान करती है, एवं समाज मे उन्हें इज्जत से जीने का अधिकार प्रदान करती है।
कौन है आरक्षी प्राची द्विवेदी ?
गौरतलब की प्राची द्विवेदी उत्तर प्रदेश पुलिस में महिला आरक्षी के पद पर जनपद लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली में तैनात है, इस सम्मान के प्राप्त होने के पहले भी प्राची अपने सामाजिकता एवं अच्छे कार्यो के कारण इंटरनेट पर खूब नाम कमा चुकी है, इससे पहले एक बुजुर्ग महिला को ठंड में अपना जैकेट देने वाली प्राची की फ़ोटो जब एक स्थानीय पत्रकार के द्वारा इंटरनेट पर डाली गई तो फ़ोटो के इंटरनेट पर वायरल होते ही प्राची को उत्तर प्रदेश पुलिस ने Angel In Khaki का खिताब दिया एवं प्राची के इस कार्य को उच्चाधिकारियों ने अपने ट्विटर के माध्यम से खूब रिट्वीट कर सराहा, प्राची के फेसबुक पर 70 हजार फ़ॉलोवर है।
जब कावड़ यात्रा के दौरान वायरल हुआ था प्राची का वीडियो
इंटरनेट पर कावड़ यात्रा के दौरान लोगो को सुरक्षित रखने हेतु संबोधित करती प्राची द्विवेदी के उस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 30 मिलियन लोगो द्वारा देखा गया है, एवं इस वीडियो पर 1.2 मिलियन लाइक आ चुके है, हज़ारो लोगो ने प्राची के इस काम को खूब सराहा, प्राची आये दिन अपने कार्यो से उत्तर प्रदेश पुलिस का मान बढ़ाती रहती है। प्राची से इस विषय पर बात की गई है उन्हे यह सम्मान प्राप्त करके कैसा लग रहा है तो उन्होंने कहा कि”,
यह सम्मान मेरा नही अपितु समस्त उत्तर प्रदेश पुलिस, एसपी लखीमपुर एवं मेरे कोतवाली प्रभारी जी का सम्मान है, जिनसे सीख कर मैंने यह सम्मान प्राप्त किया है।