UPPSC PCS Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने PCS 2024 का रिजल्ट कल देर रात जारी किया और इसके साथ ही टॉपर्स की चर्चा हर तरफ शुरू हो गई. इस रिजल्ट में एक नाम सबसे ज्यादा सुर्खियों में है, वो हैं रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी. उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में UP PCS में दूसरी रैंक हासिल कर सभी को चौंका दिया. पहली बार मेन्स दिया, पहला इंटरव्यू दिया और सीधे टॉप 2 में जगह बना ली. ये सफर सुनने में आसान लगता है, लेकिन इसके पीछे कड़ी मेहनत, सही प्लानिंग और लगातार पढ़ाई की कहानी छिपी है.
रायबरेली से बीएचयू और इग्नू तक की पढ़ाई
अनन्या त्रिवेदी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई रायबरेली से पूरी की. इसके बाद उन्होंने 2019 में बीएचयू से समाजशास्त्र में ग्रेजुएशन किया।आगे उन्होंने इग्नू से पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया और साथ में नेट परीक्षा पास की। अनन्या के एक बड़े भाई भी केंद्रीय सेवा में हैं।टीचर रेखा रानी और जनरल स्टोर चलाने वाले सुशील त्रिवेदी की बेटी अनन्या त्रिवेदी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब उसे पता चला कि पीसीएस के परिणाम में उसे दूसरा स्थान हासिल हुआ है। एक जनरल स्टोर की दुकान चलाने वाले की बिटिया अब अफसर बन चुकी है।
मां और मामा जी का मेरा पूरा सपोर्ट

अपनी सफलता का श्रेय अनन्या अपनी मां को देती हैं. साथ ही उन्होंने अपने मामाजी का भी जिक्र किया, जिन्होंने उन्हें सही दिशा में गाइड किया. उनके मुताबिक एक अच्छा मेंटर तैयारी को आसान बना देता है। उनके मामा राजेश पांडेय को कानपुर देहात में एडिशनल एसपी के पद पर तैनात हैं।
पूर्ण अनुशासन और कांसिस्टेंसी से मिली सफलता
अनन्या ने अपनी तैयारी पूरी तरह घर पर रहकर की।उन्होंने किसी बड़े कोचिंग इंस्टीट्यूट पर डिपेंडेंट होने के बजाय खुद की रणनीति बनाई। अपने हिसाब से पढ़ाई करना और उसी पर टिके रहना उनकी सफलता का बड़ा कारण बना उनकी तैयारी की खास बात ये रही कि उन्होंने घर पर रहकर ही पढ़ाई की और किसी कोचिंग पर ज्यादा निर्भर नहीं रहीं। वे रोज करीब 6 घंटे पढ़ाई करती थीं और परीक्षा के समय इसे बढ़ाकर 8 से 10 घंटे कर देती थीं। अनन्या का मानना है कि रोजाना लगातार पढ़ाई करना सबसे जरूरी होता है।

