Close Menu
  • 🏠 होम
  • देश
  • धर्म
  • प्रेरणादायक
  • रोचक तथ्य
  • लाइफस्टाइल
  • वीमेन डायरी
  • हेल्थ एंड ब्यूटी
    • योग
    • होम्योपैथी
  • इंडिया मित्र सीरीज
    • लॉकडाउन के सितारे
    • गुदड़ी के लाल
Facebook X (Twitter) Instagram
  • About
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Facebook X (Twitter) Instagram
India MitraIndia Mitra
Download Our App
  • 🏠 होम
  • देश
  • धर्म
  • प्रेरणादायक
  • रोचक तथ्य
  • लाइफस्टाइल
  • वीमेन डायरी
  • हेल्थ एंड ब्यूटी
    • योग
    • होम्योपैथी
  • इंडिया मित्र सीरीज
    • लॉकडाउन के सितारे
    • गुदड़ी के लाल
India MitraIndia Mitra
Home»हेल्थ»रूटीन में शामिल करे ये एक्सरसाइज , बर्फ की तरह पिघलेगी चर्बी…
हेल्थ

रूटीन में शामिल करे ये एक्सरसाइज , बर्फ की तरह पिघलेगी चर्बी…

Updated:May 17, 2024
Facebook WhatsApp Twitter Telegram Pinterest LinkedIn Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter Telegram LinkedIn Pinterest Email

लोगों के शरीर में बढ़ी हुई चर्बी कई बार उनको दूसरो के सामने मजाक का पात्र बना देती है। शरीर में बढ़ी हुई चर्बी न केवल शरीर को अस्वस्थ रखती है बल्कि देखने में भी बद्दी प्रतीत होती है। बढ़ती चर्बी के कारण ब्‍लड प्रेशर, डायबिटीज, अर्थराइटिस, हार्ट डिजीज, स्‍ट्रोक, स्लीप एपनिया, मेटाबोलिक सिंड्रोम आदि जैसी कई समस्‍याएं घेरने लगती हैं। ऐसे में महिलाओं के दिमाग में यही सवाल आता है कि बिना जिम के शरीर की चर्बी कैसे घटाएं? ऐसा इसलिए, क्‍योंकि कुछ महिलाएं ऑफिस और घर की जिम्‍मेदारियों में इतना उलझी रहती हैं कि एक्सरसाइज के लिए समय नहीं निकालन पाती हैं। कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं, जो फिट तो रहना चाहती हैं, लेकिन जिम नहीं जाना चाहती हैं। परंतु आज हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताने वाले हैं जिसको आप घर पर ही  बिना जिम जाए प्रयोग करके अपने शरीर की चर्बी को कम कर सकते हैं।

आईए जानते हैं कि कौन सी एक्सरसाइज है शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण जिनका प्रयोग करके मात्र 1 महीने में ही शरीर की पूरी चर्बी बर्फ की तरह पिघल जाएगी-

वॉल पुश अप्स (Wall push ups exercise)

अगर आप शोल्‍डर या आर्म फैट को कम करना चाहती हैं, तो यह एक्‍सरसाइज आपके लिए सबसे अच्‍छी हो सकती है। इसे आप दीवार की मदद से आसानी से कर सकती हैं।

करने की विधि –

  • घुटने और पीठ को सीधा करके दीवार से एक हाथ की दूरी पर खड़ी हो जाएं।
  • फिर दीवार की ओर टिल्ट होकर हाथों की मदद से शरीर को पीछे की ओर ढकेलें।
  • आपको वैसे ही करना है, जैसे आप जमीन पर पुशअप करती हैं।
  • इस एक्‍सरसाइज के 30 रेप्‍स के 3 सेट करें।

वॉल स्‍कावट (Wall Squat Exercise)

यह एक्सरसाइज पैरों के क्वाड्स, काफ मसल्स के साथ ग्लूट्स, थाइस और कोर मसल्स के लिए फायदेमंद होती है। रोजाना इसे करने से शरीर का लचीलापन बढ़ता है, शरीर के बैलेंस में सुधार होता है और एब्‍स मजबूत होते हैं। इसके अलावा, इससे स्‍ट्रेस कम होता है और फोकस बढ़ता है।

करने की विधि–

  • दीवार पर पीठ करके और पैरों को खोलकर दीवार से दो फीट की दूरी पर खड़ी हो जाएं।
  • धीरे-धीरे घुटनों को मोड़ते हुए शरीर को नीचे झुकाएं और चेयर जैसी पोजिशन में आ जाएं ऐसा करते समय आपको पैरों के बीच घुटनों से 90 डिग्री का कोण बनाना चाहिए। 
  • इस पोजिशन में गर्दन और सिर को बिल्कुल सीधा रखें।
  • अब अपने हाथों को सामने की तरफ फैलाएं।
  • इस पोजिशन में 15-20 सेकंड रुकें।
  • फिर सीधी खड़ी होकर 10-12 सेकेंड आराम करें।
  • इस एक्सरसाइज को शुरुआत में अपनी क्षमतानुसार करें।
  • 1 मिनट के 3 सेट करें
  • थोड़ी देर विश्राम जरूर करें।

वॉल क्लाइंबिंग (Wall Climbing)

इस एक्‍सरसाइज को करने से पेट की ही नहीं, बल्कि पूरे शरीर की चर्बी तेजी से कम होती है। साथ ही, यह एक्‍सरसाइज पेट, पीठ के निचले हिस्से, ग्लूट्स और हैमस्ट्रिंग पर काम करती है। क्‍या आप जानते हैं कि यह हाई-इंटेंसिटी एक्‍सरसाइज लो-इफेक्ट वाली भी है, इसलिए यह उन महिलाओं के लिए अच्छी है जिन्हें जोड़ों में दर्द है, लेकिन वे कैलोरी जलाना और अपनी हार्ट रेट को बढ़ाना चाहती हैं।

करने की विधि

दीवार के पास सीधी खड़ी हो जाएं।पीठ को सीधा, पेट की मसल्स को टाइट और गर्दन नॉर्मल पोजिशन में रखें।फिर दोनों हाथों को दीवार पर रखें।अब जितना हो सके, दाएं घुटने को चेस्‍ट की ओर लेकर आएं।अब जितना हो सके, दाएं घुटने को चेस्‍ट की ओर लेकर आएं।इस पैर को वापिस शुरुआती पोजिशन में ले जाएं।इस एक्‍सरसाइज को थोड़ा तेज और ज्यादा देर करें।50 रेप्‍स के 2 सेट करें।

डाइट में करे बदलाव

इन सभी एक्‍सरसाइज को कम से कम 1 महीने तक करने से आपको फर्क महसूस होगा। इसके अलावा, चर्बी कम करने के लिए आपको वर्कआउट के साथ ही अच्‍छी डाइट की भी जरूरत होती है। इसलिए, अपनी डाइट में बदलाव करें।

आईए जानते हैं कि कैसे करें डेली डाइट में बदलाव

  • दिन की शुरुआत गर्म पानी से करें।
  • दिन में 5-6 बार थोड़ा-थोड़ा भोजन करें।
  • एक मील के साथ सलाद जरूर खाएं।
  • रोजाना 1-2 फल खाएं।
  • हफ्ते में कम से कम 3 बार बाजरे को डाइट में शामिल करें।
  • अपना रात का खाना शाम को 7 बजे तक खा लें।
  • उम्मीद करते हैं कि सेहत से जुड़ी यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और परिचितों के साथ शेयर करना न भूलें।
Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Pinterest LinkedIn Email
Previous Articleअंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस 2024(International family day)
Next Article मोहिनी एकादशी (19 मई 2024)

Related Posts

जाने कैसे प्रतिदिन की लाइफस्टाइल में गरम मसाले होते हैं फायदेमंद

January 19, 2026

सर्दियों के मौसम में ऐसे रखे घर के बुजुर्गों का ध्यान

December 16, 2025

सर्दियों में लहसुन खाने के ये हैं बड़े फायदे जानिए इसके बारे में….

December 14, 2025
लेटेस्ट स्टोरीज

भारत के बड़े एयरपोर्ट्स: आधुनिक हवाई परिवहन और विकास के प्रतीक

June 13, 2026

तेनालीराम और चोरों की चाल

June 12, 2026

भारत के डिजिटल गांव: तकनीक के माध्यम से ग्रामीण विकास की नई क्रांति

June 12, 2026

भारत के सबसे लंबे पुल: इंजीनियरिंग कौशल और आधुनिक विकास की मिसाल

June 11, 2026
उत्तर प्रदेश

भारत के बड़े एयरपोर्ट्स: आधुनिक हवाई परिवहन और विकास के प्रतीक

June 13, 2026

भारत के डिजिटल गांव: तकनीक के माध्यम से ग्रामीण विकास की नई क्रांति

June 12, 2026

भारत के सबसे लंबे पुल: इंजीनियरिंग कौशल और आधुनिक विकास की मिसाल

June 11, 2026

योगासन विश्व चैंपियनशिप में भारत का जलवा, 114 पदक जीतकर रचा नया इतिहास

June 10, 2026
सरकारी योजनाये

उत्तर प्रदेश सरकार की पहल: UPSI अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस सेवा

March 12, 2026

आयुष्मान भारत मिशन क्या है, आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाये

August 24, 2023

क्या आप जानते हैं?.. क्या है उत्तर प्रदेश सरकार की ” परिवार कल्याण कार्ड योजना”

August 25, 2022

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज व आवेदन की प्रक्रिया

May 4, 2022

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 India Mitra | All Rights Reserved. Designed by RG Marketing.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.