लखनऊ के जिलाधिकारी (DM) IAS – विशाख जी अय्यर ने बच्चों को चिलचिलाती धूप और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से बचाने के लिए जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया है। यह आदेश सीबीएसई (CBSE), आईसीएसई (ICSE) और यूपी बोर्ड समेत सभी शिक्षण संस्थानों पर समान रूप से लागू होगा। आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
सिर्फ लखनऊ ही नहीं, बल्कि राज्य के अन्य हिस्सों में भी गर्मी के तेवर बेहद तीखे हैं
- यहाँ भी जिला प्रशासन ने बढ़ते पारे को देखते हुए समय से पहले ही अवकाश घोषित कर दिया है।
- आगरा,इस जिले में भी बच्चों को राहत देने के लिए तुरंत प्रभाव से स्कूल बंद करने के निर्देश दिए गए है
केवल छात्रों को राहत, प्रशासनिक कार्य रहेंगे जारी
जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, यह छुट्टियां केवल स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए प्रभावी होंगी। स्कूलों के जरूरी प्रशासनिक कार्य और शिक्षक-कर्मचारियों की उपस्थिति नियमानुसार बनी रहेगी। अभिभावकों ने सरकार और प्रशासन के इस फैसले का स्वागत किया है, क्योंकि दोपहर के समय बच्चों का स्कूल से लौटना उनके स्वास्थ्य के लिए बेहद जोखिम भरा साबित हो रहा था।

