केंद्रीय बजट 2026 में सरकार ने टैक्स नियमों को और सख्त करने का संकेत दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट के पार्ट-B में एक नए फ्रेमवर्क का प्रस्ताव रखा है, जिसके तहत आय की गलत रिपोर्टिंग करने पर टैक्स की राशि के बराबर 100% पेनल्टी लगाई जाएगी।
हालांकि राहत की बात यह है कि अगर करदाता स्वेच्छा से अपनी गलती स्वीकार कर लेते हैं, तो उन्हें मुकदमे से छूट मिल सकती है। लेकिन ऐसे मामलों में टैक्स और ब्याज के अलावा अतिरिक्त टैक्स के रूप में पूरी राशि की पेनल्टी देनी होगी।
सरकार का कहना है कि इस कदम का मकसद टैक्स सिस्टम में पारदर्शिता बढ़ाना और जानबूझकर की जाने वाली गलत रिपोर्टिंग पर रोक लगाना है।

