लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा अधिवक्ता सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और 10 राज्यों के अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष के तौर पर सिकंदर यादव को चुना गया है। सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कृष्ण कन्हैया पाल हैं।
अध्यक्ष पद के लिए चुने गए यह नाम
इसके अलावा, , हरियाणा में साकिर हुसैन, मध्यप्रदेश में महिपाल सिंह, केरल में एडिशन थामस, छत्तीसगढ़ में सुमित सिन्हा, उड़ीसा में सुरेश कुमार रथ, पश्चिम बंगाल में मौसमी घटक, झारखंड में अशोक कुमार चौरसिया, कर्नाटका में डॉक्टर मलैया बीआर, एवं गुजरात में प्रमोद कुमार को अध्यक्ष बनाया गया है।
2024 चुनाव की है तैयारी
सभी राजनीतिक पार्टियां 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गई हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी ने भी अपने अधिवक्ताओं के संघ की कार्यकारिणी के साथ-साथ 10 राज्यों में अध्यक्षों की नियुक्ति की है। यह नई कार्यकारिणी 2024 के लोकसभा चुनावों में पार्टी को मजबूत करेगी। सपा प्रमुख के आई.एन.डी.आई.ए. (I.N.D.I.A) विपक्षी गठबंधन का हिस्सा बनने के फैसले से सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
अधिवक्ता सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में है लखनऊ के भी कई नाम
समाजवादी पार्टी की अधिवक्ता सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में लखनऊ के भी कई अधिवक्ताओं के नाम को शामिल किया गया है, जिनके नाम इस प्रकार हैं, जिसमें लखनऊ के ही उस्मान सिद्दीकी, अनुराग कुमार, ललित किशोर तिवारी, जितेंद्र सिंह यादव, अयूब उल्ला खान, रविंद्र कुमार यादव, उमेश प्रताप यादव, सरदार आलोक सिंह, राकेश कुमार यादव, हृदय लाल मौर्य एवं हैदर अब्बास शामिल है।
अस्वीकरण: यह समाचार केवल सूचना के उद्देश्य से है। कृपया सत्यापन के लिए आधिकारिक स्रोतों से जानकारी लें।