Close Menu
  • 🏠 होम
  • देश
  • धर्म
  • प्रेरणादायक
  • रोचक तथ्य
  • लाइफस्टाइल
  • वीमेन डायरी
  • हेल्थ एंड ब्यूटी
    • योग
    • होम्योपैथी
  • इंडिया मित्र सीरीज
    • लॉकडाउन के सितारे
    • गुदड़ी के लाल
Facebook X (Twitter) Instagram
  • About
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Facebook X (Twitter) Instagram
India MitraIndia Mitra
Download Our App
  • 🏠 होम
  • देश
  • धर्म
  • प्रेरणादायक
  • रोचक तथ्य
  • लाइफस्टाइल
  • वीमेन डायरी
  • हेल्थ एंड ब्यूटी
    • योग
    • होम्योपैथी
  • इंडिया मित्र सीरीज
    • लॉकडाउन के सितारे
    • गुदड़ी के लाल
India MitraIndia Mitra
Home»हेल्थ एंड ब्यूटी»झड़ते बालों की समस्या से निजात पाने के उपाय
हेल्थ एंड ब्यूटी

झड़ते बालों की समस्या से निजात पाने के उपाय

Updated:August 17, 2025
Facebook WhatsApp Twitter Telegram Pinterest LinkedIn Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter Telegram LinkedIn Pinterest Email

हेयर फॉल यानि बालों का झड़ना और गंजापन, इससे आजकल सभी परेशान हैं। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बदले खान-पान और मॉर्डन जीवनशैली के चलते लोग गंजेपन का शिकार हो रहे हैं और बाल झड़ रहे हैं। लोग इसके लिए आने पर एक दवाइयां करते हैं परंतु उससे भी उनको फायदा नहीं होता है आजकल बालों का हेयर ट्रांसप्लांट कराना महंगा पड़ जाता है इस वजह से सभी लोग उसे नहीं कर सकते हैं। इन सबसे अच्छा है कि शुरुआती दौर में ही अपने बालों का ध्यान रखा जाता कि झड़ते बालों की समस्या से निजात पाया जा सके

कई बार ऐसा होता है कि कंघी करो तो खूब सारे बाल कंघी में निकल आते हैं। आज लेख में हम जानेंगे कि बालों के झड़ने का कारण क्या है और झड़ते बालों की समस्या से कैसे निजात पाए…….

बालों का झड़ना  या हेयर फॉल रोकने के घरेलू तरीके

नारियल के तेल का कमाल

  • नारियल का तेल बालों के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इसके लिए करीब 20 ml नारियल के तेल में थोड़ा सा आंवले का तेल मिलाएं, दो चम्मच नींबू का रस मिलाएं और फिर इससे सिर की मालिश करें और थोड़ी देर रहने दें। इसके बाद सिर को अच्छे शैंपू से धो लें। हफ्ते में कम से कम 4 बार ऐसा करें। ऐसा करने से धीरे-धीरे बालों के झड़ने की समस्या खत्म हो जाएगी।
  • मेथी के दाने नारियल तेल में मिलाकर सिर में लगाने से भी बाल झड़ने रुक जाएंगे। इसके लिए थोड़े से मेथी दाने लें और उन्हें नारियल तेल में फ्राई करें। ठंडा होने के बाद इससे सिर के बालों की जड़ों तक मालिश करें। इस तरीको को हफ्ते में 2-3 बार करें।

मेहंदी के साथ सरसों का तेल 

आमतौर पर लोग सिर में मेंहदी चमक और रंग पाने के लिए लगाते हैं लेकिन लोग कम ही जानते हैं कि मेंहदी बालों को झड़ने से भी रोकती है। इसके लिए मेंहदी के कुछ पत्तों को सरसों के तेल में उबालें और ठंडा होने पर उस तेल से सिर की मालिश करें। इस तरीके से हफ्ते में 2-3 बार मालिश करें और कुछ ही वक्त में बालों का झड़ना रुक जाएगा।

शहद और जैतून का तेल

जैतून का तेल बालों के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है, लेकिन बालों के झड़ने की समस्या से परेशान हैं तो इसे शहद के साथ मिलाकर बालों की जड़ों तक लगाएं।  हफ्ते में कम से कम 3-4 बार ऐसा करें, बालों का झड़ना रुक जाएगा।

आंवला, रीठा और शिकाकाई

आंवला, रीठा और शिकाकाई को hair fall treatment में रामबाण माना जाता है। आजकल बाजार में इनसे बने शैंपू भी मौजूद हैं, लेकिन उनमें केमिकल्स होने की वजह से बालों पर नुकसान दिखता है। ऐसे में घर पर ही आंवला, रीठा और शिकाकाई का मिक्सचर बनाकर
बालों में लगा सकते हैं।

घर पर बनाएं शैंपू

  • इसके लिए आंवला 250 ग्राम, रीठा और शिकाकाई भी 250-250 ग्राम लें और लोहे के एक बर्तन में रात भर के लिए भिगोकर रख दें। अगले दिन इसे एक साथ लोहे के बर्तन में ही उबाल लें (करीब डेढ़ लीटर पानी के साथ) तब तक उबालें जब तक पानी आधा ना रह जाए। ठंडा होने पर मिक्सचर को छान लें और स्टोर करके रख लें।
  • हर दूसरे दिन इससे सिर की मालिश करें और फिर चंद दिनों में जबरदस्त कमाल दिखेगा। बालों का झड़ना एकदम रुक जाएगा।

जादू से कम नहीं अमरूद की पत्तियां 

अमरूद की पत्तियों को एक लीटर पानी में उबालें और तब तक उबालें जब तक पानी का रंग काला ना पड़ जाए। इसके बाद पानी को छानकर, ठंडा कर बालों की जड़ों में लगाएं। लगातार ऐसा करने से कुछ ही वक्त में बालों के झड़ने की समस्या से निजात मिलेगी।

नींबू और केला

केले को मैश करके उसमें नींबू का रस मिलाएं और उसे बालों में जड़ों तक लगाएं। इससे बालों का झड़ना कम होगा। साथ ही यह तरीका गंजापन भी रोकने में सहायक है। सिर पर जहां बाल ना हों वहां केले और नींबू का पेस्ट लगाएं, रोजाना ऐसा करेंगे तो कुछ वक्त में वहां बाल उगने शुरू हो जाएंगे।

Hibiscus यानि गुड़हल के फूल

Hibiscus यानि गुड़हल के फूल किसी भी तरह की बालों की समस्या के लिए काफी प्रभावशाली माने जाते हैं। इसके लिए जसंवत(गुड़हल)  के फूलों को नारियल के तेल में तब तक पकाएं जब तक कि तेल का रंग काला ना पड़ जाए। अब इस तेल को ठंडा कर बालों में जड़ों तक लगाएं। रोजाना इस तेल से सिर की मालिश करें, बालों को झड़ना रुक जाएगा और बालों से संबंधित हर तरह की समस्या खत्म हो जाएगी।

प्याज

प्याज का रस हेयर फॉल कंट्रोल में काफी फायदेमंद है। इसलिए या तो प्याज को काटकर बालों की जड़ों तक मालिश करें या फिर उसका रस निकालकर जड़ों में लगाएं। इससे बालों के झड़ने की समस्या से छुटकारा मिलेगा। दरअसल प्याज बालों में collagen की मात्रा को बढ़ाता है जिससे बालों की growth होती है।

Hair fall कंट्रोल के लिए ध्यान रखें ये बातें

  • जब भी आप शैंपू करें तो कम से कम 3-4 घंटे पहले गुनगुने तेल से मालिश करें। सरसों या नारियल तेल से मालिश करना ज्यादा फायदेमंद होता है।
  • गीले बालों में कभी भी कंघी ना करें। ऐसा करने से बालों की जड़ें खिंच जाती हैं और वो कमजोर हो जाते हैं।
  • खान-पान सही रखें।
  • बालों को खोलकर ना रखें। जब जरूरी हो तभी खोलें।
  • हफ्ते में एक बार बालों को भाप जरूर दें।
  • टेंशन और स्ट्रेस ना लें।
  • नियमित योगा करें।

गंजपेन के शिकार हैं तो ये तरीके करेंगे फायदा

कुछ लोगों में खासकर पुरुषों में गंजेपन की काफी परेशानी होती है। कुछ तरीके हैं जो गंजेपन की समस्या को दूर करने में सहायक हो सकते हैं।

  • Hibiscus यानि जसवंत के फूल किसी भी तरह की बालों की समस्या के लिए काफी प्रभावशाली माने जाते हैं। इसके लिए जसंवत के फूलों को नारियल के तेल में तब तक पकाएं जब तक कि तेल का रंग काला ना पड़ जाए। अब इस तेल को ठंडा कर बालों में जड़ों तक लगाएं। रोजाना इस तेल से सिर की मालिश करें, बालों को झड़ना रुक जाएगा और बालों से संबंधित हर तरह की समस्या खत्म हो जाएगी।
  • गंजेपन की समस्या में धनिया भी काफी हद तक फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए हरा धनिया पीसें और उसे सिर पर लगाएं। इससे गंजापन काफी हद तक दूर हो जाएगा।
  • बिना छिलके वाली उड़द की दाल को भी गंजापन दूर करने में काफी प्रभावशाली माना गया है। इसके लिए बिना छिलके वाली उड़द की दाल को रात भर के लिए भिगोकर रख दें। अगले दिन उसे पीसकर रात को सोने से पहले बालों में लगा लें। सुबह उठकर सिर को अच्छी तरह से धो लें। रोजाना ऐसा करें या हफ्ते में 2 या 3 दिन भी करेंगे तो चलेगा। कुछ ही वक्त में गंजेपन से निजात मिलेगी।
Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Pinterest LinkedIn Email
Previous Article💐जन्माष्टमी: भगवान कृष्ण जन्मोत्सव का पर्व 💐
Next Article अजा एकादशी 2025 : तिथि, महत्त्व, कथा, पूजा विधि और आरती

Related Posts

बरसात के मौसम में त्वचा की देखभाल: जानिए कैसे रखें अपनी स्किन को स्वस्थ, चमकदार और दाग-धब्बों से मुक्त

July 10, 2026

बारिश के मौसम में बालों की देखभाल कैसे करें? जानिए आसान और असरदार उपाय

July 9, 2026

गर्मियों में मीठा और ठंडा खाने का परफेक्ट ऑप्शन – मैंगो रसमलाई

April 30, 2026
लेटेस्ट स्टोरीज

कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, सतर्क रहने की जरूरत देश के कई राज्यों में मानसून ने जोर पकड़ लिया

July 13, 2026

निशान नहीं, पहचान बनाओ

July 12, 2026

बरसात के मौसम में त्वचा की देखभाल: जानिए कैसे रखें अपनी स्किन को स्वस्थ, चमकदार और दाग-धब्बों से मुक्त

July 10, 2026

बारिश के मौसम में बालों की देखभाल कैसे करें? जानिए आसान और असरदार उपाय

July 9, 2026
उत्तर प्रदेश

भारत की शान: अनु रानी – संघर्ष, समर्पण और सफलता की मिसाल

June 30, 2026

UPTET 2026: 16 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 2 से 4 जुलाई तक होगी परीक्षा, इस बार नकल पर रहेगा सबसे कड़ा पहरा

June 29, 2026

🚀 10वीं की छात्रा ने कर दिखाया कमाल! ‘ShakthiSAT’ स्पेस मिशन में बनाई जगह

June 28, 2026

पहली महिला NDA टॉपर बनीं हरियाणा की शनन ढाका, अब बनीं सेना में लेफ्टिनेंट

June 27, 2026
सरकारी योजनाये

उत्तर प्रदेश सरकार की पहल: UPSI अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस सेवा

March 12, 2026

आयुष्मान भारत मिशन क्या है, आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाये

August 24, 2023

क्या आप जानते हैं?.. क्या है उत्तर प्रदेश सरकार की ” परिवार कल्याण कार्ड योजना”

August 25, 2022

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज व आवेदन की प्रक्रिया

May 4, 2022

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 India Mitra | All Rights Reserved. Designed by RG Marketing.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.