Close Menu
  • 🏠 होम
  • देश
  • धर्म
  • प्रेरणादायक
  • रोचक तथ्य
  • लाइफस्टाइल
  • वीमेन डायरी
  • हेल्थ एंड ब्यूटी
    • योग
    • होम्योपैथी
  • इंडिया मित्र सीरीज
    • लॉकडाउन के सितारे
    • गुदड़ी के लाल
Facebook X (Twitter) Instagram
  • About
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Facebook X (Twitter) Instagram
India MitraIndia Mitra
Download Our App
  • 🏠 होम
  • देश
  • धर्म
  • प्रेरणादायक
  • रोचक तथ्य
  • लाइफस्टाइल
  • वीमेन डायरी
  • हेल्थ एंड ब्यूटी
    • योग
    • होम्योपैथी
  • इंडिया मित्र सीरीज
    • लॉकडाउन के सितारे
    • गुदड़ी के लाल
India MitraIndia Mitra
Home»inspirationl»परिवार में बच्चों के साथ कैसे बनाएं दोस्ताना रिश्ता…
inspirationl

परिवार में बच्चों के साथ कैसे बनाएं दोस्ताना रिश्ता…

Updated:October 13, 2023
Facebook WhatsApp Twitter Telegram Pinterest LinkedIn Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter Telegram LinkedIn Pinterest Email

वर्तमान समय में बढ़ते तनाव के कारण मां-बाप बच्चों पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पा रहे हैं जिसकी वजह से बच्चे भी अपनी बात उनसे कहने में असहज महसूस करते हैं। बच्चों के साथ यदि स्कूल अथवा कहीं भी कोई बात होती है तो वह मां-बाप को इसलिए नहीं बताते हैं क्योंकि उन्हें ऐसा लगता है कि कहीं इसकी वजह से उनकी पढ़ाई बंद न करा दी जाए।

हम आपको बता दे यदि आपके घर में भी बच्चे आपसे कट के रहते हैं या आपके सामने आना नहीं चाहते हैं तो उन पर ध्यान दीजिए कि किस तरीके की समस्याओं का सामना कर रहे हैं । इस तरह की समस्याओं का समाधान डाइनिंग टेबल पर कीजिए पूरे दिन में से कोई भी एक समय चुन ले चाहे वह सुबह नाश्ते का समय अथवा लंच या डिनर का समय ।

उस निश्चित समय पर पूरा परिवार एक साथ मिलकर भोजन करें ताकि सभी एक दूसरे के विषय में जानकारी प्राप्त कर सकें और बच्चों से भी उनकी पढ़ाई लिखाई और दिनचर्या के बारे में पूछे।

कैसे करें बात?

लंच डिनर के समय जब आप परिवार के साथ बैठे तो किसी एजेंट की तरह नहीं बल्कि दिन कैसे बीता ,दोस्तों के बीच क्या चल रहा है आदि बातें होनी चाहिए जिससे थोड़ा खुशनुमा माहौल भी बन सके। इससे बच्चे भी अपनी बात कहने में सहज महसूस करेंगे। बच्चों के साथ माता-पिता नहीं बल्कि दोस्त बनाकर उनकी समस्याओं का समाधान करें उनके बारे में पूछे।

रोजाना ऐसा करने से बच्चे धीरे-धीरे आपसे बात करने में अच्छा महसूस करेंगे और परिवार के साथ हर बात छोटी बड़ी हर बात साझा भी करेंगे परिवार कहिए एक नियम न केवल रिश्ते सुधर सकता है बल्कि बच्चों की भविष्य के साथ-साथ उनकी मानसिक परेशानियों से भी उनको मुक्त कर सकता है।

मनोविशेषज्ञ की राय..

बाल मनो विशेषज्ञ बताते हैं कि पेरेंटिंग की समस्या और बच्चों के बीच बढ़ रहे तनाव व खुदकुशी की घटना काफी चिंता का विषय है। जब मां-बाप अपने बच्चों को समय नहीं देते हैं तो वे मानसिक रूप से कुछ ऐसी समस्याओं से जूझ रहे होते हैं कि जिसका साझा वे अपने परिवार के साथ नहीं कर पाते हैं और इस प्रकार से वे कई प्रकार की मानसिक चिताओं से ग्रसित हो जाते हैं कभी-कभी खुदकुशी करने तक की नौबत आ जाती है।

इस विषय पर बाल मनोविशेषक की अपनी राय देते हुए कहते हैं कि

  • परिवार में हमेशा डिस्कशन की गुंजाइश बनी रहनी चाहिए
  • बच्चों को डांटने के बजाय इस चीज डिस्कस करें उनसे अपनी समस्या साझा करने के लिए कहें।
  • पूरे दिन में एक उचित समय निकालकर बच्चों के साथ रूबरू हो अर्थात उनकी पढ़ाई , दोस्तों के बारे में व उनकी दिनचर्या के बारे में जरूर पूछे।
  • यदि बच्चे गलती करें तो उनसे पूछे कि क्या यह गलती आपने की है अथवा नहीं ? इसे कैसे सुधारा जा सकता है यह भी उनको बताएं। इससे बच्चे आपसे किसी प्रकार की बात करने में सहज महसूस करेंगे।
  • भाग दौड़ भरी जिंदगी में बच्चों से बातचीत करने के लिए अलग से समय निकालना काफी मुश्किल है इसलिए कोशिश करें कि डाइनिंग टेबल पर इस समस्या का समाधान जरूर निकालें

इन चीजों से बचें

  • दूसरों के उदाहरण बच्चों पर न थोपे
  • अपने आसपास के बच्चों से ज्यादा तुलना ना करें
  • बच्चों पर अनावश्यक दबाव न बनाएं जिस चीज में उन्हें रुचि हो इस चीज की शिक्षा दें
  • बच्चा कुछ ना कर पाए तो उसे इंक्वारी ना करें उसको समझाएं कि बेटा आप और अच्छा कर सकते हैं एक बार और कोशिश करें।
  • बच्चा कोई असर सवाल करे तो कतराए नहीं समझाएं
  • बात-बात पर बच्चों को डांटना- फटकारना करना बंद करे।
  • बच्चों से सही टोन में बात करें इस टोन में बात ना करें कि बात बताने से पहले यह बच्चा डर जाए।

कुछ ऐसे बनाएं फैमिली के रूल्स

प्रत्येक घर को सही बनाए रखने के लिए उसे घर में नियम व कानून का होना अति आवश्यक है। बिना नियमों व कानूनो के घर निरंकुश हो जाता है ।जहां पर कोई किसी की बात समझने को तैयार नहीं होता है इसलिए आवश्यक है कि घर में नियम और कानून होने चाहिए आईए जानते हैं कि कैसे बनाएं फैमिली रूल्स..

  • खाना खाते समय घर में कोई मोबाइल नहीं चलाएगा
  • सोते समय बेड पर गैजेट्स का प्रयोग कोई नहीं करेगा।
  • दिन का एक समय का खान साथ में बैठकर खाएं।
  • सप्ताह में एक बार फास्ट फूड खाना है तो साथ मिलकर घर में कुछ बनाएं और वही खाएं उसमें कुछ हरी सब्जियां डालें ताकि वह ज्यादा अनहेल्दी ना रहे।
  • निश्चित टाइम के बाद घर के बाहर कोई नहीं जाएगा।
  • रात में बिना बताए घर के बाहर कोई नहीं जाएगा।

बनाएं सबके लिए एक सामान्य नियम

परिवार में अनुशासन ही सब को बांधकर रखना है और बच्चों को गलत करने से रोकता है लेकिन मां-बाप को अनुशासन और बंदिश का फर्क समझना चाहिए ।अगर घर में रात 9:00 बजे के बाद टीवी देखना या बाहर जाना माना है तो वह नियम बड़ों के लिए भी होना चाहिए। रात में 8 या 9:00 बजे के बाद किसी को भी बाहर जाने से पहले इजाजत लेनी पड़ेगी यह नियम रखना चाहिए।

किसी भी दिशा निर्देश को सिर्फ बच्चों पर नहीं थोपना चाहिए क्योंकि यदि आप ऐसा करते हैं तो बच्चे नियम को तोड़ने का प्रयास करेंगे लेकिन यदि सबके लिए एक समान नियम होंगे तो बच्चे अनुशासन के साथ उसका पालन खुशी-खुशी करेंगे।

Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Pinterest LinkedIn Email
Previous Articleयदि पेट को कम करना चाहते हैं तो रात को ना खाए ये फल
Next Article Global hunger index 2023|वैश्विक भुखमरी सूचकांक

Related Posts

“असली वारिस कौन? एक बेटी की मिसाल”

April 24, 2026

मेंटल मंकी कहकर चिढ़ाते थे गांव वाले, आज दे रहे है सलामी: दीप्ति जीवनजी

September 5, 2024

महात्मा गांधी की सीख

October 2, 2023
लेटेस्ट स्टोरीज

भारत की प्रमुख नदियाँ: सभ्यता, संस्कृति और विकास की जीवनरेखा

June 5, 2026

JEE में असफल हुए, फिर उसी परीक्षा के चेयरमैन बने; IIT मद्रास के डायरेक्टर वी कामकोटी की प्रेरक कहानी

June 4, 2026

Protected: भारत के यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल: हमारी सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत का गौरव

June 4, 2026

डॉ. अंबेडकर का संघर्ष: संविधान निर्माण और सामाजिक समानता का ऐतिहासिक सफर

June 4, 2026
उत्तर प्रदेश

Protected: भारत के यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल: हमारी सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत का गौरव

June 4, 2026

भारत के पवित्र मंदिर: आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता के महान केंद्र

June 3, 2026

भारत के ऐतिहासिक स्मारक: गौरवशाली अतीत की अमर पहचान

June 2, 2026

भारत के प्रसिद्ध लोक नृत्य: संस्कृति, परंपरा और उत्सव की जीवंत पहचान

June 1, 2026
सरकारी योजनाये

उत्तर प्रदेश सरकार की पहल: UPSI अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस सेवा

March 12, 2026

आयुष्मान भारत मिशन क्या है, आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाये

August 24, 2023

क्या आप जानते हैं?.. क्या है उत्तर प्रदेश सरकार की ” परिवार कल्याण कार्ड योजना”

August 25, 2022

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज व आवेदन की प्रक्रिया

May 4, 2022

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 India Mitra | All Rights Reserved. Designed by RG Marketing.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.