Close Menu
  • 🏠 होम
  • देश
  • धर्म
  • प्रेरणादायक
  • रोचक तथ्य
  • लाइफस्टाइल
  • वीमेन डायरी
  • हेल्थ एंड ब्यूटी
    • योग
    • होम्योपैथी
  • इंडिया मित्र सीरीज
    • लॉकडाउन के सितारे
    • गुदड़ी के लाल
Facebook X (Twitter) Instagram
  • About
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Facebook X (Twitter) Instagram
India MitraIndia Mitra
Download Our App
  • 🏠 होम
  • देश
  • धर्म
  • प्रेरणादायक
  • रोचक तथ्य
  • लाइफस्टाइल
  • वीमेन डायरी
  • हेल्थ एंड ब्यूटी
    • योग
    • होम्योपैथी
  • इंडिया मित्र सीरीज
    • लॉकडाउन के सितारे
    • गुदड़ी के लाल
India MitraIndia Mitra
Home»जड़ी- बूटियां»जाने कुछ खास तरह की जड़ी बूटियों के बारे में… जो करेंगी आपके सांस की समस्त बीमारियों को दूर…
जड़ी- बूटियां

जाने कुछ खास तरह की जड़ी बूटियों के बारे में… जो करेंगी आपके सांस की समस्त बीमारियों को दूर…

Updated:January 20, 2023
Facebook WhatsApp Twitter Telegram Pinterest LinkedIn Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter Telegram LinkedIn Pinterest Email

इन दिनों सर्दियों के मौसम में लोगों को सांस से संबंधित समस्याएं अधिकाधिक हो जाती हैं । कुछ लोगों की सर्दियों में सांस फूलने लगती है। जिसकी वजह से उनको घर के छोटे-मोटे कामों में अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे ज्यादा चलने, दौड़ने और सीढ़ी चढ़ने इत्यादि में अनेक परेशानियां होती हैं। इन समस्याओं से निजात पाने के लिए घर के बूढ़े – बुजुर्ग लोग अनेक प्रकार की दवाइयों और औषधियों का सेवन करते हैं। कुछ लोग इसमें घरेलू जड़ी बूटियों का भी इस्तेमाल करते हैं जिससे उनकी यह समस्या दूर हो जाए। यदि आप भी सांस की समस्या से परेशान हैं और आप को सांस लेने में प्रॉब्लम हो रही है तो ऐसी ही कुछ जड़ी बूटियों के बारे में आज हम आपसे बात करने वाले हैं और आपको बताने वाले हैं कि किन जड़ी बूटियों के सेवन से आप भी सांस की समस्या से बिना डॉक्टर की दवाई लिए कैसे आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं इन जड़ी बूटियों के बारे में –

कुछ प्रमुख जड़ी बूटियां..

अदरक :

अदरक सांस की नली से संक्रमण को दूर करने में कारगर है। एक शोध में खुलासा हुआ कि अदरक सांस की नली में बैक्टीरिया पैदा करने वाले आरएसवी वायरस से लड़ने में मदद करती है।

अदरक के फायदे

अदरक का इस्तेमाल प्रायः सभी घरों में चाय बनाने के लिए अथवा अन्य रूप में किया जाता है। इसका प्रयोग मसाले के रूप में भी किया जाता है। सांस से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए अदरक का सेवन फायदेमंद हो सकता है। अदरक का प्रयोग सूप,स्मूदी,काढ़ा आदि के रूप में भी किया जा सकता है। इसके अलावा यदि आप अदरक के रस को आंवला और एलोवेरा के साथ प्रयोग करते हैं तो इससे आपका इम्यून पावर बूस्ट होता है, साथ ही फेफड़े के स्वास्थ्य में भी सुधार होता है और सांस की समस्या से निजात मिल सकता है।

पुदीना :

पुदीना खास है सेहत के लिए,एक प्राकृतिक औषधि

पुदीना का प्रयोग चटनी बनाने अथवा दवाई बनाने के लिए किया जाता है। पुदीने के प्रयोग से भी अनेक समस्याओं से निजात मिल सकता है क्योंकि इसमें एंटीस्पास्मोडिक गुण पाए जाते हैं । इसके साथ ही यह नाक में सूजन को कम कर सकता है ।इसका सेवन घरों में चाय , भोजन काढा इत्यादि के रूप में किया जाता है। इसके प्रयोग से पुदीन हरा नामक दवाई भी बनाई जाती है जो शरीर के लिए अत्यंत फायदेमंद होती है।

चिड़चिड़ा की पत्तियां :

चिड़चिड़ा की पत्तियां एक सामान्य जड़ी बूटी है, जो इसकी स्किन संबंधी परेशानियों को दूर करने में काफी मददगार साबित हो सकती है। इसका प्रयोग सर्दी और साइनसाइटिस की परेशानियों को कम करने के लिए किया जाता है । इसके अलावा इन पत्तियों के प्रयोग से बलगम ,गले में खराश, गंभीर खांसी, सांस की समस्या की परेशानियों से निजात पाया जा सकता है।

चिड़चिड़ा की पत्तियों के अनूठे फायदे

ले गहरी सांस लें: 

सांस की समस्या से योग के द्वारा भी निजात पाया जा सकता है ।यदि आप प्रातः काल उठकर अनुलोम- विलोम योग क्रिया करते हैं, तो आपको जल्द ही इससे निजात मिल सकता है। जिन लोगों को सांस फूलने की दिक्कत है। इससे छुटकारा पाने के लिए पेट से गहरी सांस लें। इसके लिए लेटकर अपने दोनों हाथों को पेट पर रख लें। इसके बाद नाक से गहरी सांस लें और पेट को फुलाते हुए अपने फेफड़ों में हवा भरने की कोशिश करें। इसके बाद मुंह से सांस लें और फेंफड़ों की हवा को बाहर निकालें। इस प्रक्रिया को आप कम से कम आप तो बार दोहराएं।

ब्लैक कॉफी :

ब्लैक कॉफी के सेवन से भी इस समस्या से काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है । यदि आपको ऐसी समस्या है तो आप कम शुगर का प्रयोग करते हुए ब्लैक कॉफी प्रयोग कर सकते हैं। इसमें मौजूद कैफीन सांस की नली में मौजूद मांशपेशियों को आराम देती हैं। 

सलाह ..

सर्दियों के मौसम में सांस से जुड़ी परेशानियों को कम करने के लिए हम कई तरीके की दवाइयों और औषधियों का प्रयोग करते हैं, परंतु समस्या अधिक होने पर परेशानी बढ़ सकती है इसलिए ज्यादा परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह ले ।

Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Pinterest LinkedIn Email
Previous Articleजानें क्या है नया टैक्स स्लैब? बजट में हो सकते हैं नए बदलाव..
Next Article सर्दियों के मौसम खाएं ये मसाले और सब्जियां,रहेंगे स्वस्थ ..

Related Posts

जाने कैसे प्रतिदिन की लाइफस्टाइल में गरम मसाले होते हैं फायदेमंद

January 19, 2026

सर्दियों के मौसम में ऐसे रखे घर के बुजुर्गों का ध्यान

December 16, 2025

सर्दियों में लहसुन खाने के ये हैं बड़े फायदे जानिए इसके बारे में….

December 14, 2025
लेटेस्ट स्टोरीज

JEE में असफल हुए, फिर उसी परीक्षा के चेयरमैन बने; IIT मद्रास के डायरेक्टर वी कामकोटी की प्रेरक कहानी

June 4, 2026

Protected: भारत के यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल: हमारी सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत का गौरव

June 4, 2026

डॉ. अंबेडकर का संघर्ष: संविधान निर्माण और सामाजिक समानता का ऐतिहासिक सफर

June 4, 2026

भारत के पवित्र मंदिर: आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता के महान केंद्र

June 3, 2026
उत्तर प्रदेश

Protected: भारत के यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल: हमारी सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत का गौरव

June 4, 2026

भारत के पवित्र मंदिर: आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता के महान केंद्र

June 3, 2026

भारत के ऐतिहासिक स्मारक: गौरवशाली अतीत की अमर पहचान

June 2, 2026

भारत के प्रसिद्ध लोक नृत्य: संस्कृति, परंपरा और उत्सव की जीवंत पहचान

June 1, 2026
सरकारी योजनाये

उत्तर प्रदेश सरकार की पहल: UPSI अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस सेवा

March 12, 2026

आयुष्मान भारत मिशन क्या है, आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाये

August 24, 2023

क्या आप जानते हैं?.. क्या है उत्तर प्रदेश सरकार की ” परिवार कल्याण कार्ड योजना”

August 25, 2022

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज व आवेदन की प्रक्रिया

May 4, 2022

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 India Mitra | All Rights Reserved. Designed by RG Marketing.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.