सीआईएससीई ने आईएससी 12वीं रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इसमें कानपुर के शीलिंग हाउस के छात्र ओजस्वित पसरीचा ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।ओजस्वित पसरीचा को आईएससी टॉपर 2026 बताया जा रहा है। मार्कशीट पर हर विषय के सामने ‘100’ लिखा होना किसी सपने जैसा है, लेकिन ओजस्वित की कड़ी मेहनत ने इसे हकीकत बना दिया।ओजस्वित पसरीचा ने 4 विषयों में पूरे 100 अंक स्कोर किए हैं।
सफलता सिर्फ बोर्ड की रिजल्ट तक नहीं बल्कि पहुंची IIT JEE तक
उन्होंने इंजीनियरिंग की सबसे कठिन प्रवेश परीक्षाओं में से एक JEE Main 2026 में भी शानदार प्रदर्शन कर साबित कर दिया है कि वे केवल रटने में नहीं, बल्कि कॉन्सेप्ट्स को समझने में माहिर हैं। अक्सर स्टूडेंट्स बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाओं के बीच बैलेंस बनाने में घबरा जाते हैं लेकिन ओजस्वित ने दोनों ही मोर्चों पर जीत हासिल कर मिसाल कायम की है। ISC रिजल्ट में रैंक 1 लाने वाले ओजस्वित पसरीचा आईआईटी में एडमिशन नहीं लेना चाहते हैं।
सभी विषयों में हासिल किए समय 100/100 मार्क्स, बड़ी उपलब्धि
आईएससी बोर्ड रिजल्ट 2026 में 100% अंक लाना ऐसी उपलब्धि है, जो दशकों में कभी-कभी सुनने को मिलती है। ओजस्वित पसरीचा ने मैथ, कंप्यूटर, केमिस्ट्री और इंग्लिश विषयों में 100 में से पूरे 100 अंक हासिल किए हैं। कानपुर शहर में पहली बार किसी ने साइंस स्ट्रीम में 100 परसेंट स्कोर का रिकॉर्ड बनाया है। वहीं, फिजिक्स में उनके मार्क्स 99 और इकोनॉमिक्स में 97 हैं। आईएएसी बोर्ड मे 4 अधिकतम मार्क्स वाले विषयों से फाइनल रिजल्ट बनता है. इसमें 1 विषय इंग्लिश होना अनिवार्य है।
JEE Maina में लहराया परचम
ओजस्वित पसरीचा बोर्ड और जेईई मेन परीक्षा की तैयारी साथ-साथ कर रहे थे। उन्होंने दोनों ही परीक्षाओं में जबरदस्त परफॉर्मेंस देकर अपनी प्रतिभा साबित कर दी है. ओजस्वित पसरीचा ने जेईई मेन 2026 में 99.81 परसेंटाइल हासिल किए हैं। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में उनकी रैंक 3095 है। आईएससी में ऑल इंडिया रैंक 1 लाने वाले ओजस्वित इन दिनों जेईई एडवांस्ड 2026 की तैयारी में जुटे हुए हैं। वह आईआईएससी बेंगलुरु से मैथ में रिसर्च करना चाहते हैं। फिलहाल उनका आईआईटी में एडमिशन का कोई सपना नहीं है।

