Close Menu
  • 🏠 होम
  • देश
  • धर्म
  • प्रेरणादायक
  • रोचक तथ्य
  • लाइफस्टाइल
  • वीमेन डायरी
  • हेल्थ एंड ब्यूटी
    • योग
    • होम्योपैथी
  • इंडिया मित्र सीरीज
    • लॉकडाउन के सितारे
    • गुदड़ी के लाल
Facebook X (Twitter) Instagram
  • About
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Facebook X (Twitter) Instagram
India MitraIndia Mitra
Download Our App
  • 🏠 होम
  • देश
  • धर्म
  • प्रेरणादायक
  • रोचक तथ्य
  • लाइफस्टाइल
  • वीमेन डायरी
  • हेल्थ एंड ब्यूटी
    • योग
    • होम्योपैथी
  • इंडिया मित्र सीरीज
    • लॉकडाउन के सितारे
    • गुदड़ी के लाल
India MitraIndia Mitra
Home»Special Story»रामकृष्ण परमहंस की सीख:रोज थोड़ा समय खुद के लिए निकालें,
Special Story

रामकृष्ण परमहंस की सीख:रोज थोड़ा समय खुद के लिए निकालें,

Facebook WhatsApp Twitter Telegram Pinterest LinkedIn Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter Telegram LinkedIn Pinterest Email

स्वामी विवेकानंद के गुरु रामकृष्ण परमहंस अपनी सादगी और भक्ति के लिए प्रसिद्ध थे। वे काली माता के परम भक्त थे। परमहंस जी के हर काम में एक सीख छिपी रहती थी। वे कभी हंसी में डूब जाते, कभी अचानक नाचने लगते, तो कभी देवी मां की मूर्ति के सामने भावविभोर होकर बेहोश हो जाते थे।

परमहंस जी के शिष्य अक्सर देखते थे कि उनके गुरु हर काम बिना किसी दिखावे के करते हैं, लेकिन एक बात सभी शिष्यों के मन में जिज्ञासा का कारण बनी रहती थी- वह बात थी परमहंस जी का लोटा साफ करने का तरीका।

परमहंस जी के पास एक पुराना लोटा था, इसका उपयोग वे अपने निजी कार्यों के लिए करते थे, लेकिन वे उसे दिन में कई बार धोते थे। सुबह उठते ही, भोजन के बाद और रात में सोने से पहले। हर बार वे उसे बड़ी तन्मयता से साफ करते थे। वे लोटे को केवल धोते ही नहीं थे, बल्कि उसे इस तरह चमकाते जैसे किसी पूजा की वस्तु को पवित्र कर रहे हों।

शिष्य ये देखकर हैरान रहते। एक दिन शिष्यों ने पूछा कि गुरुदेव, ये लोटा तो साधारण है। आप इसे इतनी लगन से क्यों मांजते हैं? क्या इसमें कोई रहस्य है?”

परमहंस जी बोले कि हां, ये लोटा वास्तव में जादुई है। जब मैं इसे साफ करता हूं, तो मैं सोचता हूं कि ये मेरा मन है। दिनभर में जैसे इस पर धूल जम जाती है, वैसे ही हमारे मन पर भी बुरे विचार, क्रोध, ईर्ष्या और लोभ की परतें चढ़ जाती हैं। अगर इन्हें समय-समय पर साफ न किया जाए, तो मन काला हो जाता है और हमें गलत रास्ते पर ले जाता है। जैसे मैं इस लोटे को रगड़-रगड़कर चमकाता हूं, वैसे ही अपने मन को भी हर दिन स्वच्छ करना चाहिए।

ये सुनकर शिष्य मौन हो गए। उन्हें समझ आया कि साधना केवल ध्यान या पूजा में नहीं, बल्कि हर छोटे कार्य में छिपी होती है।

रामकृष्ण परमहंस की सीख

रामकृष्ण परमहंस जी की ये कथा हमें सिखाती है कि मन की सफाई जीवन प्रबंधन की सबसे बड़ी कला है। जानिए इस किस्से की सीख…

  • दैनिक आत्मचिंतन करें

रोज कुछ समय खुद के लिए निकालें। सोचें कि आज आपने कौन से विचार अच्छे रखे और कहां गलती हुई। आत्ममंथन करने से हमारी बुराइयां दूर होती हैं।

  • भावनाओं को दबाएं नहीं, समझें

गुस्सा, दुख या ईर्ष्या को दबाने से ये बुराइयां अंदर जमा होकर मन को गंदा करती हैं। इन्हें पहचानें, स्वीकारें और धीरे-धीरे छोड़ दें।

  • सकारात्मकता बनाए रखें

रोज दूसरों के अच्छे काम के लिए उनकी सराहना करें, धन्यवाद करें। ये अभ्यास मन को सकारात्मकता से भर देता है और नकारात्मक विचारों को दूर रखता है।

  • अच्छी संगत में रहें

जिन लोगों के साथ आप रहते हैं, वे आपके विचारों को प्रभावित करते हैं। अच्छी संगति मन के लिए साबुन की तरह होती है। अच्छे लोग हमारी बुराइयां दूर कर देते हैं।

  • शरीर की तरह मन की सफाई भी जरूरी है

जैसे नहाना शरीर की गंदगी मिटाता है, वैसे ही प्रार्थना, ध्यान या संगीत मन को साफ करता है। दिन में कुछ देर मन की सफाई भी जरूर करें।

  • हर स्थिति में शांत रहें

अनावश्यक इच्छाएं और जटिलता मन को गंदा करती हैं। सरल जीवन अपनाने से मन अपने आप शांत हो जाता है। अपनी इच्छाओं को नियंत्रित करें और शांत रहें।

Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Pinterest LinkedIn Email
Previous Articleपुष्य नक्षत्र क्या है? – एक दिव्य और शुभ योग का प्रतीक
Next Article उत्पन्ना एकादशी — महत्व, कथा, व्रत विधि और संपूर्ण लेख

Related Posts

दान का पुण्य फल

November 10, 2025

रक्षाबंधन की पौराणिक कथा…..

September 2, 2023

रक्षाबंधन की पौराणिक कथा…..

August 30, 2023
लेटेस्ट स्टोरीज

JEE में असफल हुए, फिर उसी परीक्षा के चेयरमैन बने; IIT मद्रास के डायरेक्टर वी कामकोटी की प्रेरक कहानी

June 4, 2026

Protected: भारत के यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल: हमारी सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत का गौरव

June 4, 2026

डॉ. अंबेडकर का संघर्ष: संविधान निर्माण और सामाजिक समानता का ऐतिहासिक सफर

June 4, 2026

भारत के पवित्र मंदिर: आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता के महान केंद्र

June 3, 2026
उत्तर प्रदेश

Protected: भारत के यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल: हमारी सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत का गौरव

June 4, 2026

भारत के पवित्र मंदिर: आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता के महान केंद्र

June 3, 2026

भारत के ऐतिहासिक स्मारक: गौरवशाली अतीत की अमर पहचान

June 2, 2026

भारत के प्रसिद्ध लोक नृत्य: संस्कृति, परंपरा और उत्सव की जीवंत पहचान

June 1, 2026
सरकारी योजनाये

उत्तर प्रदेश सरकार की पहल: UPSI अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस सेवा

March 12, 2026

आयुष्मान भारत मिशन क्या है, आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाये

August 24, 2023

क्या आप जानते हैं?.. क्या है उत्तर प्रदेश सरकार की ” परिवार कल्याण कार्ड योजना”

August 25, 2022

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज व आवेदन की प्रक्रिया

May 4, 2022

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 India Mitra | All Rights Reserved. Designed by RG Marketing.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.