Close Menu
  • 🏠 होम
  • देश
  • धर्म
  • प्रेरणादायक
  • रोचक तथ्य
  • लाइफस्टाइल
  • वीमेन डायरी
  • हेल्थ एंड ब्यूटी
    • योग
    • होम्योपैथी
  • इंडिया मित्र सीरीज
    • लॉकडाउन के सितारे
    • गुदड़ी के लाल
Facebook X (Twitter) Instagram
  • About
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Facebook X (Twitter) Instagram
India MitraIndia Mitra
Download Our App
  • 🏠 होम
  • देश
  • धर्म
  • प्रेरणादायक
  • रोचक तथ्य
  • लाइफस्टाइल
  • वीमेन डायरी
  • हेल्थ एंड ब्यूटी
    • योग
    • होम्योपैथी
  • इंडिया मित्र सीरीज
    • लॉकडाउन के सितारे
    • गुदड़ी के लाल
India MitraIndia Mitra
Home»Polity»भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था के सभी महत्वपूर्ण अधिनियम
Polity

भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था के सभी महत्वपूर्ण अधिनियम

Updated:February 1, 2022
Facebook WhatsApp Twitter Telegram Pinterest LinkedIn Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter Telegram LinkedIn Pinterest Email

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि किसी भी देश की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए विशेष नियमों एवं कानूनों की आवश्यकता होती है । यदि किसी देश में कोई भी नियम कानून नहीं होंगी तो वह देश राजतंत्रात्मक बन जाएगा , किसी भी व्यक्ति को पूर्ण स्वतंत्रता है नहीं मिल पाएगी इसलिए लोकतंत्रात्मक देश बनाने के लिए हमारे देश ने सर्वसम्मति से एक संविधान सभा के द्वारा संविधान का निर्माण हुआ ।

संविधान की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि ( विशेष अधिनियम)

दोस्तों,यहां पर हम आपसे चर्चा करने वाले है संविधान के सभी महत्वपूर्ण अधिनियमों के बारे में जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओ के लिए अति महत्वपूर्ण है।

भारत का संवैधानिक विकास -अध्याय 1 (Consititutional development of India) PART-1

भारतीय संविधान का विकास

संविधान किसी भी देश की सर्वोच्च इकाई होती है । सर्वोच्च विधि होती है। देश की संपूर्ण राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था संविधान के अनुसार ही संचालित होती है।

किसी भी देश के संविधान से शासन की मूलभूत आदर्शों का संकेत मिलता है साथ ही उसे यह भी पता चलता है कि सरकार की विभिन्न अंग किस प्रकार से कार्यरत हैं। उनके बीच किस प्रकार का अंतर्संबंध व शक्ति संतुलन स्थापित है। संविधान सरकार के साथ जनता के संबंधों का भी निर्धारण करता है।

यद्यपि भारतीय संविधान का निर्माण भारतीय प्रतिनिधियों से निर्मित एक संविधान सभा द्वारा किया गया है परंतु इसमें अधिकांश प्रावधान 1935 अधिनियम तथा निम्नवत अधिनियम के तहत हुआ था जिसका विवरण निम्नवत है-

कुछ अधिनियम के तहत भारत का संवैधानिक विकास

ईस्ट इंडिया कंपनी के अंतर्गत अधिनियम

* रेगुलेटिंग एक्ट 1773

* पिट्स इंडिया एक्ट 1784

* चार्टर एक्ट 1793

* चार्टर एक्ट 1833

* चार्टर एक्ट 1853

* रेगुलेटिंग एक्ट 1773

  • रेगुलेटिंग एक्ट 1773 ब्रिटिश प्रधानमंत्री लॉर्ड नॉर्थ द्वारा गोपनीय समिति की सिफारिश पर बनाया गया इस एक्ट को  1773 रेगुलेटिंग एक्ट की संज्ञा दी गई।
  • इसी अधिनियम के द्वारा बंगाल के गवर्नर गवर्नर जनरल कहा जाने लगा । बंगाल के पहले गवर्नर जनरल लार्ड वारेन हेस्टिंग थे।
  • इस अधिनियम के अंतर्गत कोलकाता में 1774 ईस्वी में एक सुप्रीम कोर्ट अर्थात उच्चतम न्यायालय की स्थापना की गई जिसमें एक मुख्य न्यायाधीश और तीन अन्य न्यायाधीश थे।
  • सर एलिजा इंपे  कोलकाता में स्थापित उच्चतम न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश थे।

पिट्स इंडिया एक्ट 1784

* इस एक्ट के अंतर्गत एक नियंत्रण बोर्ड की स्थापना की गई जिसे बोर्ड ऑफ कंट्रोल के नाम से जाना जाता है।

* इसमें सैनिक ,असैनिक तथा राजस्व संबंधी मामलों को नियंत्रण करने का अधिकार बोर्ड के अधीन कर दिया गया

* इस अधिनियम के द्वारा भारत में गवर्नर जनरल की परिषद की सदस्य संख्या 4 से बढ़ाकर छह कर दी गई

* पिट्स इंडिया एक्ट के द्वारा कंपनी के व्यापारिक तथा राजनीतिक कार्यों को एक दूसरे से अलग कर दिया गया

1786 का अधिनियम (चार्टर एक्ट 1786)

  • इस अधिनियम के द्वारा गवर्नर जनरल लार्ड कार्नवालिस को मुख्य सेनापति की समस्त शक्तियां प्रदान कर दी गई।
  • इस अधिनियम के माध्यम से विशेष परिस्थितियों में गवर्नर जनरल को अपनी परिषद के निर्णय को रद्द करने का अधिकार प्रदान कर दिया गया।

1793 का अधिनियम ( चार्टर एक्ट 1793)

  • इस एक्ट के अंतर्गत कंपनी को व्यापारिक अधिकारों को 20 वर्षों के लिए बढ़ा दिया गया।
  • इसमें गवर्नर जनरल को मुंबई, कोलकाता, मद्रास सभी प्रेसीडेंसियो पर अधिकार क्षेत्र भी विस्तारित कर दिया गया।
  • इस अधिनियम के द्वारा बोर्ड ऑफ कंट्रोल के अधिकारियों का वेतन भारतीय कोष से दिये जाने का निर्णय किया गया।

चार्टर एक्ट 1813 :-

इस एक्ट के द्वारा कम्पनी का भारतीय प्रदेशों तथा राजस्व पर नियंत्रण का अधिकार 20 वर्षों के लिए बढ़ा दिया गया।

  •  चार्टर एक्ट 1813 के तहत कंपनी का व्यापारिक एकाधिकार सिर्फ दो ही क्षेत्रों में बचा.

      i. चीन के साथ व्यापार करना

      ii. चाय के व्यापार करना

  •  मिशनरियों को भारत में धर्म प्रसार की छूट दी गई
  • इसइस एक्ट के अंतर्गत भारतीयों की शिक्षा के लिए प्रति वर्ष ₹100000 करने का प्रावधान किया गया।
  • सभीसभी अंग्रेज व्यापारियों को इस एक्ट के माध्यम से भारत में व्यापार करने की छूट भी प्रदान कर दी गई।

1833 का अधिनियम (चार्टर एक्ट 1833)

  • 1833 एक्ट के द्वारा बंगाल के गवर्नर जनरल को  भारत का गवर्नर जनरल बना दिया गया।
  • भारत के पहले गवर्नर जनरल बने लॉर्ड विलियम बैटिंग।
  • गवर्नर जनरल को प्रशासन, विधि व वित्तीय क्षेत्रों में सर्वोच्च निर्णायक निकाय बना दिया गया इस प्रकार प्रशासनिक केंद्रीकरण की शुरुआत की गई।
  • ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के पास आप मात्र राजनीतिक अधिकारी ही शेष रह गए थे।
  • कंपनी की व्यवसायिक गतिविधियों को बंद करके उससे ब्रिटिश भारत का राजनैतिक अंग बना दिया गया।
  • पूरे भारत के लिए एक बजट का प्रावधान किया गया
  • कंपनी के प्रशासनिक पदों पर भारतीयों की नियुक्ति की शुरुआत की गई।
  • गवर्नर जनरल जनरल की परिषद में विधि सदस्य के रूप में लॉर्ड मैकाले को शामिल किया गया।
  • 1833 एक्ट के माध्यम से 1834 में लॉर्ड मैकाले की अध्यक्षता में 4 सदस्य विधि आयोग का गठन किया गया।
  • इस एक्ट के अंतर्गत एक विधि आयोग की स्थापना की गई तथा इसी में एलबरनो द्वारा दास प्रथा को गैरकानूनी घोषित किया गया
  • चार्टर एक्ट 1833 ने सिविल सेवकों के चयन के लिए खुली प्रतियोगिता का आयोजन प्रारंभ करने का प्रयास किया परंतु कोर्ट आफ डायरेक्टर्स के विरोध के कारण इस प्रावधान को समाप्त कर दिया गया।

1853 का अधिनियम (चार्टर एक्ट 1853)

  • गवर्नर जनरल की विधि व कार्यकारी कार्यों को पृथक किया गया।
  • सिविल सर्विस के लिए खुली प्रतियोगिता परीक्षा की शुरुआत की गई।
  • इस अधिनियम के द्वारा गवर्नर जनरल की परिषद के विधायक कार्यों को प्रशासनिक कार्यों से प्रथक करने की व्यवस्था की गई तथा साथ ही विद निर्माण हेतु भारत के लिए 12 सदस्य विधान परिषद (legeslative council ) की स्थापना की गई।
  • बंगाल के लिए अलग से एक अलग से जनरल नियुक्त करके भारत के गवर्नर जनरल को उसकी जिम्मेवारी से मुक्त किया गया।
Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Pinterest LinkedIn Email
Previous Articleजाने 2022 में कौन है दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता…
Next Article 16 से 30 जनवरी 2022 तक की करंट अफेयर्स: जाने सब कुछ

Related Posts

जाने कौन है भारत के 14वें उपराष्ट्रपति?: यहां पढ़े पूरी खबर..

August 12, 2022

भारत के उच्चतम न्यायालय से संबंधित महत्वपूर्ण संवैधानिक अनुच्छेद

April 6, 2022

क्या है FASTER?

April 5, 2022
लेटेस्ट स्टोरीज

भारत के बड़े एयरपोर्ट्स: आधुनिक हवाई परिवहन और विकास के प्रतीक

June 13, 2026

तेनालीराम और चोरों की चाल

June 12, 2026

भारत के डिजिटल गांव: तकनीक के माध्यम से ग्रामीण विकास की नई क्रांति

June 12, 2026

भारत के सबसे लंबे पुल: इंजीनियरिंग कौशल और आधुनिक विकास की मिसाल

June 11, 2026
उत्तर प्रदेश

भारत के बड़े एयरपोर्ट्स: आधुनिक हवाई परिवहन और विकास के प्रतीक

June 13, 2026

भारत के डिजिटल गांव: तकनीक के माध्यम से ग्रामीण विकास की नई क्रांति

June 12, 2026

भारत के सबसे लंबे पुल: इंजीनियरिंग कौशल और आधुनिक विकास की मिसाल

June 11, 2026

योगासन विश्व चैंपियनशिप में भारत का जलवा, 114 पदक जीतकर रचा नया इतिहास

June 10, 2026
सरकारी योजनाये

उत्तर प्रदेश सरकार की पहल: UPSI अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस सेवा

March 12, 2026

आयुष्मान भारत मिशन क्या है, आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाये

August 24, 2023

क्या आप जानते हैं?.. क्या है उत्तर प्रदेश सरकार की ” परिवार कल्याण कार्ड योजना”

August 25, 2022

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज व आवेदन की प्रक्रिया

May 4, 2022

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 India Mitra | All Rights Reserved. Designed by RG Marketing.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.