Close Menu
  • 🏠 होम
  • देश
  • धर्म
  • प्रेरणादायक
  • रोचक तथ्य
  • लाइफस्टाइल
  • वीमेन डायरी
  • हेल्थ एंड ब्यूटी
    • योग
    • होम्योपैथी
  • इंडिया मित्र सीरीज
    • लॉकडाउन के सितारे
    • गुदड़ी के लाल
Facebook X (Twitter) Instagram
  • About
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Facebook X (Twitter) Instagram
India MitraIndia Mitra
Download Our App
  • 🏠 होम
  • देश
  • धर्म
  • प्रेरणादायक
  • रोचक तथ्य
  • लाइफस्टाइल
  • वीमेन डायरी
  • हेल्थ एंड ब्यूटी
    • योग
    • होम्योपैथी
  • इंडिया मित्र सीरीज
    • लॉकडाउन के सितारे
    • गुदड़ी के लाल
India MitraIndia Mitra
Home»हेल्थ»छोटी छोटी बातों पर तनाव होता है तो आजमाए ये यौगिक उपाय
हेल्थ

छोटी छोटी बातों पर तनाव होता है तो आजमाए ये यौगिक उपाय

Updated:November 25, 2021
Facebook WhatsApp Twitter Telegram Pinterest LinkedIn Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter Telegram LinkedIn Pinterest Email

लखनऊ। “यार आजकल बहुत तनाव में हूँ” अक्सर ये लाइन सुबह से लेकर शाम तक कहीं न कही सुनने को मिल जाती है। आधुनिक जीवन शैली और संचार क्रांति के इस युग में जहाँ तरक्की के रास्तें खुले है वही काम को त्वरित करने कि आदत और जिन्दगी कि भागदौड़ में लोगों में तनाव बढ़ता जा रहा है।

लखनऊ विश्वविद्यालय के योग के प्रो. उमेश शुक्ला कहते है।

“आगे निकलने की होड़ और बहुत कुछ सुख–सुविधाओं के चक्कर में अनियमित होती जीवनशैली में तनाव से बच पाना बहुत मुश्किल है. शायद ऐसा ही कोई हो जो “तनाव” का शिकार न हो. तनाव अकेले नहीं आता बल्कि अपने साथ कई तरह बीमारियाँ लेकर आता है,जिसका असर धीरे-धीरे शरीर पर दिखना शुरू हो जाता है।

पिछले कई वर्षों से तनाव और मानसिक समस्याओं से जूझ रहे महेंद्र (बदला हुआ नाम) जो की एक सरकारी वित्तीय संस्थान में कार्यरत है, बताते है “जिन्दगी में लगभग सब सही है फिर भी छोटी छोटी बात पर तनाव,गुस्सा,आता हैं. बराबर मनोचिकित्सक से सलाह और दवाइयां लेता रहता हूँ. तनाव की वजह से स्वास्थ्य खराब होता जा रहा है। मनोचिकित्सक “ तनाव” से बचने की सलाह देते है और मै कोशिश करता हूँ की, तनाव न लूँ लेकिन वो किसी न किसी बात को लेकर हो ही जाता है।

योग प्रशिक्षक डॉ सुधीर शुक्ल बताते है, “अवसाद ग्रस्त इन्सान अत्याधिक उदासी, छोटी छोटी बातों पर परेशान होना, अत्यधिक थकावट, निराशा, मानसिक थकान, भविष्य के प्रति अत्यधिक चिंता महसूस करता है. जिसके कारण एक घबडाहट, आत्मविश्वास मे कमीं, आत्महत्या जैसे विचार मन में आते है, और ऐसी स्थिति में अवसाद ग्रस्त व्यक्ति किसी से मिलना–जुलना, बातचीत करना पसंद नहीं करता. अवसाद के कारण किसी बात या घटना को लेकर अपराध बोध, आत्मग्लानि दी बनी रहती हैं. ऐसे में इंसान की स्मरण शक्ति कमजोर होने के साथ उसके मन में हमेशा अनिष्ट की आशंका बनी रहती है. इस तनाव के कारण यौन इच्छाओं में कमी, नीद न आना, भूख न लगना, शरीर में दर्द, सर्वाइकल स्पान्डलाइटिस, कमजोरी, बालों का गिरना,आँखों में कमजोरी जैसी बीमारियाँ उत्पन्न होने लगती है।”

तनाव सबको होता है घबराए नहीं समाधान ढूंढे

तनाव में मनोचिकित्सा महत्वपूर्ण होती है, बहुत बार ऐसा होता है कि अत्याधिक तनाव के कारण व्यक्ति कई बार जरुरी कार्य तक नहीं कर पाता ऐसे में परिवार या सहयोगियों को लगता है की तनावग्रस्त व्यक्ति काम न करने का बहाना बना रहा है. यदि कोई व्यक्ति ऐसी स्थिति में है तो घर परिवार उसे भावनात्मक रूप से सहयोग करें और रोगी को नकारात्मक बातें कहने के बजाय प्रोत्साहित करें।

  • योग विज्ञान में अवसाद ग्रस्त रोगियों को जल चिक्तिसा के माध्यम से यानी जलनेति का अभ्यास प्रतिदिन, कुंजल सप्ताह में एक बार, एनिमा सप्ताह में एक बार, औषधीय भाप सेवन प्रतिदिन, मेरुदंड स्नान प्रतिदिन, करने की सलाह दी गयी है।
  • साथ ही जल चिकित्सा के बाद सूर्य चिकित्सा के अंतर्गत प्रतिदिन सूर्य के सामने 10 मिनट सुबह सूर्य स्नान की सलाह दी जाती है।
  • अवसाद रोगी को योगाभ्यास में वज्रासन, मकरासन, पश्चिमोत्तान आसन, सर्वांगासन, अर्धमत्स्येन्द्रासन, पवन मुक्तासन, शवासन का अभ्यास करना चाहिए।
  • साथ ही अवसाद से मुक्ति के लिए जालंधर और उड्डियान बंध का अभ्यास किया जाता है। अवसाद से ग्रस्त रोगी को प्रतिदिन ध्यान और सादा, सात्विक भोजन करने की सलाह योग चिकित्सकों/प्रशिक्षकों द्वारा दी जाती है। ये प्रयोग हमेशा पूर्ण जानकारी के साथ या किसी योग्य योग प्रशिक्षक की देखरेख में ही करना चाहिए व् योगाभ्यास करने से पूर्व योग करने से पहले की जाने वाली क्रियायों और सावधानियों का पालन करना आवश्यक है।
Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Pinterest LinkedIn Email
Previous ArticleSBI PO Recruitment 2021: स्टेट बैंक में निकली प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों  पर भर्ती, ऐसे करे आवेदन
Next Article लखनऊ के प्रतिष्टित नारी शिक्षा निकेतन महाविद्यालय में हुआ कार्यक्रम मिशन शक्ति का आयोजन

Related Posts

बदलते मौसम में बालों को झड़ने से कैसे रोकें? जानिए क्या करें

July 22, 2026

कोलन कैंसर से बचाव: रोजाना खाएं ये 5 सुपरफूड, स्वस्थ रहें आपकी आंतें

June 16, 2026

जाने कैसे प्रतिदिन की लाइफस्टाइल में गरम मसाले होते हैं फायदेमंद

January 19, 2026
लेटेस्ट स्टोरीज

🐘 विश्व हाथी दिवस 2026: हाथियों के संरक्षण का संदेश

August 12, 2026

भारत ने 11 और बंदरगाहों को e-Visa Entry के लिए अधिसूचित किया

August 11, 2026

BRICS 2026: भारत की अध्यक्षता से वैश्विक मंच पर बढ़ेगा देश का प्रभाव

August 10, 2026

🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान 2026 की शुरुआत, देशभर में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश

August 9, 2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश पुलिस का ‘ऑपरेशन साइ-वज्र’: साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी पहल

July 24, 2026

उत्तर प्रदेश पुलिस ने साइबर अपराध के विरुद्ध ‘ऑपरेशन साइबर वज्र’ शुरू किया

July 18, 2026

उत्तर प्रदेश के 15 लाख से अधिक शिक्षकों को बड़ी सौगात! अब ₹5 लाख तक मुफ्त कैशलेस इलाज

July 17, 2026

भारत की शान: अनु रानी – संघर्ष, समर्पण और सफलता की मिसाल

June 30, 2026
सरकारी योजनाये

उत्तर प्रदेश सरकार की पहल: UPSI अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस सेवा

March 12, 2026

आयुष्मान भारत मिशन क्या है, आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाये

August 24, 2023

क्या आप जानते हैं?.. क्या है उत्तर प्रदेश सरकार की ” परिवार कल्याण कार्ड योजना”

August 25, 2022

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज व आवेदन की प्रक्रिया

May 4, 2022

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 India Mitra | All Rights Reserved. Designed by RG Marketing.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.