लखनऊ। शिया कॉलेज शिक्षक संघ एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में मौलाना कल्बे जव्वाद के खिलाफ धरना प्रदर्शन का प्रारंभ हो चुका है। गौरतलब है कि मौलाना कल्बे जव्वाद के द्वारा शिया महाविद्यालय को बदनाम करने के लिए एक शिकायती पत्र लिखा गया था और महाविद्यालय को ब्लैक लिस्टेड करने का प्रयास किया गया है।

हाल ही में मिला था कॉलेज को NAAC में A ग्रेड
शिया पीजी कॉलेज की स्थापना 1919 में हुई थी, पहली बार कॉलेज ने अपना नैक मूल्यांकन करवाया था, इसके लिए कॉलेज प्रशासन छह महीने से ज्यादा समय से तैयारियों में जुटा हुआ था, तैयारियों को मॉक विजिट करके उनकी कमियां भी दूर की गई थी, उसके बाद नैक के दौरे के उपरांत कॉलेज को NAAC में A ग्रेड मिला था।
क्यों हो रहा है मौलाना कल्बे जव्वाद के खिलाफ धरना प्रदर्शन
मौलाना कल्बे जव्वाद के खिलाफ प्रदर्शन होने का कारण कॉलेज प्रशासन के तरफ से यह बताया जा रहा है कि मौलाना कल्बे जव्वाद के द्वारा शिया महाविद्यालय को बदनाम करने के लिए एक शिकायती पत्र लिखा गया था और महाविद्यालय को ब्लैक लिस्टेड करने का प्रयास किया गया है।
यह भी पढिये
- योगी सरकार का बड़ा तोहफा! सिपाही से दरोगा बने 1057 पुलिसकर्मियों के 84.56 करोड़ रुपये माफ
- भाई दूज की पौराणिक कथा – भगवान यमराज और माता यमुना की अमर कहानी
- भाई दूज 2026: भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का पावन पर्व
- UP TGT परीक्षा 2026 की तैयारी कैसे करें? जानिए सही रणनीति, संपूर्ण सिलेबस, बेस्ट किताबें और सफलता का मंत्र
- 🪔 दीपावली क्यों मनाई जाती है? दीपावली का महत्व एवं पूजा का शुभ मुहूर्त

