राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कल सोमवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में खास क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। इस सम्मान में उन्होंने तीन लोगों को पद्म विभूषण, 8 हस्तियों को पद्म भूषण और 55 लोगों को पद्मश्री से उनके सर्वोच्च उत्कृष्ट कार्यो के लिए नवाजा । पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक, अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और कई अन्य प्रमुख व्यक्तियों को प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया।
ये लोग थे मुख्य अतिथि…
इस अवसर पर उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला, केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह सहित भारत सरकार के अनेक मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
अलंकरण समारोह के बाद केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और अन्य केन्द्रीय मंत्रियों ने पद्म पुरस्कार विजेताओं के साथ गृह मंत्री द्वारा उनके आवास पर दिए गए रात्रि भोज के दौरान संवाद किया
23 अप्रैल के कार्यक्रम
पद्म पुरस्कार विजेता आज सुबह (23 अप्रैल, 2024) राष्ट्रीय समर स्मारक (National War Memorial) पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वे राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री संग्रहालय का भी भ्रमण करेंगे।
इन्हें किया गया पद्म विभूषण से सम्मानित
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, बिंदेश्वर पाठक (मरणोपरांत) , कोनिडेला चिरंजीवी, वैजयंतीमाला बाली और पद्मा सुब्रमण्यम को पद्म विभूषण से सम्मानित किया. डॉ पद्मा सुब्रमण्यम प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना, अनुसंधान विद्वान, संगीतकार और इंडोलोजिस्ट- नाट्यशास्त्रों पर अपने कार्यों के लिए विख्यात हैं।
दिवंगत बिंदेश्वर पाठक का यह पुरस्कार उनकी पत्नी अमोला पाठक ने ग्रहण किया।
प्रसिद्ध अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती सहित इन्हें दिया गया पद्म भूषण पुरस्कार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली में स्थित राष्ट्रपति भवन में नागरिकों को सर्वोच्च उत्कृष्ट अलंकरण से नवाजा राष्ट्रपति ने इन लोगों को जिसमे है- एम फातिमा बीवी (मरणोपरांत), होर्मूसजी एन कामा, मिथुन चक्रवर्ती, सीताराम जिंदल, यंग लियू, अश्विन बालचंद मेहता, सत्यब्रत मुखर्जी (मरणोपरांत), राम नाईक, तेजस मधुसूदन पटेल, ओलानचेरी राजगोपाल, दत्तात्रय अंबादास मयालू उर्फ राजदत्त, तोगदान रिनपोछे (मरणोपरांत), प्यारेलाल रामप्रसाद शर्मा, चंद्रेश्वर प्रसाद ठाकुर, उषा उत्थुप, विजयकांत (मरणोपरांत), कुन्दन आर व्यास को पद्म भूषण ने सम्मानित किया ।
पद्मश्री पुरस्कार पाने वाले दिग्गज
- उत्तर प्रदेश के कालीन बुनकर खलील अहमद
- मध्य प्रदेश के लोक गायक कालूराम बामनिया
- बांग्लादेशी गायिका रेजवाना चौधरी बान्या
- उत्तर प्रदेश की चिकनकारी कढ़ाई की कलाकार नसीम बानो
- पश्चिम बंगाल के कूच बिहार की राजबोंगशी लोक गायिका गीता रॉय बर्मन
- टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना
- त्रिपुरा के आध्यात्मिक व्यक्तित्व चित्त रंजन देबबर्मा
- बैंकर कल्पना मोरपारिया
- परोपकारी किरण नादर
- हरियाणा के सामाजिक कार्यकर्ता गुरविंदर सिंह
- उत्तर प्रदेश की लोक गायिका उर्मिला श्रीवास्तव
3 श्रेणियों में दिया जाता है पद्म पुरस्कार
देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों –
1.पद्म विभूषण,
2.पद्म भूषण और
3. पद्म श्री- में प्रदान किया जाता है. ये पुरस्कार विभिन्न विषयों या गतिविधियों के क्षेत्रों में दिए जाते हैं जिनमें कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा समेत अन्य क्षेत्र शामिल हैं।
पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।
गणतंत्र दिवस पर इन पुरस्कारों की जाती है घोषणा….
पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है। वर्ष 2024 के लिए राष्ट्रपति ने 132 पद्म पुरस्कार प्रदान करने की मंजूरी दी थी, जिसमें दो युगल मामले (युगल मामले में पुरस्कार की गिनती एक के रूप में होती है) शामिल हैं। इस सूची में पांच पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 110 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार विजेताओं में से 30 महिलाएं हैं। इस सूची में विदेशी/अनिवासी भारतीय/भारतीय मूल के व्यक्ति/ओसीआई श्रेणी के आठ लोग और नौ मरणोपरांत पुरस्कार विजेता भी शामिल हैं। करीब आधे पुरस्कार विजेताओं को सोमवार को पुरस्कार प्रदान किए गए, शेष को अगले सप्ताह पुरस्कार से सम्मानित किये जाने की संभावना है।