मखाना आज के समय में सभी को पसंद होता है कुछ एक बात ही लोग होंगे जिनका मखाना नहीं पसंद होगा । यह सच है कि मखाने को खाने लायक यानी सफेद फूल के रूप में लाने में बहुत अधिक मेहनत धैर्य की जरूरत होती है। मखाना छोटे तालाब से निकाला जाता है वह काले कवरिंग के साथ होता है। इसके लिए मजदूरों को तालाब में उतरकर मखाने की सीट को निकालना पड़ता है क्योंकि मखाना एक जलीय पौधा है और इसमें कांटे भी होते हैं जो पानी के नीचे सही तरीके से दिखाई नहीं देता है इसलिए मजदूरों को नीचे उतरते समय घाव भी हो जाते हैं। तालाबों से निकलने के बाद उसे सुखाया जाता है फिर काले कवरिंग को हटाकर सफेद फूल के रूप में बाहर निकाला जाता है।
कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर मखाना स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। इसे कुछ लोग रोस्ट करके खाते हैं। वहीं, कुछ लोग कच्चा ही खाना पसंद करते हैं। दोनों ही रूप में इसका सेवन करना काफी अच्छा लगता है। स्नैक्स के रूप में अधिकतर लोग रोस्टेड मखाना खाना पसंद करते हैं। यह कैल्शियम से भरपूर होता है, जो आपके मसल्स को मजबूती प्रदान करता है। इससे हड्डियों का विकास अच्छा होता है। साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम कर सकता है।
आज इस लेख में हम यह जानेंगे कि मखाने को कच्चा खाना फायदेमंद होता है या इसे भूनकर खाना चाहिए। आईए जानते हैं इसके बारे में-
भुने हुए मखाने खाने के फायदे

रोस्टेड मखाना स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी माना जाता है। इसे आप स्नैक्स या फिर मंचिंग के लिए खा सकते हैं। इसमें कैलोरी काफी कम होती है। वहीं, कच्चे मखाना की तुलना में इसे चबाना आसान होता है। यह स्वाद भी अच्छा होता है। हालांकि, पोषक तत्वों की बात करें, तो इसमें किसी भी तरह के पोषक तत्वों की कमी नहीं होती है। रोस्टेड मखाना खाने से भी आपको इसके समग्र पोषक तत्व प्राप्त हो सकते हैं। हालांकि, मखाना रोस्ट करते समय इसमें घी मिलाया जाए, तो इसकी कैलोरी बढ़ जाती है।
कच्चा या फिर रोस्ट किया, दोनों ही तरह का मखाना स्वास्थ्य के लिए हेल्दी हो सकता है। आप जिस तरह से इसे खाना चाहें उसी तर से खा सकते हैं। हालांकि, कैलोरी की बात कि जाए तो रोस्टेड मखाना में अधिक कैलोरी होती है।
कच्चे हुए चने खाने के फायदे..

कच्चे मखाना या फिर बिना रोस्ट किए गए मखाने भी काफी हेल्दी माने जाते हैं। हालांकि, इसे चबाना थोड़ा मुश्किल होता है। इसलिए रोस्ट करके लोग खाना पसंद करते हैं। इसमें भी कैलोरी कम होती है। साथ ही इससे आपको समग्र पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। दोनों ही रूप में मखाना लो कैलोरी होता है। अगर आप इसे घी में भूनते हैं तो कैलोरी बढ़ जाती है। इसलिए वजन घटाने के लिए मखाने को ड्राई रोस्ट करके खा सकते है। भुने हुए मखाने में आप थोड़ा सा नमक काली मिर्च और चाट मसाला का प्रयोग भी कर सकते हैं यह भी आपके स्वाद को बढ़ा देगा।