खान पान का हमारे स्वास्थ्य का पूरा प्रभाव पड़ता है इस कारण हमें वही चीज खानी चाहिए जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होना ना कि हानिकारक । आंतों को हेल्दी रखने के लिए कई फूड्स का सेवन किया जा सकता है। आयुर्वेद के अनुसार ये फूड्स खाने से खाना पचाने की क्षमता बढ़ती है और आंतो से संबंधित समस्याएं कम होती हैं। ये फूड्स नेचुरल तौर पर आंतों को रिपेयर करते है
आंतो (गट) शरीर के लिए बहुत जरूरी होती है। आंतों को हेल्दी रहने से पाचन से जुड़ी समस्या कम होने के साथ पेट हेल्दी रहता है। आंतों को स्वस्थ रखने से पोषक तत्वों को पचाने में मदद मिलती है और शरीर मजबूत बनता है। आंतों में समस्या होने पर खाना ठीक से पचता नहीं है, जिससे कब्ज, एसिडिटी और अपच की समस्या हो सकती हैं।
आंत और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के पांच घरेलू उपाय
जीरा, धनिया और सौंफ की चाय
![](https://i0.wp.com/indiamitra.com/wp-content/uploads/2024/05/cumin-seeds-carom-seeds-fennel-seeds-big8848451704606761392.jpg?resize=788%2C591&ssl=1)
आंतों को हेल्दी रखने के लिए जीरा, धनिया और सौंफ की चाय बनाकर पीया जा सकता है। इस चाय को पीने से आंतों की सभी समस्याएं दूर होने के साथ ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है, पेट दर्द, मतली और उल्टी की समस्या से राहत देता है।
आयुर्वेद के अनुसार आंतों को हेल्दी रखने के लिए इन फूड्स का सेवन किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन फूड्स का सेवन करें।
छाछ
![](https://i0.wp.com/indiamitra.com/wp-content/uploads/2024/05/pjimage-3-16159770701532806389425839656.jpg?resize=788%2C532&ssl=1)
गर्मी में छाछ का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका स्वाद खट्टा-कसैला होता है, जो पाचन में सुधार करता है और अतिरिक्त कफ और वात को संतुलित करता है। इसका सेवन दोपहर के खाने के साथ किया जा सकता है। इसको नियमित पीने से सूजन, पाचन से जुड़ी समस्या, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल, भूख न लगना और एनीमिया आदि की समस्या को दूर करता है।
मिसरी और सौफ का सेवन
![](https://i0.wp.com/indiamitra.com/wp-content/uploads/2024/05/saunf-mishri-main1460828507698231968.jpg?resize=788%2C443&ssl=1)
आंतों को हेल्दी रखने के लिए मिसरी का सेवन भी किया जा सकता है। मिस्री चीनी का सबसे शुद्ध रूप है। पीसीओएस, मोटापा, ऑटो-इम्यून विकार और आंत संबंधी समस्याओं होने पर मिसरी का सेवन किया जा सकता है। सफेद चीनी के स्थान पर मिसरी का उपयोग करना हेल्थ के लिए सही रहता है। मिश्री के साथ यदि सौफ का प्रयोग किया जाए तो और भी अधिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है इसे पाचन तंत्र मजबूत होता है
सूखी अदरक
![](https://i0.wp.com/indiamitra.com/wp-content/uploads/2024/05/adrak-powder4688475476754487059.jpg?resize=788%2C526&ssl=1)
सूखी अदरक को आयुर्वेद में “विश्वभेषज” के नाम से जाना जाता है। यह लगभग सभी पाचन से जुड़ी समस्या को कम करती है। सूखे अदरक के सेवन से मितली, मांसपेशियों में दर्द, खांसी-जुकाम, गले में खराश, सूजन और अपच से राहत देने में मदद करती है और एलडीएल और रक्त शर्करा के स्तर को भी कम करता है। इसका सेवन जूस या काढा बनाकर किया जा सकता है।
बुकनू
![](https://i0.wp.com/indiamitra.com/wp-content/uploads/2024/05/fgub1m5zxs3807197365183344472.webp?resize=788%2C443&ssl=1)
बुकनू शरीर के लिए बहुत ही रामबाण होता है यदि पेट में किसी प्रकार के दर्द हो रही है जी मितली कर रहा है तो ऐसे में भी यदि बुकनू का सेवन गर्म पानी के साथ किया जाए तो यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है और शरीर को स्वस्थ रखने के साथ पेट दर्द खत्म करने में मददगार होता है क्योंकि बुकनू में कई प्रकार की चीज है जैसे सौफ,जीरा, अजवाइन हल्दी और नमक आदि मिला होता है।