Close Menu
  • 🏠 होम
  • देश
  • धर्म
  • प्रेरणादायक
  • रोचक तथ्य
  • लाइफस्टाइल
  • वीमेन डायरी
  • हेल्थ एंड ब्यूटी
    • योग
    • होम्योपैथी
  • इंडिया मित्र सीरीज
    • लॉकडाउन के सितारे
    • गुदड़ी के लाल
Facebook X (Twitter) Instagram
  • About
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Facebook X (Twitter) Instagram
India MitraIndia Mitra
Download Our App
  • 🏠 होम
  • देश
  • धर्म
  • प्रेरणादायक
  • रोचक तथ्य
  • लाइफस्टाइल
  • वीमेन डायरी
  • हेल्थ एंड ब्यूटी
    • योग
    • होम्योपैथी
  • इंडिया मित्र सीरीज
    • लॉकडाउन के सितारे
    • गुदड़ी के लाल
India MitraIndia Mitra
Home»धर्म»पापमोचनी एकादशी व्रत कथा
धर्म

पापमोचनी एकादशी व्रत कथा

Updated:April 5, 2024
Facebook WhatsApp Twitter Telegram Pinterest LinkedIn Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter Telegram LinkedIn Pinterest Email

धार्मिक ग्रंथो में एकादशी का महत्व विशेष तौर पर माना गया है। एकादशी में भगवान विष्णु की पूजा का माहात्म्य है।एकादशी पर व्रत और दान के साथ ही भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है। इस एकादशी का व्रत करने से हर तरह की परेशानियां और जाने-अनजाने में किए गए पाप खत्म हो जाते हैं।

आज 5 अप्रैल 2024 को पाप मोचन एकादशी मनाई जा रही है। इस व्रत के दौरान कुछ बातों का खासतौर से ध्यान रखा जाता है। जो कि ग्रंथों में बताई गई है। पद्म, स्कंद और विष्णु धर्मोत्तर पुराण का कहना है कि एकादशी व्रत में अन्न नहीं खाना चाहिए। अन्य के स्थान पर फल या व्रत में खाने योग्य चीज/ (फलाहार) खाए जा सकते है।

एकादशी व्रत करने का नियम

एकादशी व्रत करने के अपने कुछ नियम होते हैं जिनका व्रत करने वाले  व्यक्ति  प्रत्येक द्वारा पालन करना होता है नियमों  का पालन करने वाले उपासक को हो  को पूर्ण फल मिलता है।

आईए जानते हैं कि क्या एकादशी व्रत के नियम

इस दिन सुबह जल्दी उठकर नहाएं और स्नान के बाद तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं।
2. भगवान विष्णु के सामने व्रत और दान का संकल्प लेना चाहिए।
3. दिनभर कुछ नहीं खाना चाहिए। संभव न हो सके तो फलाहार कर सकते हैं।
4. दिन में मिट्टी के बर्तन में पानी भरकर दान करना चाहिए।
5. किसी मंदिर में भोजन या अन्न का दान करना चाहिए।
6. सुबह-शाम तुलसी के पास घी का दीपक जलाना चाहिए और तुलसी की परिक्रमा करनी चाहिए।
7. शाम को भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए।

पापमोचनी एकादशी व्रत करने का शुभ मुहूर्त

पापमोचिनी एकादशी 5 अप्रैल यानी आज
एकादशी तिथि प्रारंभ- 4 अप्रैल यानी कल दोपहर 4 बजकर 14 मिनट से
एकादशी तिथि समापन- 5 अप्रैल यानी आज दोपहर 1 बजकर 28 तक
पारण का समय – 6 अप्रैल यानी कल सुबह 6 बजकर 5 मिनट से सुबह 8 बजकर 37 मिनट तक  एकादशी व्रत कथा

पापमोचनी एकादशी व्रत कथा

पुराणों के अनुसार स्वंय श्रीकृष्ण ने अर्जुन को पापमोचनी एकादशी व्रत कथा का महत्व बताया था। कथा के अनुसार चैत्ररथ नामक एक बहुत सुंदर वन था।जहां अप्सरायें विहार किया करती थीं। इसी वन में मेधावी नाम के ऋषि तपस्या करते थे। मेधावी ऋषि शिव भक्त थे लेकिन अप्सराएं शिवद्रोही कामदेव की अनुचरी थी, इसलिए एक समय कामदेव ने मेधावी ऋषि की तपस्या भंग करने के लिए मंजू घोषा नामक अप्सरा को भेजा।

मंजूघोषा नृत्य, गायन और सौंदर्य से मेधावी मुनि की तपस्या में बाधा डालने में सफल हुई।

अप्सरा की सुंदरता पर ऋषि मोहित हो गए और सालों तक उसके साथ विलास में समय व्यतीत किया। काफी समय बीत जाने के बाद मंजूघोषा ने वापस जाने के लिए ऋषि से अनुमति मांगी, तब मेधावी ऋषि को अपनी भूल और तपस्या भंग होने का आत्मज्ञान हुआ। उन्होंने अपने तपोबल से ये जाना कि कैसे मंजूघोषा ने उनकी तपस्या भंग की थी।

अप्सरा के इस कृत्य पर ऋषि क्रोधित हुए और उन्होंने मंजूघोषा को पिशाचनी होने का श्राप दे दिया। इसके बाद अप्सरा ऋषि के पैरों में गिर पड़ी और श्राप से मुक्ति का उपाय पूछा।मंजूघोषा के बार-बार विनती करने पर मेधावी ऋषि ने उसे श्राप से मुक्ति पाने के लिए बताया कि पापमोचनी एकादशी का व्रत करने से तुम्हारे समस्त पापों का नाश हो जाएगा और तुम पुन: अपने पूर्व रूप में आ जाओगी। मेधावी ऋषि ने भी पाप किया था ऐसे में उनके सारे पुण्य नष्ट हो गए।

प्रायश्चित के लिए ऋषि मेधावी ने भी पापमोचनी एकादशी का व्रत किया. इस प्रकार पापमोचनी एकादशी का व्रत करके अप्सरा मंजूघोषा श्राप से मुक्त होकर पुन: स्वर्ग में अप्सरा बनकर लौट गई और और मेधावी ऋषि के भी सभी पाप खत्म हो गए।

इस प्रकार से जो कोई भी भगवान विष्णु के पापमोचनी एकादशी के व्रत को करता है कथा पढ़ता है ,कथा सुनता है तो दूसरों को सुनाता है भगवान विष्णु उनकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं एवं सदैव उनकी रक्षा करते हैं।

Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Pinterest LinkedIn Email
Previous Articleपीले दांतों को चमकाने के लिए अपनाए ये पांच तरीके…
Next Article जाने क्यों अक्सर रहता है महिलाओं की कमर के नीचे हिस्से में दर्द…

Related Posts

अपरा एकादशी क्यों है इतनी खास? जानिए व्रत का महत्व और पूजा नियम

May 14, 2026

जाने क्यों मनाया जाता है बड़ा मंगल क्या है इसका महत्व

May 5, 2026

🌸गुरु पूर्णिमा: जीवन बदल देने वाला पर्व

May 1, 2026
लेटेस्ट स्टोरीज

शिवाजी महाराज की नौसेना: भारतीय नौसेना के जनक और उनकी अचूक युद्ध नीति

June 1, 2026

पद्मश्री मंच पर दिखी विनम्रता की मिसाल, पीएम मोदी को दंडवत प्रणाम कर छा गए मार्शल आर्ट गुरु

May 31, 2026

इसरो (ISRO) का सफर: साइकिल और बैलगाड़ी से मंगलयान और चंद्रयान तक की गौरवगाथा

May 31, 2026

उत्तर प्रदेश में बढ़ती बिजली कटौती: आखिर क्या हैं इसके कारण और समाधान?

May 30, 2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में बढ़ती बिजली कटौती: आखिर क्या हैं इसके कारण और समाधान?

May 30, 2026

🚨 मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी, खराब मौसम को लेकर चेतावनी

May 25, 2026

भूमिका: एक महान विजन की सिद्धि

May 22, 2026

पीएम मोदी की अपील के बाद बदलेगा सरकारी काफिलों का तरीका

May 12, 2026
सरकारी योजनाये

उत्तर प्रदेश सरकार की पहल: UPSI अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस सेवा

March 12, 2026

आयुष्मान भारत मिशन क्या है, आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाये

August 24, 2023

क्या आप जानते हैं?.. क्या है उत्तर प्रदेश सरकार की ” परिवार कल्याण कार्ड योजना”

August 25, 2022

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज व आवेदन की प्रक्रिया

May 4, 2022

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 India Mitra | All Rights Reserved. Designed by RG Marketing.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.