लहसुन हमेशा से ही सभी के लिए बहुत फायदेमंद रहा है इसको खाने से कई वायरल बीमारियों जैसी सर्दी खांसी आदि में भी मदद मिलती है, और पेट सम्बन्धी दिक्कते दूर हो जाती है.
लहसुन शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है , लहसुन को आयुर्वेद में औषधि के रूप में माना जाता है. पेट में यदि कभी किसी को गैस की दिक्कत महसूस हो तो उसे अवश्य ही भुने लहसुन का प्रयोग करना चाहिये.लहसुन हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास करता है , और शरीर को बीमारियों से लड़ने के योग्य बनता है.
![]() |
लहसुन के फायदे |
लहसुन के 5 प्रमुख फायदे है , आइये जानते है
- लहसुन हाई बीपी से छुटकारा दिलाता है .
- लहसुन का उपयोग करने से पेट की बीमारियों में आराम मिलता है .
- लहसुन के प्रयोग से दिल सेहतमंद होने लगता है .
- लहसुन के रोजाना सेवन से पाचन तंत्र स्वस्थ होता है
- उसके साथ ही साथ लहसुन सर्दी खांसी में रामबाण की तरह कार्य करता है
पेट सम्बन्धी दिक्कतों को दूर करने हेतु लहसुन का प्रयोग किया जा सकता है , लहसुन, कब्ज, गैस पाचन दिक्कतों को दूर करके आराम प्रदान करता है .अगर आप हाई बीपी या दिल की समस्याओं से भी ग्रसित है तो आपको रोज सुबह लहसुन का सेवन करना चाहिये.लहसुन का सेवन नियमित खाली पेट करने मात्र से ही ब्लड प्रेशर नियंत्रित होने लगता है.