Close Menu
  • 🏠 होम
  • देश
  • धर्म
  • प्रेरणादायक
  • रोचक तथ्य
  • लाइफस्टाइल
  • वीमेन डायरी
  • हेल्थ एंड ब्यूटी
    • योग
    • होम्योपैथी
  • इंडिया मित्र सीरीज
    • लॉकडाउन के सितारे
    • गुदड़ी के लाल
Facebook X (Twitter) Instagram
  • About
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Facebook X (Twitter) Instagram
India MitraIndia Mitra
Download Our App
  • 🏠 होम
  • देश
  • धर्म
  • प्रेरणादायक
  • रोचक तथ्य
  • लाइफस्टाइल
  • वीमेन डायरी
  • हेल्थ एंड ब्यूटी
    • योग
    • होम्योपैथी
  • इंडिया मित्र सीरीज
    • लॉकडाउन के सितारे
    • गुदड़ी के लाल
India MitraIndia Mitra
Home»lucknow»गोमती नदी को स्वच्छ बनाने और बचाने की मुहिम के 200वे रविवार पर स्वच्छ पर्यावरण सेना ने किया भव्य आयोजन।
lucknow

गोमती नदी को स्वच्छ बनाने और बचाने की मुहिम के 200वे रविवार पर स्वच्छ पर्यावरण सेना ने किया भव्य आयोजन।

Updated:April 3, 2022
Facebook WhatsApp Twitter Telegram Pinterest LinkedIn Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter Telegram LinkedIn Pinterest Email


लखनऊ। भारतीय धर्मिक ग्रंथो में गोमती नदी को आदि गंगा की संज्ञा दी गयी है। गोमती जी का उद्गम गंगा जी से पूर्व का माना जाता है और भारतवर्ष की नदियों की श्रृंखला में आदि गंगा गोमती का विशेष स्थान है।

गोमती नदी का उद्गम पीलीभीत के माधवटांडा में स्‍थ‍ित गोमत ताल से होता है और लगभग 1000 किलोमीटर की यात्रा करते हुए गोमती नदी शाहजहांपुर, सीतापुर, लखनऊ होते हुए जौनपुर में गंगा नदी में जाकर विलीन हो जाती है।
गोमती नदी के जन्‍म स्‍थान (पीलीभीत) में ही इस नदी को खोजना मुश्‍किल हो गया है। इसके पीछे कई कारण हैं, जिसकी वजह से यह नदी अपने जन्‍म स्‍थान पर ही मृतप्राय: हो गई है।
अपने उद्गम स्थल पर ही अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही आदि गंगा की मुसीबतें 9 जिलों की यात्रा करते हुए क्रमश बढ़ती ही रही, सरकारे आयी गयी गोमती को बचाने के नाम पर सरकारी धन का बंदरबाट होता रहा और धीरे धीरे उत्तर प्रदेश के 9 जनपदों की लाइफ लाइन माने जानी वाली गोमती नदी की स्वयं की सांसे मंद होती चली गयी।


आगे की यात्रा में यात्रा में गोमती को मिले उसका जल प्रवाह रोकने वाले बाढ़, जहरीले गंदगी युक्त पानी वाले विशालकाय नाले जिसमे गोमती के नीले रंग में जहर घोल दिया। कई बार बड़ी संख्या में जलचरों की मौत हुई। काफी प्रयास हुए कागजो पर और कई बार कागजो पर गोमती नदी स्वच्छ और निर्वाध भी हुई।

जब अकेले व्यक्ति ने उठाया गोमती को स्वच्छ करने का जिम्मा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के डालीगंज वार्ड के समाजसेवक रंजीत सिंह गोमती की दुदर्शा से आहत होकर लगभग 5 वर्ष पूर्व अकेले ही गोमती की सफाई का संकल्प लेकर उतर पड़े,

“लोग हंसे, किसी ने सनकी कहा,किसी ने कुछ, अलग-अलग संज्ञाएँ दी गयी, मुझे आता है ये कार्य अकेले इंसान के बस का नही है, पर क्या करें, जो हम कर सकते है उतना करके जाएंगे इस भावना के साथ लग पड़े”

रंजीत सिंह

इस अभियान में रंजीत सिंह को सबसे पहले समर्थन देने वाली उनकी धर्म पत्नी रेखा रोशनी यादव जिनका सहयोग न मिलता तो शायद ये मुहिम इस मुकाम पर न होती, घर से समर्थन और सहयोग के बल पर इस अभियान के लिए संकल्पित रंजीत की इस मुहिम को धीरे-धीरे जन समर्थन मिलना शुरू हो गया, चाचा के नाम से विख्यात डाली गंज के विष्णु तिवारी, अनुप्रिया खरवार, सरिता जायसवाल, शांती देवी, सपना तिवारी, मीनू सिंह, सुलक्षणा तिवारी, नेहा गौतम, प्रीति जैन, संज्ञा शर्मा, इच्छा पटेल, आस्था सिंह यादव, जीना मोल, रेखा सिंह, कृपा शंकर वर्मा, मोहन साहू, प्रदीप मौर्या, प्रह्लाद सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, शशांक सिंह रमाकांत मिश्रा, मनोज सिंह, रमेश जोशी, राजेश जोशी, संकल्प शर्मा सीनियर, पल्लव शर्मा, प्रशांत सिंह, उदय सिंह, अशोक यादव, संजीव गोंसाईं, दिनेश पांडेय संकल्प शर्मा जूनियर, विवेक जोशी, भुवन पांडेय, अंशुल बंसल, आशीष तिवारी, आनन्द वर्मा, मुकेश चौरसिया, नवीन सिंह, ललित कुमार, जेपी गुप्ता, सुमित कश्यप कुलदीप, आलोक चौधरी, जय सिंह, नीरज मिश्रा, सचिन गुप्ता, प्रतीक चौहान, रामकुमार वाल्मीकि, शिवराज जय सिंह तोमर जैसे लोग रंजीत सिंह की मुहिम में शामिल होते गए और एक अकेले साहसी सैनिक के साथ लोगों के जुड़ने से “स्वच्छ पर्यावरण सेना ” का निर्माण हुआ।

इस संगठन में आज सैकड़ो लोग प्रत्येक रविवार अपना समय निकाल कर श्रम दान करते है और गोमती नदी की सफाई करते है साथ ही नियमित गोमती आरती भी की जाती है। 200 रविवार से यह कार्यक्रम अनवरत जारी है।

पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा भी रहें मौजूद।


इस कार्यक्रम के मौके ओर उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे और स्वच्छ पर्यावरण सेना के सैनिकों को उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र, कैप देकर सम्मानित किया।मुख्य अतिथि डॉ दिनेश शर्मा ने आदि गंगा गोमती माँ की आरती के बाद अपने संबोधन में जीवन दायिनी गोमती नदी को बचाने को लेकर जनता का आह्वान करते हुए कहा कि नदियों का जल अविरल धारा में बहे इसके लिए योगी सरकार प्रतिबद्ध है।
सरकार इस दिशा में प्रदेश की विभिन्न नदियों में गिरने वाले शहर के नालों को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की ओर डायवर्ट कर रही है। जिससे हमारी नदियां शुद्ध व निर्मल रह सकें। साथ ही लखनऊ में गोमती नदी के तटों के सौन्दर्यीकर्ण में रंजीत सिंह के परिश्रम प्रयास को भी सराहते हुए प्रशंसा की। साथ ही साथ गोमती आरती के बाद उपस्थित जनसमूह ने गोमती को निर्मल बनाने का संकल्प लिया।

Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Pinterest LinkedIn Email
Previous Articleभारतीय संसद, लोकसभा, राज्यसभा से संबंधित महत्वपूर्ण अनुच्छेद
Next Article क्या आप जानते है भारत के उच्चतम न्यायालय के बारे में ?

Related Posts

भीषण गर्मी का प्रकोप: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में समय से पहले घोषित हुईं गर्मी की छुट्टियां

May 22, 2026

कड़ाके की ठंड और शीत लहर के चलते लखनऊ के डीएम ने बढ़ाई छुट्टी

January 4, 2026

लखनऊ शहर की पहचान बदल देगा पेडेस्ट्रियन ब्रिज, गोमती नदी पर निर्माण के लिए 54 करोड़ होंगे खर्च

January 3, 2026
लेटेस्ट स्टोरीज

🐘 विश्व हाथी दिवस 2026: हाथियों के संरक्षण का संदेश

August 12, 2026

भारत ने 11 और बंदरगाहों को e-Visa Entry के लिए अधिसूचित किया

August 11, 2026

BRICS 2026: भारत की अध्यक्षता से वैश्विक मंच पर बढ़ेगा देश का प्रभाव

August 10, 2026

🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान 2026 की शुरुआत, देशभर में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश

August 9, 2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश पुलिस का ‘ऑपरेशन साइ-वज्र’: साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी पहल

July 24, 2026

उत्तर प्रदेश पुलिस ने साइबर अपराध के विरुद्ध ‘ऑपरेशन साइबर वज्र’ शुरू किया

July 18, 2026

उत्तर प्रदेश के 15 लाख से अधिक शिक्षकों को बड़ी सौगात! अब ₹5 लाख तक मुफ्त कैशलेस इलाज

July 17, 2026

भारत की शान: अनु रानी – संघर्ष, समर्पण और सफलता की मिसाल

June 30, 2026
सरकारी योजनाये

उत्तर प्रदेश सरकार की पहल: UPSI अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस सेवा

March 12, 2026

आयुष्मान भारत मिशन क्या है, आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाये

August 24, 2023

क्या आप जानते हैं?.. क्या है उत्तर प्रदेश सरकार की ” परिवार कल्याण कार्ड योजना”

August 25, 2022

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज व आवेदन की प्रक्रिया

May 4, 2022

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 India Mitra | All Rights Reserved. Designed by RG Marketing.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.