कहते हैं कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती और यह बात चेतन गुप्ता ने सच कर दिखाई. साधारण परिवार से आने वाले चेतन ने लगातार संघर्ष करते हुए SSC CGL 2025 की परीक्षा में सफलता हासिल कर जीएसटी इंस्पेक्टर बनने का सपना पूरा किया। नगर निवासी चेतन गुप्ता ने अप्रैल 2026 को घोषित SSC CGL 2025 परीक्षा परिणाम में शानदार सफलता हासिल की है। उनके पिता खेती करते हैं, लेकिन सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने कभी हिम्मत नहीं हारी. चेतन के छोटे भाई ऋतिक गुप्ता भी उनके इस सफर में प्रेरणा बने रहे।
नौकरी के साथ तैयारी जारी
चेतन गुप्ता ने बताया कि अगर आप सही दिशा में मेहनत करते हैं और समय का सही उपयोग करते हैं, तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं होता. ऐसे में इनकी कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं. यह साबित करता है कि संघर्ष चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, अगर इरादे मजबूत हों तो सफलता जरूर मिलती है
नौकरी के साथ-साथ चेतन ने SSC CGL की तैयारी जारी रखी. उन्होंने प्री और मेंस दोनों परीक्षाओं के लिए लगातार प्रैक्टिस और टेस्ट सीरीज पर फोकस किया. उनका मानना है कि सफलता के लिए समय का सही निर्धारण सबसे जरूरी होता है।
जाने क्या रही चेतन गुप्ता की पूरी कहानी
चेतन ने अपनी शुरुआती पढ़ाई आरपी कॉलेज से इंटरमीडिएट 2018 में पूरी की। इसके बाद उन्होंने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे. साल 2020 से 2026 तक उन्होंने आगरा में सिविल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिशियन के क्षेत्र में करीब 6 साल तक नौकरी की। इस दौरान रोजाना लगभग 9 घंटे काम करने के बावजूद उन्होंने अपने सपनों को जिंदा रखा।

