आज 24 जनवरी 2025 को उत्तर प्रदेश दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश को पहले संयुक्त प्रांत के नाम से जाना जाता था। वर्ष 2017 से उत्तर प्रदेश मनाने की घोषणा योगी आदित्यनाथ के द्वारा की गई थी। जिस समय राम नायक उत्तर प्रदेश के गवर्नर थे। आज उत्तर प्रदेश के स्थापना की 76वी वर्षगांठ मनाई जा रही है ।
उत्तर प्रदेश की स्थापना
उत्तर प्रदेश की स्थापना 24 जनवरी 1950 को की गई थी। इससे पहले उत्तर प्रदेश को यूनाइटेड प्रोविंस के नाम से जाना जाता था।
वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश संस्कृत सामाजिक राजनीतिक आर्थिक सभी रूपों से सबसे अहम राज्यों में से एक है।अंग्रेजों ने आगरा और अवध को मिलाकर एक प्रांत बनाया और इसे यूनाइटेड प्रोविंस ऑफ आगरा एंड अवध कहा। 1935 में इसका नाम छोटा करके यूनाइटेड प्रोविंस कर दिया गया। जनवरी 1950 में यूनाइटेड प्रोविंस का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया।
उत्तर प्रदेश में कुल 75 ज़िले, 351 तहसीलें, और 822 ब्लॉक हैं. इन ब्लॉकों को विकास खंड भी कहा जाता है।
इन 18 मंडलों को चार संभागों में बांटा गया है. ये संभाग हैं – पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वांचल, मध्य उत्तर प्रदेश, और बुंदेलखंड। उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी तथा सबसे छोटा जिला हापुड़ है।
- उत्तर प्रदेश के ज़िलों में से ज़्यादातर ज़िलों की आबादी 12 लाख से ज़्यादा है.

वाराणसी संसार के प्राचीनतम बसे शहरों में से एक और भारत का प्राचीनतम बसा शहर है। भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का प्रसिद्ध नगर है। इसे ‘बनारस’ और ‘काशी’ भी कहते हैं।
उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध का कारण

उत्तर प्रदेश प्राचीन और आध्यात्मिक शहर वाराणसी का घर है, जहाँ पवित्र गंगा नदी के किनारे अनुष्ठान सभी को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। लखनऊ के ऐतिहासिक महलों की शाही भव्यता का आनंद लें, स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लें जो आपके स्वाद को बढ़ा देंगे और अयोध्या और मथुरा की आध्यात्मिकता में खो जाएँ।