Close Menu
  • 🏠 होम
  • देश
  • धर्म
  • प्रेरणादायक
  • रोचक तथ्य
  • लाइफस्टाइल
  • वीमेन डायरी
  • हेल्थ एंड ब्यूटी
    • योग
    • होम्योपैथी
  • इंडिया मित्र सीरीज
    • लॉकडाउन के सितारे
    • गुदड़ी के लाल
Facebook X (Twitter) Instagram
  • About
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Facebook X (Twitter) Instagram
India MitraIndia Mitra
Download Our App
  • 🏠 होम
  • देश
  • धर्म
  • प्रेरणादायक
  • रोचक तथ्य
  • लाइफस्टाइल
  • वीमेन डायरी
  • हेल्थ एंड ब्यूटी
    • योग
    • होम्योपैथी
  • इंडिया मित्र सीरीज
    • लॉकडाउन के सितारे
    • गुदड़ी के लाल
India MitraIndia Mitra
Home»health care»कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं यह गलती:सर्दियों के मौसम में जाने खाने- पीने का सही तरीका..
health care

कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं यह गलती:सर्दियों के मौसम में जाने खाने- पीने का सही तरीका..

Facebook WhatsApp Twitter Telegram Pinterest LinkedIn Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter Telegram LinkedIn Pinterest Email

आज के समय में सर्दी तेजी से बढ़ रही है। मौसम बदल रहा है ।ऐसे में खांसी ,सर्दी ,जुकाम, बुखार या स्किन इचिंग होना साधारण सी बात हो गई है। यह चीजें बहुत ज्यादा खतरनाक तो नहीं होती है परंतु कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें अगर पहले से कोई समस्या है जैसे शुगर ,बीपी, कोलेस्ट्रोल आदि की परेशानी ,तो गलत खान-पान से उनको और अधिक खतरा हो सकता है। आइए जानते हैं कि सर्दियों के मौसम में किन चीजों से करें परहेज जिनसे आप भी रह सकते है फिट और स्वस्थ –

कम मात्रा में करे नमक का सेवन..

सर्दियों के मौसम में पसीना ना के बराबर निकलता है इसलिए जिन लोगो को बीपी , किडनी या अन्य परेशानियां हैं, उन्हें नमक की मात्रा कम से कम लेनी चाहिए (मतलब आधा चम्मच या दो से 3 ग्राम) क्योंकि गर्मियों में बिना एक्सरसाइज किए भी पसीने के माध्यम से एक विशेष मात्रा में नमक शरीर से निकल जाता है परंतु सर्दियों के मौसम में ऐसा नहीं हो पाता है। शरीर के लिए साधारण नमक के बजाय सेंधा नमक ज्यादा फायदेमंद होता है ।ध्यान रहे इसकी मात्रा भी कम ही रखी जाए वैसे चिप्स, कुरकुरे ,नमकीन आदि में नमक की मात्रा बहुत अधिक होती है । यह चीजें ना खाएं अचार से भी थोड़ी दूरी बनाकर रखें।।

ज्यादा मीठा खाने से करें परहेज..

सर्दियों में ज्यादा मीठा खाने का दिल करता है इसलिए हम अक्सर रात को मिठाइयां खा लेते हैं परंतु ज्यादा मिठाई खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। अगर कोई व्यक्ति शुगर का मरीज नहीं है तो वह थोड़ी बहुत मिठाई खा सकता है परंतु यदि कोई शुगर का मरीज है तो उसे मीठा सोच समझ कर खाना चाहिए। गुड़ खाते समय गुड़ का एक टुकड़ा कम से कम 15 से 20 ग्राम का जरूर ले

फायदे..

गुड खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है इसे खाने से हड्डियां मजबूत होती है और गुड़ शरीर के अन्य बीमारियों को भी खत्म करता है क्योंकि इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में उपस्थित होता है। गुड़ पोलूशन के असर को भी कम करता है इसमें विटामिन B-12,B- 6 ,कैल्शियम, आयरन आदि भी पाए जाते हैं।

प्रतिदिन ले एक आंवला..

आंवला की सेहत के लिए बेहतरीन चीज है। हर दिन कम से कम एक या दो आंवले का सेवन करना चाहिए इसे अपने प्रतिदिन की भोजन में शामिल जरूर करें। यदि कच्चा आवला नहीं खा सकते हैं तो उसे चटनी के रूप में प्रयोग कर सकते हैं। यह एसिडिटी को दूर करता है, हृदय को मजबूत करता है। इसके अलावा बालों को भी मजबूत बनाने में भी यह काफी मददगार है। इतना ही नहीं, शुगर और बीपी को भी काबू रखने में भी यह असरदार है।

रोटी के लिए मल्टीग्रेन आटे का करें प्रयोग..

अगर आप रोटी खाने के ज्यादा शौकीन है , तो कोशिश करें कि आप सिर्फ गेहूं या जो की रोटी का सेवन ना करें । प्रयास करें कि आप मल्टीग्रेन जिसमें गेहूं ,ज्वार ,बाजरा ,चना आदि शामिल हो। इस प्रकार के आटे में सभी प्रकार के प्रोटीन, फाइबर समेत आयरन की अच्छी मात्रा भी होती है जो पाचन तंत्र को मजबूत करती है।

ज्यादा चिकनाई खाने से रहे दूर..

सर्दियों के मौसम में प्रायः हम सभी का मन कुछ चटपटा और मसालेदार खाने का करता है,जिसमें तेल और मसाले की मात्रा ज्यादा हो परंतु यदि आप इस प्रकार का भोजन ग्रहण करते हैं ,तो आप बीमार हो सकते हैं। दोस्तो, आज से ही सावधान हो जाइए तेल की ज्यादा मात्रा स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक होती है। रिफाइंड आयल तो लेना ही नहीं है। वही कच्ची घानी का तेल या घी दोनों चीजों की मात्रा को कम ही रखें। इसके अलावा आप तिल का तेल भी प्रयोग कर सकते हैं जो कि एक बेहतर विकल्प होगा।1 दिन में एक से दो चम्मच से ज्यादा तेल का प्रयोग ना करें।

तेल में चीजें पकाते समय यह भी ध्यान रखना अति आवश्यक है कि यदि खाना ज्यादा डीप फ्राई ना हो । कुछ लोग डीप फ्राई खाने के शौकीन होते हैं। डीप फ्राई हुई चीजों को टिशू पेपर से पोंछकर आप संतुष्ट हो जाते हैं ,परंतु यह सही नहीं है। क्योंकि डीप फ्राई करने के दौरान एक निश्चित मात्रा में तेल उसके अंदर चला जाता है जो आपको बीमार बना देगा। ज्यादा चिकनाई खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा बहुत ज्यादा हो जाता है और इससे पाचन तंत्र भी कमजोर हो जाता है

Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Pinterest LinkedIn Email
Previous Articleसर्दियों के मौसम खाएं ये मसाले और सब्जियां,रहेंगे स्वस्थ ..
Next Article लखनऊ : मौलाना कल्बे जव्वाद के खिलाफ शिया कॉलेज शिक्षक संघ का धरना प्रदर्शन प्रारम्भ

Related Posts

एक कप ब्लैक कॉफ़ी के फायदे..

December 24, 2023

Buknu is popular not only in the country but also abroad.. Who knows where it started from..

December 20, 2023

Are you also making this mistake: Know the right way to eat and drink during the winter season.

December 9, 2023
लेटेस्ट स्टोरीज

JEE में असफल हुए, फिर उसी परीक्षा के चेयरमैन बने; IIT मद्रास के डायरेक्टर वी कामकोटी की प्रेरक कहानी

June 4, 2026

Protected: भारत के यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल: हमारी सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत का गौरव

June 4, 2026

डॉ. अंबेडकर का संघर्ष: संविधान निर्माण और सामाजिक समानता का ऐतिहासिक सफर

June 4, 2026

भारत के पवित्र मंदिर: आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता के महान केंद्र

June 3, 2026
उत्तर प्रदेश

Protected: भारत के यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल: हमारी सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत का गौरव

June 4, 2026

भारत के पवित्र मंदिर: आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता के महान केंद्र

June 3, 2026

भारत के ऐतिहासिक स्मारक: गौरवशाली अतीत की अमर पहचान

June 2, 2026

भारत के प्रसिद्ध लोक नृत्य: संस्कृति, परंपरा और उत्सव की जीवंत पहचान

June 1, 2026
सरकारी योजनाये

उत्तर प्रदेश सरकार की पहल: UPSI अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस सेवा

March 12, 2026

आयुष्मान भारत मिशन क्या है, आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाये

August 24, 2023

क्या आप जानते हैं?.. क्या है उत्तर प्रदेश सरकार की ” परिवार कल्याण कार्ड योजना”

August 25, 2022

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज व आवेदन की प्रक्रिया

May 4, 2022

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 India Mitra | All Rights Reserved. Designed by RG Marketing.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.