Close Menu
  • 🏠 होम
  • देश
  • धर्म
  • प्रेरणादायक
  • रोचक तथ्य
  • लाइफस्टाइल
  • वीमेन डायरी
  • हेल्थ एंड ब्यूटी
    • योग
    • होम्योपैथी
  • इंडिया मित्र सीरीज
    • लॉकडाउन के सितारे
    • गुदड़ी के लाल
Facebook X (Twitter) Instagram
  • About
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Facebook X (Twitter) Instagram
India MitraIndia Mitra
Download Our App
  • 🏠 होम
  • देश
  • धर्म
  • प्रेरणादायक
  • रोचक तथ्य
  • लाइफस्टाइल
  • वीमेन डायरी
  • हेल्थ एंड ब्यूटी
    • योग
    • होम्योपैथी
  • इंडिया मित्र सीरीज
    • लॉकडाउन के सितारे
    • गुदड़ी के लाल
India MitraIndia Mitra
Home»धर्म»अक्षय तृतीया को है स्वयंसिद्ध मुहूर्त का योग, ऐसे करें पूजन पूरी होंगी समस्त मनोकामनाएं..
धर्म

अक्षय तृतीया को है स्वयंसिद्ध मुहूर्त का योग, ऐसे करें पूजन पूरी होंगी समस्त मनोकामनाएं..

Facebook WhatsApp Twitter Telegram Pinterest LinkedIn Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter Telegram LinkedIn Pinterest Email

हमारे शास्त्रों तथा ग्रंथों में अक्षय तृतीया  की तिथि को अत्यंत महत्वपूर्ण व शुभ फलदायक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन मांगलिक कार्य जैसे-विवाह, गृहप्रवेश, व्यापार अथवा उद्योग का आरंभ करना अति शुभ फलदायक होता है। सही मायने में अक्षय तृतीया अपने नाम के अनुरूप शुभ फल प्रदान करती है। अक्षय तृतीया पर सूर्य व चंद्रमा अपनी उच्च राशि में रहते हैं।

अक्षय तृतीया का अर्थ

सनातन धर्म में अक्षय तृतीया शुभ दिन माना जाता है। इसे आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि को ही अक्षय तृतीया के नाम से जानते हैं।  इस वर्ष अक्षय तृतीया 10 मई, 2024 को मनाई जाएगी। अक्षय शब्द का अर्थ है कभी कम न होना, इस प्रकार, यह माना जाता है कि इस त्योहार पर सोना खरीदने से अनंत धन की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन किए गए किसी भी काम का पुण्य क्षय नहीं होता। इसलिए इस दिन दान-पुण्य करने का भी विशेष महत्व है। इतना ही नहीं अक्षय तृतीया के दिन सोने की खरीदारी करना काफी शुभ माना जाता है।

आईए जानते हैं कि अक्षय तृतीया को कौन से कार्य करने शुभ माने जाते हैं-

* पुराणों के अनुसार इस दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान,दान,जप,स्वाध्याय आदि करना शुभ फलदायी माना जाता है इस तिथि में किए गए शुभ कर्म का फल क्षय नहीं होता है इसको सतयुग के आरंभ की तिथि भी माना जाता है इसलिए इसे’कृतयुगादि’ तिथि भी कहते हैं । 

* मत्स्य पुराण के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन अक्षत पुष्प दीप आदि द्वारा भगवान विष्णु की आराधना करने से विष्णु भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है तथा संतान भी अक्षय बनी रहती है। 

* कलियुग के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए इस दिन भगवान विष्णु की उपासना करके दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से निश्चय ही अगले जन्म में समृद्धि, ऐश्वर्य व सुख की प्राप्ति होती है। 

* दान को वैज्ञानिक तर्कों में ऊर्जा के रूपांतरण से जोड़ कर देखा जा सकता है। दुर्भाग्य को सौभाग्य में परिवर्तित करने के लिए यह दिवस सर्वश्रेष्ठ है। 

* इस तिथि को चारों धामों में से उल्लेखनीय एक धाम भगवान श्री बद्रीनारायण के पट खुलते हैं। अक्षय तृतीया को ही वृंदावन में श्रीबिहारीजी के चरणों के दर्शन वर्ष में एक बार ही होते हैं।

* वैशाख के समान कोई मास नहीं है, सत्ययुग के समान कोई युग नहीं हैं, वेद के समान कोई शास्त्र नहीं है और गंगाजी के समान कोई तीर्थ नहीं है। उसी तरह अक्षय तृतीया के समान कोई तिथि नहीं है। 

* अक्षय तृतीया के विषय में मान्यता है कि इस दिन जो भी काम किया जाता है उसमें बरकत होती है। यानी इस दिन जो भी अच्छा काम करेंगे उसका फल कभी समाप्त नहीं होगा अगर कोई बुरा काम करेंगे तो उस काम का परिणाम भी कई जन्मों तक पीछा नहीं छोड़ेगा।

* धरती पर देवताओं ने 24 रूपों में अवतार लिया था। इनमें छठा अवतार भगवान परशुराम का था। पुराणों में उनका जन्म अक्षय तृतीया को हुआ था।

 अक्षय तृतीया  की पूजन करने का शुभ मुहूर्त..

अक्षय तृतीया पर बन रहे हैं ये शुभ योग
तृतीया तिथि आरंभ: 10 मई, शुक्रवार, प्रातः 04:16 मिनट पर
तृतीया तिथि समाप्त: 11 मई, शनिवार तड़के 02:51 मिनट पर 

अक्षय तृतीया का दिन स्वयं सिद्ध मुहूर्त है यानी ये पूरा दिन ही अत्यंत शुभ फलदायक है। इस दिन राहुकाल को छोड़कर दिनभर में कभी भी सोना खरीद सकते हैं।  राहुकाल सुबह 10:45 बजे से दोपहर 12:23 बजे तक रहेगा। 

Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Pinterest LinkedIn Email
Previous Articleमहाराणा प्रताप जयंती 2024 (Maharana Pratap Jayanti)
Next Article बार-बार एक ही तेल का प्रयोग करने से हो सकता है कैंसर खतरा…

Related Posts

कार्तिक पूर्णिमा 2026: कल देवताओं की दीपावली, जानिए इस पावन दिन का धार्मिक महत्व

November 23, 2026

देवउठनी एकादशी 2026: आज जागेंगे जग के पालनहार भगवान विष्णु, जानिए इस पावन व्रत का धार्मिक महत्व

November 20, 2026

छठी मैया की पौराणिक कथा: जानिए कैसे हुई छठ महापर्व की शुरुआत और क्या है इसका धार्मिक महत्व 🙏

November 16, 2026
लेटेस्ट स्टोरीज

कार्तिक पूर्णिमा 2026: कल देवताओं की दीपावली, जानिए इस पावन दिन का धार्मिक महत्व

November 23, 2026

देवउठनी एकादशी 2026: आज जागेंगे जग के पालनहार भगवान विष्णु, जानिए इस पावन व्रत का धार्मिक महत्व

November 20, 2026

23 महीने की उम्र में करोड़ों दिलों पर राज, सोशल मीडिया पर छाया नन्हा स्वैग

November 19, 2026

UPTET 2026 का रिजल्ट फिर से होगा जारी, हाईकोर्ट के आदेश के बाद 150 नहीं, अब 148 प्रश्नों के आधार पर बनेगा नया परिणाम

November 18, 2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा तोहफा! सिपाही से दरोगा बने 1057 पुलिसकर्मियों के 84.56 करोड़ रुपये माफ

November 12, 2026

यूपी के शिक्षकों और शिक्षा कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सौगात मिलने की उम्मीद, योगी कैबिनेट की बैठक आज

October 27, 2026

उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: अजय राय की जगह आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिली प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

October 3, 2026

बेटियों की सुरक्षा पर योगी की सख्त चेतावनी: कानून का डर और भरोसेमंद व्यवस्था क्यों जरूरी है?

September 20, 2026
सरकारी योजनाये

FASTag यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा: अब बैंक बदलना होगा आसान, नहीं बदलना पड़ेगा स्टिकर

September 12, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार की पहल: UPSI अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस सेवा

March 12, 2026

आयुष्मान भारत मिशन क्या है, आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाये

August 24, 2023

क्या आप जानते हैं?.. क्या है उत्तर प्रदेश सरकार की ” परिवार कल्याण कार्ड योजना”

August 25, 2022

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 India Mitra | All Rights Reserved. Designed by RG Marketing.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.