महाराष्ट्र के सतारा जिले की रहने वाली प्रियंका मोहिते ने 5 मई 2022 को कंचनजंगा पर्वत की चढ़ाई करने के बाद 8000 मीटर से अधिक ऊंची चोटियों को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बन गई है।
इन्होंने 8586 मीटर ऊंची कंचनजंगा पर्वत चोटी पर तिरंगा फहराने में कामयाबी हासिल की ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला बन गई जिस पर देश को गर्व हो रहा है।
प्रियंका मोहिते ने अपना यह लक्ष्य 5 मई को शाम 4:52 बजे दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा पर पहुंचकर तिरंगा फहराने का अपना अभियान सफलतापूर्वक तय किया
भारत के किस राज्य में है कंचनजंघा चोटी?
कंचनजंघा भारत के सिक्किम राज्य में स्थित है और यह माउंट एवरेस्ट और K2 गाडविन ऑस्टिन के बाद तीसरी सबसे ऊंची चोटी है जिसकी ऊंचाई 8586 मीटर है
प्रियंका मोहिते के जीवन की प्रमुख उपलब्धियां
![](https://i0.wp.com/indiamitra.com/wp-content/uploads/2022/05/images-6.jpeg?resize=300%2C243&ssl=1)
प्रियंका महत्व को साल 2020 में तेनजिंग नार्वे एडवेंचर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था उन्होंने अप्रैल 2021 में माउंट अन्नपूर्णा ( 8091 ) मीटर ऊंची चोटी को फतह किया था दुनिया के 10 वीं सबसे ऊंची चोटी है यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला पर्वतारोही बन गई थी।
प्रियंका दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट 8849 मीटर ,माउंट ल्होत्से 8516 मीटर, माउंट मकालु 8485 मीटर माउंट किलिमंजारो 5895 मीटर की चढ़ाई भी कर चुकी है।
हम आपको बता दें कि प्रियंका मोहिते एक पर्वतारोही के होने के साथ ही सिजेन इंटरनेशनल लिमिटेड बायोकॉन के रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन के साथ काम करती है जो मेडिकल फील्ड में दवा बनाने और बेचने का बनाने का काम करती है।
कौन है प्रियंका मोहिते?
महाराष्ट्र के सतारा जिले की रहने वाली प्रियंका मोहिते को शुरू से ही ऊंचाइयों से लगाव था वे 21 साल की उम्र में ही माउंट एवरेस्ट एवं माउंट ल्होत्से को फतह करने वाली तीसरी सबसे कम उम्र की भारतीय महिला बन गई थी।
![](https://i0.wp.com/indiamitra.com/wp-content/uploads/2022/05/images-7.jpeg?resize=554%2C554&ssl=1)
सोशल मीडिया पर प्रियंका की नई उपलब्धी की खबर आते ही प्रशंसा और प्रोत्साहन संदेश की बाढ़ आ गई। प्रियंका के रिकॉर्ड की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘प्रियंका को बधाई। अधिक से अधिक ऊंचाइयां छूते रहो। आगे एक शानदार वर्ष हो।’