आपने कील मुंहासे या चेहरे पर होने वाले दाग धब्बों से चेहरे की खूबसूरती कम होने के बारे में तो सुना होगा परंतु क्या आपको पता है कि चेहरे के नीचे डबल चिन् होने पर भी चेहरे की खूबसूरती कम होने लगती है। आज इस लेख में हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं कि कैसे आप अपने डबल चिन की समस्या से निजात पाकर अपने चेहरे को एक बेहतर शेप दे सकते हैं। शरीर का स्वस्थ रहने के साथ-साथ चेहरे पर चमक होना भी जरूरी है क्योंकि यदि चेहरे के आसपास का फैट बड़ा तो भी चेहरे का शेप बिगड़ सकता है।फेशियल एक्सरसाइजेस इसमें आपकी जरूर मदद कर सकती हैं। इसके अलावा कुछ खास तरह के योगासन भी डबल चिन से छुटकारा दिलाने में बेहद असरदार हैं।
आईए जानते हैं कि कौन से योगाभ्यासन करने से डबल चिन की समस्या से निजात पाया जा सकता है….
1. उष्ट्रासन
![](https://i0.wp.com/indiamitra.com/wp-content/uploads/2024/05/image_editor_output_image-18000165-17150729632207344520877749114346.jpg?resize=599%2C367&ssl=1)
उष्ट्रासन को करने के लिए मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं। हाथों को कमर पर टिका लें या फिर एक हाथ से पैर की एड़ी को पकड़ें और दूसरे हाथ को आगे से घुमाकर ले जाते हुए दूसरे पैर की एड़ी पर टिकाएं। फिर पेट को आगे की तरफ पुश करें। इस स्थिति में भी पेट के साथ जांघ और चिन पर तनाव आता है।
उष्ट्रासन के फायदे
* उष्ट्रासन करने से पेट की चर्बी कम होती है।
* जांघों की ताकत बढ़ती है।
* कब्ज की समस्या से निजात मिलता है
* चिंता ,तनाव आदि दूर होता है।
* कमर व कंधो मजबूत बनाता है।
* डबल चिन की समस्या से निजात मिलता है।
2.भुजंगासन
![](https://i0.wp.com/indiamitra.com/wp-content/uploads/2024/05/images-158721634318932368149.jpg?resize=679%2C452&ssl=1)
इसे करने के लिए मैट पर पेट के बल लेट जाएं। हाथों को सीने के पास रखें। अब हाथों पर प्रेशर डालते हुए पेट से शरीर को ऊपर की ओर उठाएं। ऊपर की ओर सिर को खींचकर रखें। थोड़ी देर इस पोजिशन में बने रहें। सांस छोड़ते हुए नीचे की ओर आएं। इस आसन का तीन से पांच बार अभ्यास करें।
भुजंगासन के फायदे
* पेट के साथ चिन पर भी तनाव आता है और इससे यहां का फैट कम होता है।
* भुजंगासन करने से पेट की चर्बी तेजी से कम होने लगती है।
* कोबरा पोज़ के नाम से भी जाना जाता है, एक लोकप्रिय योग आसन है।
* यह मुद्रा एक बैकबेंड है जो पीठ और भुजाओं की मांसपेशियों को मजबूत करते हुए रीढ़, छाती और पेट को फैलाती है। इसे अक्सर सूर्य नमस्कार अनुक्रम के भाग के रूप में अभ्यास किया जाता है और यह अपने कई स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है।
* रक्त परिसंचरण (blood circulation)को सुधरता है।
* मासिक धर्म की परेशानी से राहत दिलाता है।
* साइटिका में आराम।
अन्य तरीका
डबल चिन से निजात पाने के लिए आप जबड़े की एक्सरसाइज भी ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए सिर को दाएं तरफ मोड़ें और फिर निचले जबड़े को आगे की ओर करते हुए 5 से 10 सेकंड तक इसी पोजिशन में रुकें। इसके बाद बाएं तरफ भी यही प्रक्रिया दोहराएं। दिन में 5 बार ऐसा करने से फायदा मिलेगा।
* चिंगम चबाना भी डबल चिन की समस्या को खत्म करने की एक्सरसाइज है।
![](https://i0.wp.com/indiamitra.com/wp-content/uploads/2024/05/images-167915295467442405644.jpg?resize=640%2C480&ssl=1)
* ग्रीन टी पीने से चिन की समस्या में रहता मिलता है यदि आप प्रतिदिन ग्रीन टी का सेवन करते हैं तो जल्द ही आपके चिन में बढ़ा हुआ फैट कम हो सकता है।
![](https://i0.wp.com/indiamitra.com/wp-content/uploads/2024/05/images-17552120197506447569.jpg?resize=667%2C448&ssl=1)
एक कप गर्म पानी में एक चम्मच ग्रीन टी डालें। पांच-दस मिनट के बाद चाय छान लें। अब इसमें शहद मिलाएं और धीरे-धीरे पीएं। ऐसा आप एक दिन में करीब तीन बार करें। ग्रीन टी में कैटेचिन पाया जाता है, जो ग्रीन टी को एंटीऑक्सीडेंट और वजन घटाने के लिए बेहतर है।